Showing posts with label condom ads. Show all posts
Showing posts with label condom ads. Show all posts

TV पर कंडोम और ‘लव ड्रग्स’ के विज्ञापन पॉर्न फिल्मों जैसे अश्लील एड को प्रसारित करने से किया मना : मद्रास हाई कोर्ट

                                         अश्लील विज्ञापनों पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त
टेलीविजन चैनलों पर अश्लील और आपत्तिजनक विज्ञापन दिखाने के मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश पास किया है। लाइव लॉ के अनुसार न्यायमूर्ति बी पुगलेंधी और एन किरुबारकान की पीठ ने पीआईएल पर सुनवाई करते हुए ऐसे विज्ञापनों के प्रसारण पर आश्चर्य जताया, जिन्हें हर उम्र का व्यक्ति देखता है।

कोर्ट ने कहा, “लगभग सभी टीवी चैनल रात 10 बजे के बाद कुछ विज्ञापनों का प्रसारण करते हैं जिनमें कंडोम की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए नग्नता होती है, जिसे हर उम्र के लोग देखते हैं और वह हर टेलीविजन पर नजर आता है। ऐसी सामग्री केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 और केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 के प्रावधानों का उल्लंघन करती है।”

कोर्ट ने कहा कि कुछ विज्ञापन ऐसे होते हैं जो लव ड्रग्स को बढ़ावा देने जैसे हैं और पोर्नोग्राफी फिल्म जैसे दिखते हैं। देर रात दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के बारे में बात करते हुए, आदेश में कहा गया, “जो कोई भी इन कार्यक्रमों को देखता है, वह अश्लील सामग्री देखकर चौंक जाएगा।”

याचिकाकर्ता ने मामले में अंतरिम आदेश पारित करने की अपील की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 11 नवंबर को अपने आदेश में कहा कि विज्ञापनों में दर्शायी जाने वाली नग्नता केबल टेलीविजन नेटवर्क एक्ट 1995 की धारा 16 का उल्लंघन करती है। अदालत ने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों के तहत टेलीकास्ट होने वाले कार्यक्रमों में दर्शकों की नैतिकता, शालीनता और धार्मिक संवेदनशीलता को ठेस नहीं पहुँचनी चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि नियम 7(2) (iv) के तहत केबल ऑपरेटर्स यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्यक्रमों में महिला रूप का चित्रण मनोहर और सौंदर्यपूर्ण हो और वो भी अच्छे व शालीनता मानदंडों के भीतर। कोर्ट ने लव ड्रग्स, कंडोम और अंतर्वस्त्र आदि का उल्लेख करते हुए टीवी पर दिखाई जाने वाली सामग्री पर चिंता जाहिर की। कोर्ट ने कहा कि टीवी पर नग्नता, डॉक्टर की सलाह के नाम पर और विज्ञापनों में मौजूद है। इससे युवा और बच्चों के दिमाग पर असर पड़ेगा।

अपने अंतरिम आदेश में कोर्ट ने ‘न्याय के हित’ में उत्तरदाताओं से ऐसे प्रोग्राम की सेंसरशिप पर जवाब माँगा, जैसे कि सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 5 ए के तहत विचार किया गया था।

इस मामले में कोर्ट के समक्ष दायर याचिका में यही प्रार्थना की गई थी कि कोर्ट उत्तरदाताओं को अपनी ओर से इस संबंध में निर्देश दें। इसमें प्रसारण मंत्रालय के सचिव, न्यूज एंड फिल्म तकनीक के सचिव, तमिलनाडु का फिल्म लॉ विभाग, विरुधुनगर के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मामले की मॉनीटरिंग करने और उपयुक्त कदम उठाने की बात आदि कही गई थी।

