Showing posts with label chief minister face. Show all posts
Showing posts with label chief minister face. Show all posts

पंजाब में AAP का भगवत मान मुख्यमंत्री उम्मीदवार

पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी’ ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इसके लिए भगवंत मान का नाम आगे किया है। इससे पहले पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक मोबाइल नंबर जारी के के लोगों से कहा था कि वो AAP के किस नेता को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देखना चाहते हैं, इस पर राय दें। बता दें कि लगभग सभी ओपिनियन पोल्स में पंजाब में AAP को बढ़त में दिखाया जा रहा है। अधिकतर सर्वे वहाँ AAP को बहुमत मिलता दिखा रहे हैं।

चर्चा यह है कि कुछ दिन पूर्व तक केजरीवाल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी में शामिल कर मुख्यमंत्री बनाने की योजना पर काम कर रहे थे, परन्तु सिद्धू के विरोधी तेवर और दूसरे, मान को मुख्यमंत्री मनोनीत न करने से पार्टी में बगावत के डर से इतनी जल्दी निर्णय लिया गया है। 

भगवंत मान नेता के साथ-साथ अभिनेता भी हैं। उन्हें पहली बार लोकसभा के लिए 2014 के चुनाव में पंजाब के संगरूर से चुना गया था। 2019 में दोबारा जीत दर्ज करते हुए उन्होंने इस सीट को अपने पास ही रखा। 48 वर्षीय भगवंत मान ने ‘जगतार जग्गी’ नाम के कॉमेडी एल्बम से पंजाब में सुर्खियाँ बटोरी थीं। फिर उन्होंने ‘जुगनू कहंदा है’ नामक टीवी शो बनाया। राजनीति पर कॉमेडी शो करते-करते उन्होंने राजनीति को ही अपना पेशा बना लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहाली के एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि 93.9% लोगों ने CM उम्मीदवार के रूप में भगवंत मान को अपनी पसंद बताया। वो 2014 से ही AAP से जुड़े हुए हैं। उससे पहले उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में संगरूर के लेहरा विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार नसीब हुई थी। अल्कोहल को लेकर उनकी समस्या को लेकर कई बार आवाज़ उठ चुके हैं। हालाँकि, वो पंजाब में नशा मुक्ति की बात करते हैं।