Showing posts with label declares. Show all posts
Showing posts with label declares. Show all posts

UNESCO ने दीपावली को घोषित किया अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई


भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक और बेहद खुशी का पल है। दुनिया भर में प्रकाश और उल्लास फैलाने वाले त्योहार दिवाली को यूनेस्को (UNESCO) ने अपनी प्रतिष्ठित अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (Intangible Cultural Heritage) की लिस्ट में शामिल कर लिया है। यह न सिर्फ दीपावली के लिए, बल्कि भारत की समग्र सांस्कृति
क पहचान के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इस घोषणा के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर कहा कि “भारत और दुनिया भर के लोग बहुत खुश हैं। हमारे लिए, दीपावली हमारी संस्कृति और रीति-रिवाजों से बहुत करीब से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह रोशनी और नेकी का प्रतीक है। दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर लिस्ट में शामिल करने से इस त्योहार की दुनिया भर में लोकप्रियता और बढ़ेगी। प्रभु श्री राम के आदर्श हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहें।”

यह अहम फैसला यूनेस्को के 20वें सत्र में लिया गया, जो वर्तमान में दिल्ली के लालकिला में 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चल रहा है। इस सत्र के दौरान हुई अहम बैठक में दीपावली को यूनेस्को की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया। यूनेस्को ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर इसका जानकारी साझा की। यूनेस्को ने लिखा कि ‘अमूर्त धरोहर की लिस्ट में नया नाम: दीपावली, भारत। बधाई हो!’

दिवाली को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने से भारत की पारंपरिक कला, रीतियों, सामूहिक उत्सव और सामाजिक जुड़ाव को और मजबूती मिलेगी। दीयों की रोशनी, रंगोली, पूजा-अर्चना, परिवारों का मिलन—इन सबमें समाई भारतीयता को अब दुनिया भर में एक खास पहचान मिल गई है। देश में भी इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। लोग इसे भारत की सांस्कृतिक कूटनीति की एक बड़ी सफलता मान रहे हैं। विदेशों में बसे भारतीयों के लिए भी यह गर्व का बड़ा मौका बन गया है, क्योंकि उनका प्रिय त्योहार अब आधिकारिक रूप से वैश्विक धरोहर बन चुका है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने एक्स पोस्ट में खुशी जताते हुए लिखा कि यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में ‘दीपावली’ का नाम शामिल होने के बारे में जानकर खुशी हुई। यह त्योहार के बहुत ज्यादा सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व और लोगों को एक साथ लाने में इसकी भूमिका को पहचान देता है।

दीपावली के जुड़ने के साथ ही, भारत की ओर से इस प्रतिष्ठित अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में कुल 16 तत्व शामिल हो गए हैं। यह संख्या वैश्विक मंच पर भारत की असाधारण सांस्कृतिक और पारंपरिक समृद्धि को दर्शाती है। इससे पहले भारत की 15 सांस्कृतिक परंपराएं, जिनमें कोलकाता की दुर्गा पूजा, गुजरात का गरबा, योग, कुंभ मेला, और वैदिक मंत्रोच्चारण की परंपरा शामिल हैं, इस वैश्विक सूची में अपनी जगह बना चुकी हैं।

इजराइल ने बैंक ऑफ ईरान के 2 और बैंकों को किया ‘आतंकवादी संगठन’ घोषित, इजरायल ने कहा- आतंकी गतिविधियों के लिए देते हैं अरबों डॉलर

                                          सीजफायर हो गया लेकिन ठंडी नहीं हुई दुश्मनी की आग

ईरान और इजरायल के बीच भले ही सीजफायर हो गया है, लेकिन दोनों मुल्कों के बीच दुश्मनी की आग जरा सी भी ठंडी नहीं हुई है इजरायल ने अब ईरान के सेंट्रल बैंक को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है इजरायल ने आरोप लगाया है कि ईरान का सेंट्रल बैंक आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिग कर रहा है इजरायल ईरान के बीच 12 दिनों की लड़ाई के बाद ये अहम घटनाक्रम है

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कार्टज ने ट्वीट कर कहा है कि, "मैंने आज मोसाद और राष्ट्रीय आर्थिक युद्ध मुख्यालय के अनुरोध पर ईरान के सेंट्रल बैंक को आतंकवादी संगठन घोषित करने वाले एक विशेष आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य ईरानी आतंकवादी शासन की फाइेनेंसिंग सिस्टम के मूल पर प्रहार करना है"

इजरायल ने ईरान के सेंट्रल बैंक को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इजरायल का कहना है कि ईरान इन बैंकों का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने में कर रहा है। इजरायल सरकार ने कहा कि आतंकवाद में शामिल किसी भी हिस्से को छोड़ा नहीं जाएगा।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने क्षेत्र में आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के इजरायल के प्रयासों के तहत, ईरान के केन्द्रीय बैंक और कई अन्य संस्थाओं और व्यक्तियों को आतंकवादी संगठन और कार्यकर्ता घोषित करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए।

बयान में कहा गया है, "इस निर्णय का उद्देश्य ईरानी शासन की आतंकवादी वित्तपोषण प्रणाली पर प्रहार करना है, जो कुद्स फोर्स और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के माध्यम से पूरे मध्य पूर्व में आतंकवादी संगठनों को संचालित, वित्तपोषित और हथियार प्रदान करती है।"

इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इन सेंट्रल बैंकों को आतंकवाद संगठन ठहराने वाले आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसमें ईरान के शाहर बैंक, मेलट बैंक और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ी एक ऊर्जा कंपनी भी शामिल है। इसके अलावा सेपेहर एनर्जी जहान कंपनी (SEJ) के तीन अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

काट्ज ने कहा, “ईरान का केंद्रीय बैंक कोई वित्तीय संस्थान नहीं है। यह एक ऐसा माध्यम है, जो घातक आतंकवाद में अरबों डॉलर खर्च करता है। हम उन स्थानों पर भी हमला करेंगे, जो अयातुल्ला शासन को सबसे अधिक फायदा पहुँचाते हैं।”

यह कदम ईरान के इजरायल पर जासूसी के आरोप में तीन लोगों की हत्या के बाद सामने आया है। हालाँकि, दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान किया जा चुका है।

ईरान का केन्द्रीय बैंक पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिबंधों के अधीन है, जबकि इजरायल ईरानी शासन के वित्तीय तंत्र पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

यह आदेश इजरायली खुफिया सेवा के अनुरोध के बाद जारी किया गया था और यह ऐसे समय में आया है जब इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है, विशेष रूप से लेबनान में हिजबुल्लाह जैसे सशस्त्र समूहों और सीरिया, इराक और गाजा में अन्य मिलिशियाओं को समर्थन देने में तेहरान की संलिप्तता के कारण।