Showing posts with label bushra bibi. Show all posts
Showing posts with label bushra bibi. Show all posts

पाकिस्तान : क्या इमरान का बीवी बुशरा के साथ रिश्ता ‘अवैध’? : निकाह कराने वाले मौलवी सईद का दावा- इद्दत की शर्ते पूरी नहीं हुईं

                                            इमरान खान और बुशरा बीबी (तस्वीर साभार: dailyO)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) का बुशरा बीबी (Bushra Bibi) से निकाह जायज नहीं है। मौलवी मुफ्ती सईद का कहना है कि यह निकाह इस्लामी शरिया कानून के मुताबिक नहीं हुआ था। इसी मौलवी ने दोनों का निकाह करवाया था। इस्लामाबाद की अदालत में मोहम्मद हनीफ की याचिका पर सुनवाई के दौरान मौलवी ने यह बात कही।

मौलवी ने खुलासा किया कि बुशरा बीबी ने निकाह इद्दत के दौरान की गई थी। मुस्लिम महिलाएँ शौहर की मौत अथवा तलाक के बाद दूसरा निकाह इद्दत का समय पूरा करने के बाद ही कर सकती हैं। इस दौरान उन्हें दूसरे पुरुष से निकाह की इस्लाम इजाजत नहीं देता।

इद्दत का समय परिस्थितियों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। अमूमन यह करीब 89 दिन का होता है। बुशरा बीबी ने नवंबर 2017 में तलाक लिया था। इमरान खान के साथ उनका निकाह 1 जनवरी 2018 को हुआ था। यानी तलाक और निकाह के बीच 89 दिन का गैप नहीं रखा गया था।

रिपोर्टों के अनुसार मौलवी ने बताया कि उसे 2018 में लाहौर के रक्षा आवास प्राधिकरण में निकाह के लिए ले जाया गया था। खुद को बुशरा बीबी की बहन बताने वाली एक महिला की सहमति के बाद उसने निकाह करवाया था। मौलवी सईद के अनुसार इस महिला ने उनसे कहा था कि शरीयत के हिसाब से निकाह के लिए सभी शर्तें पूरी की गई हैं।

1 जनवरी 2018 को लाहौर में हुए इस निकाह के गवाह इमरान खान के दोस्त जुल्फी बुखारी और उनकी तहीरक-ए-इंसाफ पार्टी के पूर्व नेता अवन चौधरी थे। मौलवी ने अदालत को यह भी बताया कि इमरान खान ने फरवरी 2018 में उनसे दोबारा संपर्क किया। फिर से निकाह कराने को कहा, क्योंकि उनका मानना था कि पहली बार निकाह शरिया कानून के अनुसार नहीं था। दूसरी बार जब मौलवी से संपर्क किया गया था, तब तक इद्दत का समय पूरा हो चुका था।

मुफ्ती ने अदालत को यह भी बताया कि निकाह के समय इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों ही इद्दत का समय पूरा नहीं होने के बारे में जानते थे। लेकिन इमरान खान का मानना था कि इस निकाह से उन्हें प्रधानमंत्री बनने में मदद मिलेगी। कथित तौर पर ऐसा मुस्तकबिल किया गया था कि बुशरा बीवी से निकाह के बाद क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन जाएँगे।

इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा ‘पागलखाने’ पहुँचीं ; ‘ड्रग्स एडिक्ट कहाँ रहते हैं’

                            बुशरा बीवी के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो, साभार: द प्रिंट)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा पिछली बार 2019 में तब चर्चा में आईं थी, जब एक टीवी चैनल ने दावा कर दिया था कि उनका अक्स आईने में नहीं दिखता। साथ ही यह भी कहा था कि वे जिन्नों को गोश्त खिलाती हैं। बाद में पाकिस्तानी मीडिया ने इसे फेक न्यूज बताया। बावजूद बुशरा बीवी की रहस्यमयी जिंदगी को लेकर कयास लगते रहते हैं। अब वे पाकिस्तान के पंजाब मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (PIMH) का दौरा करने को लेकर चर्चा में हैं।

बुशरा बीवी 15 सितंबर 2021 को यहाँ पहुँचीं थी। उन्होंने मरीजों से बात की। ड्रग्स एडिक्ट कहाँ रखे जाते हैं, इसके बारे में पूछा। सुविधाओं और बुनियादी ढाँचे में सुधार को लेकर रिपोर्ट तलब की। उल्लेखनीय है कि इस संस्थान को स्थानीय लोग बोलचाल की भाषा में पागलखाना कहते हैं। बुशरा का यह दौरा पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल पीटीवी पर लाइव दिखाया गया।

