Showing posts with label dadasaheb phalke. Show all posts
Showing posts with label dadasaheb phalke. Show all posts

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है. इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके दी है. जावड़ेकर ने ट्वीट किया, महानायक अमिताभ बच्चन, जिन्होंने 2 पीढ़ियों के लिए मनोरंजन और प्रेरणा की, उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया. पूरा देश और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खुश है और मेरी तरफ से उन्हें हार्दिक बधाई. दादा साहब फाल्के अवॉर्ड सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान है और उन्हें यह अवॉर्ड फिल्मों में जीवनभर योगदान देने के लिए मिला है.
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आम राय से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाम चुना गया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, 'महानायक अमिताभ बच्चन जिन्होंने 2 पीढ़ियों के लिए मनोरंजन और प्रेरणा दी है, उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है. पूरा देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय खुश है. उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.'

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल 'बिग बी' सोनी टीवी के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं. केबीसी के ज़रिये अमिताभ बच्चन ने सिर्फ़ प्रतियोगियों के ख़्वाब पूरे कर रहे हैं बल्कि बहुत ही दिलचस्प बातें भी कर रहे हैं. इस तरह शो के ज़रिये फ़ैन्स का दिल जीत रहे हैं. इसके अलावा उनकी आने वाली फ़िल्मों में गुलाबो सिताबो, झुंड और चेहरे शामिल हैं. सभी फ़िल्मों में वे एकदम अलग अंदाज में नज़र आएंगे.
Dadasaheb Phalke Award Winnner List
नाम                               साल    
देविका रानी                    1969
वीरेंद्र नाथ सरकार            1970
पृथ्वीराज कपूर                1971
पंकज मलिक                   1972
रूबी मायर्स (सुलोचना)      1973
बोमीरेड्डी नरसिम्‍हा राव    1974
धीरेंद्र नाथ गांगुली            1975
कन्‍नन देवी                     1976
नितिन बोस                     1977
रायचंद बोड़ाल                  1978
सोहराब मोदी                    1979
जयराज                           1980
नौशाद                             1981
एल वी प्रसाद                    1982
दुर्गा खोटे                         1983
सत्‍यजीत रे                      1984
वी शांताराम                      1985
बी नागी रेड्डी                    1986
राज कपूर                          1987
अशोक कुमार                     1988
लता मंगेशकर                    1989
अक्किनेनी नागेश्‍वर राव      1990
भालजी पेंढारकर                 1991
भूपेन हजारिका                   1992
मजरूह सुल्‍तानपुरी             1993
दिलीप कुमार                     1994
राजकुमार                         1995
शिवाजी गणेशन                 1996
कवि प्रदीप                         1997
बीआर चोपड़ा                     1998
ऋषिकेश मुखर्जी                1999
आशा भोंसले                      2000
यश चोपड़ा                        2001
देव आनंद                         2002
मृणाल सेन                       2003
अदूर गोपलकृष्‍णन             2004
श्‍याम बेनेगल                    2005
तपन सिन्‍हा                      2006
मन्‍ना डे                           2007
वी के मूर्ति                       2008
डी रामानायडू                   2009
के बालाचंदर                    2010
सौमित्र चटर्जी                   2011
प्राण                                2012
गुलजार                           2013
शशि कपूर                        2014
मनोज कुमार                    2015
के विश्‍वनाथ                    2016
विनोद खन्‍ना                  2017
अमिताभ बच्‍चन             2018

अमिताभ बच्चन को इससे पहले कई अवार्ड मिल चुके हैं. तीन बार उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 12 फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुके हैं. वैसे भारतीय सिनेमा में ये अवार्ड गुलजार साहब, प्राण, विनोद खन्ना, पृथ्वी राज कपूर, राज, कपूर लता मंगेसकर, दिलिप कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए नवाजा जा चुका है. अब इस लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन का भी नाम जुड़ चुका है.


अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के एक बेहद ही लिजेंड अभिनेता है. बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन एक कवि थे. उन्होंने 1969 में सात हिन्दुस्तानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया. अमिताभ बच्चन ने अब तक सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. फिल्मों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन सोशल वर्क से भी जुड़े रहते हैं. बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन एक महानायक के नाम से प्रसिद्ध है. भारतीय सिनेमा में उनका काफी बड़ा योगदान रहा है. आज भी अमिताभ बच्चन फिल्मों में नजर आते हैं. उन्होंन दो-दो पीढ़ी को अपने अमिनय का कायल बनाया है. 
































#MeToo : फिर वायरल हो रहा एक झूठ - अमिताभ ने 41 साल छोटी एक्ट्रेस का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया

