Showing posts with label created panic. Show all posts
Showing posts with label created panic. Show all posts

साउथ ईस्ट बेंगलुरु : अपार्टमेंट में सीवेज की सफाई के दौरान निकला कुछ ऐसा, फटी रह गईं की आंखें, इलाके में मच गई दहशत

                                                                                                                                        साभार 
16 जून को साउथ ईस्ट बेंगलुरु में एमएन क्रेडेंस फ्लोरा अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के सीवेज की सफाई करते समय मजदूरों को कुछ ऐसी चीजें मिलीं, जिन्हें देखकर वे चौंक गए। उन्हें सीवेज में इंसान जैसी खोपड़ी और हड्डियां मिलीं। रिपोर्ट के मुताबिक, मजदूरों ने तुरंत रेजिडेंट्स एसोसिएशन को इसकी सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को बुलाया।

अपार्टमेंट के टैंक में मानव कंकाल मिलने से मची सनसनी

अपार्टमेंट की पार्किंग के नजदीक सीवेज में इंसान जैसी हड्डियां मिलीं। वहीँ, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि ये हड्डियां इंसानों की हैं या जानवरों की। पुलिस ने बताया कि मिली हड्डियों को फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

अवशेषों को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया

जब पुलिस मामले की जांच करने पहुंची, तो अपार्टमेंट के कुछ लोगों ने बताया कि पहले यह जगह श्मशान हुआ करती थी, इसलिए ये हड्डियां वहीं की हो सकती हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहना मुश्किल है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निकाय द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के बाद ही एसोसिएशन ने सीवेज की सफाई करवाई।

अपार्टमेंट में करीब 16 सीवेज पिट हैं। लेकिन हड्डियां सिर्फ एक पिट में मिलीं। अपार्टमेंट में करीब 45 फ्लैट हैं। इनमें से कई लोग दस साल से यहां रह रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अजीबोगरीब घटना से निवासियों में डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 194 (3) (iv) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।