पीटीवीके अनुसार बुशरा बीवी ने संस्थान के विभिन्न विभागों का दौरा किया। उन्हें वहाँ पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान उन्होंने मरीजो से भी बातचीत कर उनका हाल जाना। उन्होंने नशा करने वालों मानसिक रूप से बीमार बुजुर्गों के पुनर्वास पर अधिक ध्यान देने पर जोर दिया। कर्मचारियों को मरीजों की अधिक से अधिक मदद करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा बुशरा बीवी ने अस्पताल के किचेन में जाकर वहाँ पर खानपान की सुविधाओं का जायजा लिया। सामान्यतया बुशरा बीबी आमतौर बिना किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल के सार्वजनिक स्थानों पर जाती रहती हैं। बहरहाल पंजाब मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (PIMH) के उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ा करते हुए प्रशासन ने वहाँ लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दिया था।

इससे पहले मार्च में उन्होंने लाहौर के दाता दरबार के पास एक सरायखाने का दौरा किया था। वहाँ उन्होंने लोगों के साथ रोटियाँ भी खाई थी। वह पिछले साल इस्लामाबाद सरायखानों का दौरा कर लोगों से बातचीत करते हुए पति की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ की तारीफ की थी। वहाँ परोसे जा रहे खाने का स्वाद चखा था। साथ ही सरायखानों में सुविधाओं के सुधार की बात की थी। तहरीक-ए-इंसाफ की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए बुशरा बीवी ने कहा था कि लोगों की देखभाल करना उनकी सरकार की जिम्मेदारी है।

पाकिस्तान : बुशरा बीबी के लिए नहीं खोला ‘जन्नत का दरवाजा’

बुशरा बीबी, पाकिस्तान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बेगम बुशरा बीबी के लिए ‘जन्नत का दरवाजा’ न खोले जाने पर 175 अधिकारियों पर गाज गिरी है। जानकारी के अनुसार बुशरा बीबी की पंजाब प्रांत स्थित एक दरगाह की यात्रा के दौरान अधिकारियों द्वारा तय प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। जिन अधिकारियों के तबादले हुए या जिन्हें उनके पद से हटाया गया, उनमें 35 पुलिस अधिकारी, पाकपट्टन डीपीओ, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, 7 ASI, 4 हेड कॉन्स्टेबल, 14 कॉन्स्टेबल और 8 महिला कॉन्स्टेबल शामिल हैं।
हालाँकि, रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान की स्पेशल असिस्टेंट (इन्फोर्मेशन ऐंड ब्राडकॉस्ट) डॉ. फिरदौस आशिक अवान ने इन दावों को पूर्ण रूप से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि पंजाब में हुए प्रशासनिक बदलावों का बुशरा बीबी के दौरे से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि इनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते गुरुवार (20 फरवरी) को प्रशासन को सूचित किए बिना बुशरा बीबी पंजाब के पाकपट्टन जिले में बाबा फरीद की दरगाह पर गई थीं। वहाँ तैनात अधिकारियों ने उनके लिए ‘जन्नत का दरवाजा’ कहे जाने वाले गेट ‘बेहेश्ती दरवाजा’ को नहीं खोला, जिसे बीबी ने अपना अपमान समझा। उसके बाद ही अधिकारियों पर यह कार्रवाई हुई और पाकपट्टन जिलों में तैनात कुछ कर्मचारियों को विभागीय प्रशासनिक मामलों में लापरवाही दिखाने के कारण स्थानांतरित कर दिया गया।

वैसे बुशरा बीबी सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर ही रहती हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब वह मीडिया की सुर्खियों में हैं। वे तंत्र-मंत्र और जादू-टोना करने वाली शख्सियत के रूप में जानी जाती हैं। दावा तो ये भी किया जाता है कि बुशरा ने दो जिन्न भी पाल रखे हैं और वह उन्हें पका हुआ गोश्त परोसती हैं।
उनके बारे में अभी बीते दिनों इमरान खान की पहली पत्नी ने भी ट्वीट किया था, जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों बटोरी। इसमें इमरान के अलावा जेमिमा भी थीं। साथ ही एक और महिला बुर्के में नजर आ रही थी। पोस्टर पर उर्दू में लिखा हुआ था, तूने कैसा जादू किया? इस पोस्टर को ट्वीट कर जेमिमा ने तंज भरे अंदाज में लिखा था, “कौन लॉलीवुड (पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री) का ये पोस्टर पसंद नहीं करता है? आज एक मित्र ने लाहौर में यह पोस्टर देखा… कैप्शन है: तुमने कैसा जादू किया?”
इस पोस्टर में नजर आने वाली बुर्कानशी महिला को सोशल मीडिया पर लोगों ने बुशरा बताया जिन्हें लेकर ये बात भी प्रचलित है कि वो आइने में नजर नहीं आतीं। हालॉंकि बाद में जेमिमा ने यह ट्ववीट डिलीट कर दिया था। गौरतलब है कि बुशरा इमरान खान की तीसरी बीबी हैं। उनसे पहले इमरान ने जेमिमा और रेहम खान से निकाह किया था।