Showing posts with label end. Show all posts
Showing posts with label end. Show all posts

तेलंगाना : मुस्लिम आरक्षण संविधान विरोधी…इसे खत्म कर देंगे: तेलंगाना में गृहमंत्री अमित शाह और CM योगी ने भरी हुंकार, कहा- पिछड़े वर्ग को रिजर्वेशन देंगे

तेलंगाना में बीजेपी के सत्ता में आने पर ओबीसी सीएम बनाने का गृहमंत्री अमित शाह का वादा (फोटो साभार: केंद्रीय मंत्री अमित शाह और सीएम योगी फेसबुक अकाउंट)
तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ‘मिशन तेलंगाना’ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मुस्लिम आरक्षण’ पर अपना रुख साफ कर दिया है। शुक्रवार (24 नवंबर,2023) को चुनावी प्रचार करने पहुँचे गृहमंत्री शाह ने कहा कि अगर बीजेपी यहाँ सत्ता में आई तो वो मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देगी। वहीं शनिवार (25 नवंबर,2023) को वहाँ पहुँचे सीएम योगी ने कुमुरम भीम आसिफाबाद की रैली में कहा कि मुस्लिम आरक्षण संविधान विरोधी है। किसी भी स्थिति में इसे लागू नहीं होने देना चाहिए।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री शाह ने शुक्रवार (24 नवंबर 2023) को निजामाबाद में चुनावी जनसभा की। इसके बाद उन्होंने चुनावी राज्य तेलंगाना में रोड शो किए। इस दौरान एक रोड शो में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता शाह ने कहा, “हमने बहुत सारे वादे किए हैं। उनमें से एक ये है कि सीएम पिछड़ा वर्ग से बनाया जाएगा। हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण देंगे। हमने मडिगा समुदाय को शीर्ष आरक्षण का भी वादा किया है।”

उन्होंने आगे कहा, ”हमने राज्य की गरीब महिलाओं को एक साल में चार गैस सिलेंडर मुफ्त देने का भी वादा किया है। जितना भी भ्रष्टाचार हुआ है उस पर हम एक जाँच आयोग बिठाएँगे और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देंगे।”

वहीं, शनिवार (25 नवंबर 2023) को सीएम योगी ने कुमुरम भीम आसिफाबाद और वेमुलावाड़ा में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में की गई रैली में कहा कि भाजपा मुस्लिम आरक्षण को खत्म करने और इस चार फीसदी आरक्षण को एससी/एसटी और ओबीसी वर्गों के कल्याण के लिए देने के लिए प्रतिबद्ध है। तेलंगाना के वेमुलावाड़ा में लोगों ने सकारात्मक बदलाव के वादे को पहचानते हुए बीजेपी को अपना समर्थन देने का वादा किया है।

उन्होंने आगे कहा, “तुष्टिकरण का सबसे गंदा खेल देखना हो तो तेलंगाना में देख सकते हैं। समाज को बाँटने के लिए और अपने स्वार्थ के लिए कोई सरकार किस हद तक गिर सकती है उदाहरण यहाँ पर मुस्लिम आरक्षण के रूप में हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तेलंगानावासियों से एक वादा करती है कि भाजपा को जिताइए, मुस्लिम आरक्षण का खात्मा भारतीय जनता पार्टी करेगी।”

तेलंगाना में 119 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा। इस राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस, कॉन्ग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। राज्य के कुल 3.17 करोड़ वोटर्स इन पार्टियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

‘नदी से समुद्र तक, फिलिस्तीन आजाद होगा…’: इजरायल के विनाश और गाजा के पक्ष में पोस्ट करना गाजी को पड़ गया भारी

                                                      अनवर अल गाजी (साभार: ESPN)
जर्मनी का प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब मेन्ज़ (German soccer club Mainz) ने हमास पर इज़रायल की कार्रवाई के विरोध में गाजा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करने पर डच फॉरवर्ड अनवर अल गाजी को क्लब से हटा दिया। मेन्ज ने शुक्रवार (3 नवंबर 2023) को गाजी के साथ हुए अनुबंध को समाप्त कर दिया। इस पोस्ट को लेकर गाजी को एक बार सस्पेंड भी किया गया था।

मेन्ज़ ने शुक्रवार(3 नवंबर 2023) को घोषणा की कि उसने अनवर अल गाजी का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है और तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। मेन्ज ने कहा कि गाजी को उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए हटाया गया है। वहीं, जर्मन अभियोजकों ने कहा कि डच खिलाड़ी पर इंस्टाग्राम के माध्यम से नफरत फैलाने के साथ-साथ आपराधिक कृत्यों को नजरअंदाज करके सार्वजनिक शांति को भंग करने का संदेह है।

गाजी ने आतंकी संगठन हमास के नारे नदी से समुद्र तक, फिलिस्तीन आजाद होगा (from the river to the sea, Palestine will be free) लिखते हुए इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट किए थे। बताते चलें कि हमास और उसके सहयोगी इजरायल के विनाश के लिए इस नारे का उपयोग करते हैं, क्योंकि इजरायल और फिलिस्तीन जॉर्डन नदी और भूमध्यसागर के बीच स्थित है।

मेन्ज क्लब द्वारा अनुबंध खत्म करने और अल गाजी को हटाने की घोषणा के बाद उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में गाजी ने लिखा, “जो सही है उसके लिए खड़े रहें, भले ही इसके लिए अकेले खड़े रहना पड़े। गाजा में निर्दोष और कमजोर लोगों पर ढाए जा रहे नारकीय जुल्म की तुलना में मेरी आजीविका का नुकसान कुछ भी नहीं है।”

इसके पहले अल गाजी ने इजरायल हमास विवाद को लेकर 17 अक्टूबर को एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट किया था। हालाँकि, उन्होंने पोस्ट को बाद में डिलीट भी कर दिया था। इस तरह की अनुशासनहीनता को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। क्लब के आयोजनों को देखते हुए 30 अक्टूबर को ही उनका निलंबन हटाया गया था।

मेन्ज़ ने कहा कि प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद 28 साल के गाज़ी ने कहा था कि उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट प्रकाशित करने को लेकर अफसोस है और इसके नकारात्मक प्रभावों को लेकर भी उन्हें पछतावा है। क्लब ने कहा कि खिलाड़ी ने यह भी कहा कि वह इज़रायल के अस्तित्व के अधिकार पर सवाल नहीं उठा रहा है।

हालाँकि, अनवर गाजी ने बुधवार (1 नवंबर 2023) को एक बार फिर इजरायल और हमास को लेकर विवादास्पद डालकर जता दिया कि पिछली बार उन्होंने मेन्ज प्रशासन से जो भी कहा था, वह झूठ था। गाजी ने लिखा, “मुझे अपनी स्थिति पर कोई पछतावा नहीं है। मैंने जो कहा था, उससे मैं खुद को अलग नहीं कर रहा हूँ। मैं आज और हमेशा, अपनी आखिरी साँस तक मानवता और उत्पीड़ितों खिलाफ खड़ा रहूँगा।”

अनवर गाजी पहले पीएसवी आइंडहोवन, एस्टन विला और एवर्टन के लिए खेलते थे। इस साल सितंबर महीने में एक फ्री एजेंट के रूप में मेन्ज़ में शामिल हुए थे। वे टीम में विकल्प के रूप में तीन बार प्रदर्शन किया। उनका आखिरी प्रदर्शन बुंडेसलीगा में था।