Showing posts with label flag falls. Show all posts
Showing posts with label flag falls. Show all posts

स्थापना दिवस पर फहराने पहुँची सोनिया गाँधी, पोल से गिर गया कांग्रेस का झंडा,

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस (28 दिसंबर 1885) पर पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गाँधी झंडा लहराने चलीं, तो झंडा गिरकर उनके हाथ पर आ गया। अब इस वाकये की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देख सकते है कि सोनिया गाँधी रस्सी खींच कर झंडा लहराने की कोशिश करती हैं लेकिन शुरू में रस्सी अटकती है और फिर झंडा नीचे गिर जाता है।

वहाँ खड़ी भीड़ हैरानी से इस पूरी घटना को देखती रहती है। इसके बाद झंडा लहराने की जगह सिर्फ उसे पकड़कर फैलाया जाता है और कांग्रेस समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाने लगते हैं। अब इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अंकुर दुबे कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, “झंडा सँभल नहीं रहा देश संभालेंगे ये।”

द स्किन डॉक्टर तंज कसते हुए लिखते हैं, “जरूर इस झंडे के गिरने के पीछे पूंजीपतियों का हाथ है।”

गोपाल रावत लिखते हैं, “भगवान भी नहीं चाहते हैं कि ये लोग कभी झंडा फहराएँ। जय श्री राम।”

सेकुलर लिबरल के ट्विटर आईडी से कहा जाता है, “झंडा भी गवाही दे रहा है कि अब कांग्रेस  गिर चुकी है। पहले वाली कांग्रेस नहीं रही।”

दीप कुशवाहा इस वाकये पर और इस पर आने वाली नेटीजन्स की प्रतिक्रिया पर कहते हैं, “पूरी की पूरी पार्टी गिर गई है उसके बारे में कोई नहीं सोच रहा। एक पार्टी के झंडे के लिए इतनी चिंता।”

कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार चुनावों में हार झेलने के बाद अब पार्टी नेतृत्व अपने दल को मजबूत करने में लगा है। खबरों के मुताबिक, समिति सदस्यों ने बताया कि पार्टी देशभर में एक ट्रेनिंग अभियान शुरू कर चुकी है। इस अभियान के तहत जिला और ब्लॉक स्तर तक करीब 5500 ट्रेनर तैयार हो रहे हैं जो नुक्कड़ प्रवक्ता की भूमिका में सार्वजनिक जगहों पर होने वाली बहसों में पार्टी का पक्ष रखेंगे।