सयाली भगत और अमिताभ बच्चन।
इस षड्यंत्र में जो शंका व्यक्त की जा रही है, वास्तव में सच हो रही है। सरकार का चुनाव में असली मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास है, जो मतदान समाप्त होते ही कोई #MeToo पर अपना दर्द बांटने नहीं आएगी। दरअसल मोदी विरोधियों के पास विरोध के लिए कुछ नहीं है, इसीलिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को नजरअंदाज करवाने के लिए महिलाओं के सम्मान को चोटिल कर यह खेल खेला जा रहा है। जैसाकि पिछले चुनावों में होता रहा है। कभी जेएनयू मुद्दा, कभी दादरी काण्ड, तो कभी वेमुला काण्ड आदि आदि, चुनाव संपन्न होते ही, सब नदारद।
प्रारम्भ के दिनों में कोई वैश्य तक फिल्मों में काम करने को तैयार नहीं होती थी  
पत्रकारिता से पूर्व और बाद तक फिल्म व्यवसाय से जुड़े होने के कारण इस चकाचौंध के पीछे क्या होता है, शायद ही कोई फिल्म समीक्षक अज्ञान हो। शायद यही कारण था, कि पूर्व में कोई महिला फिल्मों में काम करने को तैयार नहीं होती थी। ज्ञात हो, फ़िल्मी दुनियाँ के पितामाह दादा साहब फाल्के जब अपनी फिल्म में महिला का अभिनय कोई महिला ही करे, तो महिला की तलाश में वैश्यालय तक पहुँच गए थे, लेकिन वहाँ पहुँचने पर भी निराशा ही मिली, क्योकि उन्हें कहा गया था, "फिल्म में वही वैश्या काम करने को तैयार होगी, यदि तुम अपने किसी बच्चे से शादी करने को तैयार हो।" समय परिवर्तन के साथ, आज जिसे देखो फ़िल्मी नगरी की ओर खींचा जा रहा है।खैर, अब सब इतिहास बन चूका है। 
पढ़िए दैनिक भास्कर की निम्न रपट:      
#MeToo कैंपेन ने सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकार महिलाओं को अपनी आपबीती सुनाने का एक मौका दिया है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की हैरेसमेंट की कहानियां सुनने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन ने पूर्व मिस इंडिया और नायिका सयाली भगत का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इस संबंध में सयाली भगता का एक स्टेटमेंट सर्कुलेट किया जा रहा है। लेकिन इस स्टेटमेंट की सच्चाई कुछ और है। खुद सयाली ने सामने आकर कहा है कि प्लीज मुझे और अमिताभ बच्चन को बदनाम मत कीजिए।
क्या झूठ फैलाया जा रहा है?
दरअसल एक ट्वीटर यूजर ने 7 साल पुरानी खबर को ट्वीट किया है। इसे कई बार री-ट्वीट किया जा रहा है। ट्वीट में सयाली भगत का एक स्टेटमेंट है। इसमें कहा गया है कि टीनू वर्मा की फिल्म 'द वीकेंड' की लॉन्चिंग के दौरान अमिताभ चीफ गेस्ट थे। जब सयाली अमिताभ से आशीर्वाद लेने झुकीं तो उन्होंने गलत तरीके से छुआ था। स्टेटमेंट में ये भी लिखा है कि सयाली शाइनी आहूजा, आर्य बब्बर, साजिद ख़ान और कई बड़े कलाकारों की हरकतों से भी परेशान हैं औऱ दुखी होकर इंडस्ट्री छोड़ रही हैं।
अवलोकन करें:--

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक भारतीय सिनेमा के पितामाह कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के की आज 74वीं पुण्यतिथि है। दादा....




PROFILE SINCE the Indian films came into existence, so many film distributors,producers and directors came and will come on the scene but...
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
हैरानी की बात तो यह है कि अब जो अलोक नाथ पर तीर फेंका है, वह अपना नाम गुप्त रखे हुए हैं, क्यों? इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि इस चकाचौंध रौशनी के पीछे अँधेरे में क्या है? लेकिन अभिनय क्षमता भी होनी चाहिए, परन्तु अपनी कमी के कारण असफल होने पर दूसरों पर कीजड़ फेंक फिल्म जगत तो क्या शायद में किसी धारावाहिक में भी स्थान मिल सके, क्योकि इन्होने सबके दिल में एक डर उत्पन्न जो कर दिया है।
चर्चित गायक अभिजीत भट्टाचार्य भी लगभग वही बात कह रहे हैं, जिन पर मैं भी अपने लेखों में शंका व्यक्त कर रहा हूँ। इन पर भी एक पब में एक महिला ने कान कुतरते किस करने का प्रयास करने के लगे आरोपों पर इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि "वह कभी पब ही नहीं गए।आप मुझे कभी page 3 या फ़िल्मी पार्टियों में नहीं पाओगे। मेरा नाम बिकता है। .... इस समय कुछ लोग डर्टी वे में बाहर आ रहे हैं। "

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
फिल्म "हम साथ साथ हैं" के एक दृश्य में रीमा लागु के साथ अलोक नाथ जैसे ही मी टू कैम्पेन शुरू हुआ, रोजाना फिल्म इंडस्ट्र...

क्या है सच्चाई?

2011 में मामला कोर्ट तक पहुंचा तब पता चला किसकी शैतानी थी

जब DainikBhaskar.com ने सयाली भगत से बात की तो उन्होंने ऐसी किसी घटना से इंकार कर दिया। सयाली ने कहा- मैं सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकार नहीं हुई। मैं साइबर क्राइम की शिकार जरूर हुई हूं। झूठे प्रेस नोट को मेरा स्टेटमेंट बताकर फैलाया गया था और उसे फिर से ट्वीट किया जा रहा है। प्लीज इस खबर को मत चलाइए। प्लीज अमिताभ बच्चन और मुझे बदनाम मत कीजिए। दरअसल 2011 में 'द ट्रेन', और 'जेल' जैसी फ़िल्मों में काम कर चुकी पूर्व मिस इंडिया सयाली भगत का ये स्टेटमेंट सामने आने के बाद अमिताभ ने पुलिस का सहारा लिया। जांच के बाद ये मामला साइबर क्राइम का निकला। सयाली ने खुद को साइबर क्राइम का शिकार बताते हुए सभी सेलेब्स से माफी मांगी और कहा कि उनके पूर्व पब्लिसिस्ट ने बिना उनकी सहमति के ये बयान जारी कर दिया था, जिससे वे बहुत शर्मिंदा हैं। इसके बाद सयाली ने अपने पूर्व पब्लिसिस्ट के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
2011 की वो खबर जिसे दोबारा ट्वीट किया गया और वायरल हो रही है।
ट्वीट पर आ रहे सोशल मीडिया पर कमेंट।

सोशल मीडिया पर आए कमेंट।