कण्डोम विज्ञापन से चर्चित होते फिल्म कलाकार

Condom Ads, Best Condom Ads, Condom Ads by Celebs, Celebrities endorsed condoms, Ranveer Singh Durex, Sunny Leone Manforce, Pooja Bedi Condom ad, Ranveer Singh Do The Rex, Karan Singh Grover Bipasha Basu condom ad, Sameera Reddy Condom adआर.बी.एल.निगम,फिल्म समीक्षक  
एक समय था जब बॉलीवुड सेलेब्रिटीज कंडोम एड करने से बचा करते थे लेकिन अब बड़े-बड़े कलाकार इस तरह के विज्ञापन को करने से झिझक नहीं रहे हैं। रणवीर सिंह, सनी लियोनी, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री के कुछ ऐसे नाम है, जिन्होंने इस तरह के एड्स किए हैं और खूब तारीफें बटोरी है। 
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत और बिपाशा बसु अपने बोल्ड लुक्स और अवांछित हरकतों के चलते कई बार विवादों में आ चुकी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स तकरीबन हर तरह के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का विज्ञापन करते हैं। हालांकि जब बात कंडोम या किसी कॉन्ट्रासेप्टिव का विज्ञापन करने की होती है तब मामला कुछ और होता है। भारत की जनता का एक बड़ा तबका आज भी कंडोम और सेक्स जैसे विषयों पर बात करना 'टैबू' समझता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने कंडोम का विज्ञापन किया और इसके चलते सुर्खियों में आ गए।
Condom Ads, Best Condom Ads, Condom Ads by Celebs, Celebrities endorsed condoms, Ranveer Singh Durex, Sunny Leone Manforce, Pooja Bedi Condom ad, Ranveer Singh Do The Rex, Karan Singh Grover Bipasha Basu condom ad, Sameera Reddy Condom ad
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत हाल ही में एक क्ंडोम ब्राड का विज्ञापन करते हुए चर्चा में आ गई थीं। इस ऐड को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था और उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु हाल ही में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कंडोम के लिए विज्ञापन करती नजर आई थीं। हालांकि इस ऐड में एक्सपोजर कम से कम रखा गया।
हैरान मत होइए अर्जुन रामपाल भी कंडोम के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। खबरें तो यह भी है कि अर्जुन ने इस ऐड के लिए कंपनी से तकरीबन 6 करोड़ रुपए फीस ली थी।
बॉलीवुड के पावर हाउस कहे जाने वाले रणवीर सिंह ने ड्यूरेक्स ब्रांड के लिए कंडोम ऐड किया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने बोल्ड लुक्स और हिट आइटम नंबर्स के लिए मशहूर हैं। सनी लियोनी कभी भी कंडोम का विज्ञापन करने से पीछे नहीं हटीं। मैनफोर्स के विज्ञापन में उन्होंने साड़ी पहन कर ऐड किया था।

सनी लियोन और ईशा गुप्ता दोनों को कंडोम के एड के लिए साइन किया जाना था। लेकिन ईशा की फीस सुनकर यह विज्ञापन बनाने का इरादा टल गया है। दरअसल, एक कंडोम निर्माता कंपनी ने ईशा गुप्ता को अपने ब्रांड के लिए अप्रोच किया था। बता दें, इस ब्रांड के साथ सनी लियोनी पहले से एड करती आ रही हैं।कंपनी चाहती थी एक ऐसा विज्ञापन बनें जिसमें ईशा और सनी लियोनी साथ में हो।
जब इस मामले में ईशा गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने भी इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई। लेकिन उन्होंने एड करने के लिए सनी लियोनी से डबल फीस की मांगी। जो कि कंपनी के लिए महंगा सौदा साबित हो रहा था। बस फिर क्या था, ईशा की भारी भरकम फीस सुनने के बाद कंपनी ने उन्हें एड में लेने का विचार छोड़ दिया। 
इस ट्विटर देखिए :--
https://twitter.com/i/status/1024181535363264512
मुसाफिर, रेस और नो एंट्री जैसी फिल्मों से सुर्खियां बटोर चुकीं समीरा रेड्डी ने एक्टर शाइनी आहूजा के साथ एक कॉन्डम विज्ञापन में काम किया था।
पूनम पांडेरणवीर सिंह 
रणवीर सिंह ने भी ड्यूरेक्स का एड किया है। पूजा बेदी 90 के दशक में मार्क रॉबिन्सन और पूजा बेदी ने काफी हॉट कामसूत्र का एड किया था। समीरा रेड्डी समीरा रेड्डी भी शाईनी आहूजा के साथ एक कंडोम एड कर चुकी है। 
समीरा रेड्डी 
समीरा रेड्डी भी शाईनी आहूजा के साथ एक कंडोम एड कर चुकी है।
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में अहम भूमिका निभाने वाली पूजा बेदी ने 1991 में कंडोम का विज्ञापन किया था। यह विज्ञापन इसके कंटेंट के चलते विवादों में आ गया था।