Showing posts with label elements. Show all posts
Showing posts with label elements. Show all posts

कांग्रेस प्रवक्ता एवं नेता प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस की ‘चांडाल चौकड़ी’ को बताया राम, गाय, गंगा और गीता से नफरत करने वाला

देर से आए दुरुस्त आए, समय चक्र ऐसा घूम रहा है की कांग्रेस नेताओं द्वारा ही कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर किया जा रहा है। इस बात को अन्य मजहब में सनातन विरोधियों को भी समझनी चाहिए कि सनातन को समाप्त करने वाले ही स्वयं ही समाप्त हो गए, इतिहास साक्षी है। 

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी पार्टी के हिन्दू विरोधी रवैये पर करारा हमला बोला है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा है कि उनकी पार्टी में एक चाण्डाल चौकड़ी ऐसी है जो प्रभु राम के अलावा गाय, गंगा, गायत्री और गीता से भी नफरत करती है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस का पक्ष रखते दिखते हैं। उन्होंने 2019 में लखनऊ से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हाल ही में उन्होंने टीवी पर कहा कि कॉन्ग्रेस के कुछ नेता राम से नफरत करते हैं। ये कांग्रेस नेता हिन्दू नाम तक से नफरत करते हैं। आगे उन्होंने यह भी कहा कि जो राम से नफरत करता है, वह हिन्दू नहीं है।

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम के इस बयान पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने ट्वीट किया। त्रिवेदी ने प्रमोद कृष्णम के जरिए कांग्रेस के हिन्दू विरोधी कदमों को रेखांकित किया है। इस पर प्रमोद कृष्णम ने रिप्लाई किया है।

उन्होंने लिखा, “आप मेरी वेदना का राजनैतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं और आपको करना भी चाहिए, लेकिन ये शाश्वत सत्य है कि हमारी पार्टी में एक ऐसी चाण्डाल चौकड़ी है, जो राम से ही नहीं गाय, गंगा, गीता और गायत्री से भी नफ़रत करती है।”

प्रमोद कृष्णम के बयान के बारे में पूछे जाने पर मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि आप इस प्रकार के उल-जलूल लोगों को छोडिए। इस पर भी उन्होंने रणदीप पर करारा हमला किया है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के भाग्य की विडंबना यही है कि एक ऐसे लफ़ंडर को पार्टी का महासचिव बना रखा गया है, जिसने राज्यसभा के चुनाव में विधायक रहते हुए भाजपा के उम्मीदवार और Zee न्यूज़ के मालिक सुभाष चंद्रा को जितवाने का पाप सिर्फ़ एक अश्लील CD के प्रसारण को रुकवाने के लिए किया।”

आचार्य प्रमोद कृष्णम के श्रीराम को लेकर बयान के कारण कई कांग्रेसी नेता उनसे चिढ़े हुए हैं। प्रियंका गाँधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने प्रमोद को सलाह दी है कि वह संघ की शाखाओं में जाना शुरू कर दें।