Showing posts with label foreign tours. Show all posts
Showing posts with label foreign tours. Show all posts

किससे मिलने बार-बार विदेश जाते हैं राहुल गांधी?

विदेश यात्राओं के लिए अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने वाले राहुल गांधी एक बार फिर से विदेश चले गए हैं। खबरें हैं कि वो नए साल का जश्न मनाने के लिए यूरोप गए हैं। राहुल गांधी की तरफ से ट्विटर पर इसकी पुष्टि की गई है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि वो कहां पर गए हैं। यह जानकारी भी छिपाई गई है कि वो कितने दिन तक बाहर रहेंगे। दरअसल पिछले कुछ वक्त से ये अटकलें लगती रही हैं कि राहुल गांधी की कोई सीक्रेट फैमिली है जिसे उन्होंने विदेश में रखा है और उसे सार्वजनिक नहीं कर रहे। इसीलिए यह बात छिपाई जाती है कि छुट्टी में राहुल कहां पर हैं।

क्या राहुल गांधी पहले से शादीशुदा हैं?

दरअसल पिछले साल ही जब राहुल गांधी बार-बार विदेश की सीक्रेट यात्राओं पर जा रहे थे, तभी से सियासी हलकों और सोशल मीडिया पर इस बात की अटकलें लग रही हैं। कुछ लोगों का दावा है कि राहुल गांधी विदेश में शादी कर चुके हैं और उन्होंने राजनीतिक नुकसान के डर से पत्नी को बाहर ही रखा हुआ है। इसलिए क्योंकि सोनिया गांधी के बाद लगातार दूसरी विदेशी बहू की वजह से देश में तरह-तरह की बातें शुरू हो सकती हैं। इन दावों की अभी तक कोई पुष्टि या इसके समर्थन में कोई तथ्य उपलब्ध नहीं है। हालांकि पिछले ही साल बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इस बात के कागजात पेश किए थे कि राहुल गांधी ने ब्रिटिश नागरिकता भी ले रखी है। वहां पर उनकी एक कंपनी भी है, जिसके दस्तावेजों में उन्होंने खुद को ब्रिटिश नागरिक लिखा है। दावा है कि ब्रिटेन में राहुल गांधी के कारोबार की देखरेख उनकी कथित पत्नी करती है। इन्हीं से मिलने के लिए वो हर कुछ महीने पर विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं।
अब देखिए उन लड़कियों के बारे में जिनसे रिश्तों की चर्चा अक्सर होती रहती है। इनमें सबसे ज्यादा अटकलें वेरोनिका नाम की लड़की को लेकर उड़ती हैं। कुछ साल पहले दिल्ली में कांग्रेस के एक नेता ने पत्रकारों से निजी बातचीत में दावा किया था कि वेरोनिका से उनकी शादी होने वाली है, लेकिन सोनिया गांधी इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हैं। हम बताते हैं कि वेरोनिका कौन है और राहुल गांधी से उसके रिश्तों के बारे में क्या-क्या जानकारियां अब तक सामने आ सकी हैं । 
राहुल गांधी और वेरोनिका की ये तस्वीर 1999 में
लंदन में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच की हैं।

राहुल की ‘सीक्रेट लेडी’ वेरोनिका कारटेली

राहुल गांधी ने 2004 में अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान इंडियन एक्सप्रेस अखबार की पत्रकार वृंदा गोपीनाथ से बातचीत में माना था कि उनकी एक स्पेनिश दोस्त भी है। तब उन्होंने कहा था कि “मेरी मां और बहन मुझसे प्रपोज करने के लिए कहती हैं। वो कहती हैं कि अगर तुमने अपनी गर्लफ्रेंड से प्रपोज नहीं किया तो ये काम हम कर देंगे।” वेरोनिका नाम की ये लड़की स्पेनिश है और वो वेनेजुएला में पली-बढ़ी है। वो पेशे से आर्किटेक्ट है। राहुल गांधी ने अखबार से बातचीत में वेरोनिका को अपना ‘बेस्ट फ्रेंड’ बताया था। उस वक्त तक कई लोग वेरोनिका को कंबोडियाई मूल की समझते थे और खबरें उड़ीं कि उसका नाम जुआनिता है। कई लोगों का दावा था कि वो एक कंबोडियाई तस्कर की बेटी है और उसके ही साथ राहुल गांधी 2001 में अमेरिका में बोस्टन के लोगान एयरपोर्ट पर ड्रग्स के साथ पकड़े गए थे। हालांकि दोनों 1999 में लंदन (बर्मिंघम) में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान आखिरी बार एक साथ नजर आए थे। इसकी तस्वीरें आज तक सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जाती हैं। इसके अलावा 2004 में केरल के बैकवॉटर्स और अंडमान में दोनों ने एक साथ नया साल भी मनाया था। इससे पहले 2003 में राहुल और प्रियंका गांधी के साथ वेरोनिका लक्षदीव में सैर-सपाटा करते देखी गई थी। हालांकि इसके बाद वेरोनिका के बारे में कुछ भी खबर नहीं है कि वो कहां पर है।

