Showing posts with label divya spandana. Show all posts
Showing posts with label divya spandana. Show all posts

क्या दिव्या स्पंदना ने छोड़ दी कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम?

Divya Spandana
कांग्रेस की सोशल मीडिया विंग की प्रमुख दिव्या स्पंदना ने ट्विटर पर से लॉग आउट कर लिया है। वो अब ट्विटर पर नहीं हैं। उनके अकाउंट पर जाने पर लिखा आ रहा है, 'यह अकाउंट मौजूद नहीं है।' उससे पहले उनके ट्विटर अकाउंट कोई भी ट्वीट नहीं दिख रहा था। 
इस बात पर अभी अस्पष्टता है कि वह अभी भी सोशल मीडिया टीम का हिस्सा है या नहीं। कांग्रेस पार्टी या स्वयं स्पंदना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, स्पंदना टीम से अलग हो गई हैं, जबकि न्यजू एजेंसी ANI ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि आपका सूत्र गलत है। कांग्रेस की सोशल मीडिया पर मौजूदगी का श्रेय स्पंदना को दिया जाता है। भाजपा की एक मजबूत मीडिया सेल और मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति है।
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं पर टेलीविजन पर होने वाली बहस में हिस्सा लेने पर 1 महीने की रोक लगा दी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस संबंध में ट्वीट किया, 'सभी मीडिया चैनलों/संपादकों से अनुरोध है कि वे अपने शो में कांग्रेस के प्रतिनिधियों को न रखें।' 
स्पंदना भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला करने के लिए अपने तीखे और विवादित ट्वीट्स के लिए जानी जाती हैं। इससे एक दिन पहले उन्होंने वित्त मंत्री बनने पर निर्मला सीतारमण को बधाई दी थी।
चुनाव के दौरान दिव्या जर्मन तानाशाह एडोल्‍फ हिटलर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक मीम ट्वीट कर घिर गई थीं। कई इंटरनेट यूजर्स ने इसे लेकर उन्‍हें आड़े हाथों लिया है तो तस्‍वीर को फोटोशॉप किया हुआ भी बताया। यूजर्स ने इस मसले पर न केवल दिव्‍या को घेरा, बल्कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। दिव्‍या ने अपने ट्विटर हैंडल पर जो मीम शेयर किया था, उसमें एक तरफ हिटलर को एक छोटी सी बच्‍ची के कान खींचते हुए दिखाया तो एक अन्‍य तस्‍वीर में पीएम मोदी को एक छोटे से बच्‍चे के कान खींचते दिखाया। इसके साथ ही उन्‍हें ट्विटर पर लिखा, 'आप क्‍या सोचते हैं?'

दो हीरोइनों की ‘कैट-फाइट’ में फंस गए हैं राहुल गांधी!

