Showing posts with label ceremony. Show all posts
Showing posts with label ceremony. Show all posts

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की बेटी ने अपने भाई से किया निकाह, 26 दिसंबर को रावलपिंडी में हुआ कार्यक्रम:


पाकिस्तान की फौज के मुखिया फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अपनी बेटी माहनुर का निकाह अपने भतीजे से करवा दिया है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने इसकी पुष्टि की और पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने X पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। जाहिद ने कहा कि ये हाई प्रोफाइल निकाह पिछले हफ्ते रावलपिंडी में हुआ है। उन्होंने कहा, “ये निकाह उनके भाई कासिम मुनीर के बेटे के साथ हुई है।”

जाहिद गिश्कोरी ने बताया कि असीम मुनीर के भतीजे पहले सेना में कैप्टन थे और अब सिविल सर्विसेज में चले गए हैं। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में सेना के अधिकारियों के लिए सिविल सर्विसेज में कोटा होता है। और अब वो असिस्टेंट कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे हैं।” उन्होंने इस निकाह में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, मरियम नवाज के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की पुष्टि की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह निकाह 26 दिसंबर को रावलपिंडी में हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में परिवारों में निकाह होना आम है और वहाँ 60% से 70% निकाह खून के रिश्तों में होती हैं। इनमें से भी अधिकतर शादियाँ फर्स्ट कजन के बीच होती है और यह आँकड़ा दुनिया के औसत से करीब 10% अधिक है। 

स्वतंत्रता दिवस पर भी राजनीति से बाज नहीं आई कांग्रेस, लाल किला नहीं पहुँचे खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कॉन्ग्रेस कार्यालय में फहराया झंडा, लाल किले पर खाली रही कुर्सी (फोटो साभार: ट्विटर @INCIndia/एएनआई)
देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर भी कांग्रेस राजनीति से बाज नहीं आई। लाल किले पर आयोजित पारंपरिक समारोह में कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं पहुँचे। बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि आँखों से संबंधित समस्या होने और पार्टी ऑफिस में समय से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए उन्होंने इससे दूरी बनाई। लेकिन कांग्रेस मुख्यालय में अपने संबोधन के दौरान बीजेपी और केंद्र सरकार पर आरोप लगाने से वे खुद को दूर नहीं रख पाए।

खड़गे ने कहा, “मुझे आँखों में थोड़ी दिक्कत है। प्रोटोकॉल के मुताबिक मुझे सुबह 9:20 पर अपने घर पर झंडा फहराना था। इसके बाद मुझे पार्टी दफ़्तर पर झंडा फहराना था। इसलिए मैं वहाँ ​नहीं पहुँच सका।” आगे उन्होंने कहा, “सुरक्षा इतनी कड़ी है कि वे पीएम के निकलने से पहले किसी और को वहाँ से जाने नहीं देते। मुझे लगा कि मैं यहाँ समय पर नहीं पहुँच पाऊँगा, साथ ही मैंने सुरक्षा स्थिति और समय की कमी के कारण वहाँ न जाना ही बेहतर समझा।”

कांग्रेस मुख्यालय में केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय में ध्वाजारोहण किया। इस दौरान सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी सहित अन्य कॉन्ग्रेस नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर भी कांग्रेस आरोप प्रत्यारोप वाली राजनीति को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र, संविधान और संस्थान तीनों पर बहुत बड़ा खतरा है। संसद में विपक्ष के नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं और बाहर कहा जाता है कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। संसद में जब मैं खुद ही बात करने के लिए उठता हूँ, तो मेरा माइक बंद हो जाता है। एक तरफ हम लोकतंत्र का ढोल बजाते हैं, तो दूसरी तरफ हमारा मुँह बंद कर दिया जाता है।”