अफगान राजकुमारी नोअल ज़ाहिर से रिश्ते

ये दोनों तस्वीरें 2013 में हुई नोअल ज़ाहिर की शादी की हैं।
अफगानिस्तान के शाही खानदान की राजकुमारी नोअल ज़ाहिर के साथ राहुल गांधी के रिश्तों की अटकलें लगती रहती हैं। जून 2012 में संडे गार्जियन अखबार ने खबर छापी थी कि राहुल गांधी और अफगानिस्तान के मोहम्मद ज़ाहिर शाह की पोती नोअल के बीच प्रेम संबंध चल रहा है। ज़ाहिर शाह 1933 से 1973 तक अफगानिस्तान के किंग रहे। उनके चचेरे भाई दाऊद खान ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया था। इसके बाद ज़ाहिर खान ने इटली में निर्वासित जीवन बिताया। उनके पांचवें बेटे मोहम्मद दाऊद खान ने इटली में वहां की ही एक महिला से शादी की थी। जिससे 1980 में उनकी बेटी नोअल का जन्म हुआ था। नोअल और राहुल गांधी को 2013 तक कई बार साथ-साथ देखा गया। दोनों कई बार दिल्ली के खान मार्केट और दूसरे इलाकों में घूमते-फिरते भी देखे गए। इसके अलावा अमन होटल के जिम में भी दोनों को एक साथ देखा गया। नोअल ने फ्रांस की एक यूनिवर्सिटी से बिजनेस स्टडीज में ग्रेजुएशन और लंदन की एक यूनिवर्सिटी से ज्वैलरी डिजाइनिंग में डिग्री ली है। इटली में रहने वाले कई भारतीयों ने नोअल और राहुल को इटली में सोनिया गांधी के परिवार के निजी चर्च में साथ-साथ प्रार्थना करते भी देखने का दावा किया है। बताते हैं कि 2013 से पहले तक गांधी परिवार के ज्यादातर करीबी लोग मानते थे कि राहुल की शादी इसी अफगान राजकुमारी के साथ होगी। लेकिन दोनों के रिश्ते में शायद कुछ गड़बड़ हो गई और ब्रेक-अप हो गया। इसके बाद नोअल ज़ाहिर ने इजिप्ट के प्रिंस मुहम्मद फारूक के साथ शादी कर ली। बड़े धूमधाम से ये शाही शादी 2013 में हुई।
कुछ साल पहले राहुल गांधी को एक महिला के साथ
दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में देखा गया था। तब अखबार पंजाब केसरी
ने उनकी ये तस्वीर छापी थी। तस्वीर में दिख रही महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
2014 में लोकसभा चुनाव से पहले राहुल ने आखिरी बार अपनी शादी के बारे में बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि सही लड़की मिलते ही मैं शादी कर लूंगा। दावा किया जाता है कि लोकसभा चुनाव की हार के बाद राहुल ने अपनी किसी दोस्त से विदेश में शादी कर ली है। ये बात उनके कुछ बेहद करीबी लोग ही जानते हैं। यही कारण है कि जब भी उन्हें भारत की सियासत से वक्त मिलता है वो फौरन विदेश में बसे अपने परिवार के पास चले जाते हैं।
(Source: The Jakarta Post, Arabia Weddings, Outlook India, India Today)