बायीं तस्वीर दिव्या स्पंदना उर्फ रम्या की है। बीच में राहुल गांधी और दायीं तस्वीर स्वरा भास्कर की है।
चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर मची घमासान से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं। दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया सेल की प्रमुख दिव्या स्पंदना उर्फ रम्या ने पद से इस्तीफा दे दिया था। रम्या साउथ की फिल्मों की जानी-मानी हीरोइन रही हैं। न्यूज़लूज़ को कांग्रेस पार्टी की आईटी सेल में काम कर रहे एक व्यक्ति से मिली जानकारी के मुताबिक दिव्या स्पंदना की नाराजगी दरअसल अपनी अनदेखी के कारण है। उन्हें लगता है कि राहुल गांधी उनके काम को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं और इसके पीछे एक दूसरी हीरोइन स्वरा भास्कर का हाथ है। ऐसी खबरें हैं कि कांग्रेस के सोशल मीडिया अभियान से जुड़ी कुछ अहम जिम्मेदारियां स्वरा भास्कर को भी दी गई हैं। यही बात दिव्या स्पंदना को हजम नहीं हुई और उन्होंने पद से इस्तीफा देकर पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने की चाल चल दी। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी ने औपचारिक तौर पर यह मानने से इनकार कर दिया कि दिव्या स्पंदना ने पद से इस्तीफा दिया है।
दिव्या स्पंदना के पर कतरने की तैयारी!
कांग्रेस के अंदरखाने में खबर यही है कि पार्टी हाईकमान दिव्या स्पंदना के पर कतरने की तैयारी में है। अब तक कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग स्वतंत्र रूप से काम करता था, जबकि दूसरे विभागों महासचिवों को रिपोर्ट करना होता था। यह बात कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं को खटक रही थी। जिसके बाद उन्होंने हीरोइन स्वरा भास्कर और निखिल अल्वा को सोशल मीडिया से जुड़े कई असाइनमेंट सौंपने शुरू कर दिए। निखिल अल्वा कांग्रेस की सीनियर नेता मारग्रेट अल्वा का बेटा है। पिछले कुछ हफ्तों से कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ऐसे कई ट्वीट किए गए जो पार्टी की नीतियों से मैच नहीं खाते थे। इनकी वजह से कांग्रेस की जमकर फजीहत भी हुई। लेकिन दिव्या स्पंदना ने ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी की एक फोटोशॉप तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके सिर पर चोर लिखा हुआ दिखाया गया तो विरोधी गुट को मौका मिल गया। इस ट्वीट के लिए कांग्रेस की हर तरफ कड़ी आलोचना हो रही है और दिव्या स्पंदना के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज हो चुका है। संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने इसे मुद्दा बना लिया और अंदरूनी बैठक में इसका कड़ा विरोध किया। जिसके बाद तय हुआ कि दिव्या स्पंदना अपने ट्वीट्स और दूसरे कंटेंट सीनियर नेताओं से चेक करवाएंगी। इसके लिए जयराम रमेश का नाम तय भी कर दिया गया।
काम की नहीं, अहम की लड़ाई
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दिव्या स्पंदना राहुल गांधी के अलावा किसी दूसरे सीनियर नेता को रिपोर्ट करने को कतई तैयार नहीं हैं। इसके अलावा स्वरा भास्कर को काम सौंपे जाने के कारण दिव्या स्पंदना पहले से ही भड़की हुई थीं।  इस सारे झगड़े के पीछे एक बड़ा एंगल रणदीप सिंह सुरजेवाला का भी है। सुरजेवाला कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख हैं। पार्टी के औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस और बयान उन्हीं की तरफ से जारी किए जाते हैं। माना जाता है कि सोशल मीडिया पर दिव्या स्पंदना की आजादी सुरजेवाला को कतई पसंद नहीं थी, लिहाजा वो काफी समय से उनके काम में कमियां निकालने में जुटे थे। स्वरा भास्कर और निखिल अल्वा को सोशल मीडिया से जुड़े काम सौंपे जाने के पीछे भी उन्हीं का दिमाग माना जाता है। पिछले 2 महीने के इस सारे घटनाक्रम से दिव्या स्पंदना अंदर ही अंदर नाराज चल रही थीं। खास तौर पर स्वरा भास्कर से उनकी बिल्कुल भी नहीं बनतीं। कांग्रेस हाईकमान की मुश्किल यह है कि सोशल मीडिया से जुड़ी पूरी टीम दिव्या स्पंदना की विश्वासपात्र है, उन्हें सीधे तौर पर हटाने से पार्टी के अभियान को नुकसान पहुंचने का डर है। लिहाजा पिछले दरवाजे से दूसरी हीरोइन को एंट्री दिलाई गई। लेकिन जिस तरह से झगड़े ने दूसरा रंग ले लिया आने वाले दिनों में कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए ये किसी बुरी खबर से कम नहीं है। 
अवलोकन करें:--

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के हवाले से मिली खबर ...

दिव्या स्पंदना ने अभी तक अपनी नाराजगी को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। दूसरी तरफ स्वरा भास्कर का मामला पूरी तरह से अनौपचारिक है। हालांकि सोशल मीडिया में उनके नाम की चर्चा जोरों पर है। अब देखने वाली बात है कि राहुल गांधी इन दो हीरोइनों के झगड़े से खुद को कैसे बाहर निकाल पाते हैं।(साभार)

दिव्या स्पंदना ने दिया कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड के पद से इस्तीफा

दिव्या स्पंदना ने दिया कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड के पद से इस्तीफा: सूत्र
कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, स्पंदना अब कांग्रेस की सोशल मीडिया संयोजक के पद पर काम नहीं करेंगी. सूत्रों का यह भी कहना है कि उन्हें पार्टी में किसी और महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाएगा. हालांकि, स्पंदना या फिर कांग्रेस पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है. 
बीते हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर स्पंदना के खिलाफ लखनऊ में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है. प्राथमिकी दर्ज कराने वाले अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद ने कहा था कि 'दिव्या का ट्वीट अपमानजनक था. प्रधानमंत्री का पद हमारे देश की संप्रभुता और गणराज्य का द्योतक है. स्पंदना का ट्वीट हमारे देश का अपमान है. उन्होंने इस पद और देश की अवमानना की है.' 
क्या है पूरा मामला
कांग्रेस की पूर्व सांसद और पार्टी के सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना ने राफेल डील के मामले में पीएम मोदी पर निशाना साधा था. स्पंदना ने पीएम का एक विवादास्पद फोटो ट्वीट किया था. इस मामले में उनके खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद ने प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस के अनुसार, विवेकखंड निवासी अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद की तहरीर पर मंगलवार (25 सितंबर) को दिव्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई.