Showing posts with label engaged. Show all posts
Showing posts with label engaged. Show all posts

स्वच्छ यमुना अभियान में जुटे विश्व चैंपियन महंत गौरव शर्मा

 


चांदनी चौक स्थित रामभक्त हनुमान मन्दिर के विश्व चैंपियन महंत गौरव शर्मा केवल भक्ति ही नहीं, अपितु हर विपदा में जरूरतमंदों की सहायता करने को तत्पर रहते हैं। चाहे covid जैसी विपदा हो या कोई और भी हर दुःखी को सहारा देने में कभी पीछे नहीं रहे।    

स्वच्छ यमुना के लिए चल रहे जागरूकता अभियान के तहत, विश्व चैंपियन पावरलिफ्टर से शूटर बने गौरव शर्मा महंत ने रविवार(दिसम्बर 29) को राष्ट्रीय राजधानी में नदी घाटों पर सफाई अभियान चलाया।

दिल्ली में यमुना नदी का प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। हाल ही में, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि यमुना नदी इस साल अपने सबसे ज्यादा प्रदूषण स्तर पर पहुंच गई है और इसके लिए उन्होंने अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया था।

मीडिया से बात करते हुए गौरव ने कहा कि गंगा की तरह ही यमुना नदी भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी दिल्लीवासियों को आगे आकर इस काम में मदद करनी चाहिए। जब ​​हम घाटों की सफाई कर रहे थे, तो हमें लोगों द्वारा फेंकी गई कई मूर्तियाँ और बीयर की बोतलें भी मिलीं। यह वाकई निराशाजनक था। हम कहते हैं कि यमुना हमारे लिए माँ की तरह है और फिर हम उसके साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। अब समय आ गया है कि लोग यमुना की सफाई की पहल करें।

पिंगाक्ष फाउंडेशन के बैनर तले गौरव ने यमुना घाटों पर आयोजित गतिविधि में भाग लिया।सफाई अभियान में आचार्य तुषार कात्यान, आचार्य नितिन शर्मा, आचार्य अंकित गोस्वामी, आचार्य मुकेश शुक्ला, तरुण वर्मा, राजीव गुप्ता, अजय कश्यप, चेतन गुप्ता, अभिनंदन यादव, सुनील ने भी हिस्सा लिया।

पिछले साल गौरव ने दिल्ली में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री और पानी की बोतलें बांटी थीं। भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए थे।

तेलंगाना : ‘राजीव गाँधी के साथ नाचते हुए इटली की बार डांसर सोनिया’ : कांग्रेस के कार्टून पर BRS का डायरेक्ट हमला

सोनिया गाँधी और राजीव गाँधी का पोस्टर बीआरएस ने किया जारी (फोटो साभार : X_BRS)
राजनीति भी क्या अजीबोगरीब है, जहाँ सात तालों में छुपी चीज भी बाहर आने से नहीं रुक सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में सब जानते हैं कि 'वह चाय बेचते थे', लेकिन सोनिया गाँधी के बारे में किसी ने यह बोलने का साहस नहीं किया कि 'वह शादी से पहले बार डांसर थी'। लेकिन आज इतने वर्षों बाद इस सच्चाई को उजागर करने की हिम्मत भारत राष्ट्र समिति ने की है। अब बीआरएस नशे में सोनिया और राजीव की फोटोओं को सार्वजनिक करने को आतुर हो चुकी है।  

तेलंगाना में कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति के बीच की तनातनी अब पर्सनल अटैक तक आ गई है। भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में न सिर्फ कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गाँधी बल्कि उनके स्वर्गीय पति राजीव गाँधी को भी घसीट लिया है। यही नहीं, अब तक का सबसे बड़ा हमला करते हुए बीआरएस ने ऐसा पोस्टर जारी किया है, जैसा अब तक किसी पार्टी ने नहीं किया। इस पोस्टर में सोनिया गाँधी और राजीव गाँधी को डाँस करते दिखाया गया है, साथ ही धमकाया भी गया है कि अगर कांग्रेस नहीं सुधरी, तो राहुल गाँधी का वीडियो भी जारी किया जाएगा।

बीआरएस ने वो कर दिया, जो अब तक किसी ने भी नहीं किया था

बीआरएस ने कांग्रेस को सीधे तौर पर ‘बार डांसर पार्टी’ करार दे दिया। इस तस्वीर में सोनिया गाँधी और उनके स्वर्गीय पति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को दिखाया गया है। यही नहीं, बीआरएस ने सीधे तौर पर कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी नहीं सुधरी, तो वो भी पर्सनल अटैक जारी रखेगी।
बीआरएस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “केसीआर की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ बंद कर दिया जाए, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर तेलंगाना के लिए संघर्ष किया। अगर आप नहीं रुके, तो हम सोनिया और राहुल की और भी तस्वीरें मॉर्फ कर सकते हैं। वैसे, तुमने ये नहीं सुना होगा कि कुत्ते की दुम सीधी हो गई, वो टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है। वैसे, हमें ये बताने की जरूरत नहीं कि ‘बापति’ कौन है। सारी दुनिया जानती है कि वो (राजीव गाँधी) इटली के बार में डांस के चक्कर में नशे (शराब) की वजह से फंस गए। अगर ये सब जारी रहा, तो हम पूरा वीडियो भेजेंगे, जिसे वो लोग चबाकर निगल नहीं पाएँगे।”
इन विवाद की शुरुआत तब हुई, जब बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने तेलंगाना के कांग्रेस मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी उन नौकरियों को अपना बता रहे हैं, जो केसीआर ने मुख्यमंत्री रहते तेलंगाना के युवाओं को दी। उन्हें शर्म आनी चाहिए।
इसके जवाब में तेलंगाना पार्टी ने एक मॉर्फ तस्वीर जारी की, जिसमें केसीआर, केटीआर, हरीश राव, कविता और संतोष राव को ‘चीप कार गैंग’ के तौर पर दिखाया गया, एक ऐसे गैंग के तौर पर, जो कार चोरी करते हैं। तेलंगाना कांग्रेस ने लिखा, “कलवाकुंतला गैंग सस्ते शब्दों की आड़ में कारों (वोटों) की चोरी करने में जुटी है। वो जो काम (नौकरियाँ दिलाने का) करते हैं, उसका क्रेडिट लें। अगर वो अच्छा काम करेंगे, तभी वो क्रेडिट ले सकते हैं। लेकिन इन्होंने लोगों का खून पिया है। सस्ते शब्दों और झूठे प्रचार से बचना चाहिए और अच्छे विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। अन्यथा वो भूमिका भी छिन जाएगी। सुरक्षित रहें।”
तेलंगाना के निर्माण के लिए केसीआर ने लंबे समय तक लड़ाई लड़ी थी। तेलंगाना बनने के बाद वो दो बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन पिछले चुनाव में उनकी पार्टी को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा। अभी तेलंगाना में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार है। चूँकि लोकसभा चुनाव सिर पर है, ऐसे में दोनों पार्टियों में खूब तनातनी हो रही है। तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं, जिन पर कब्जे की कड़ी लड़ाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीआरएस ने 9 सीटें जीती थी, लेकिन इस बार मुकाबला काफी कड़ा है।