Showing posts with label free distribution of ration. Show all posts
Showing posts with label free distribution of ration. Show all posts

केजरीवाल के मंत्री से राशन माँगने पहुँची भूखी महिला को थमा दिया ‘सेवा भारती’ का नंबर

अरविंद केजरीवाल
देश में जारी लॉकडाउन के बीच दिल्ली में चार लाख लोगों को हर रोज भोजन कराने का केजरीवाल सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब एक महिला दिल्ली सरकार के मंत्री के पास राशन की माँग को लेकर पहुँची थी। इसके बाद मंत्री ने महिला को ‘सेवा भारती’ से जुड़े एक व्यक्ति का नंबर थमा दिया।
पाञ्चजन्य की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार (8 अप्रैल 2020) को दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से एक मजदूर महिला अपने विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय के दफ्तर राशन की माँग को लेकर पहुँची। जहाँ महिला ने बताया कि उसके पास पिछले कई दिनों से खाने का राशन नहीं है। इस पर मंत्री गोपाल राय ने ‘सेवा भारती’ से जुड़े एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर थमा दिया।

गोपाल राय के दफ्तर से बैरंग लौटी महिला ने मंत्री द्वारा दिए नंबर पर फोन करके राशन की माँग की और उधर से राशन पहुँचाने की बात सुनने के बाद महिला ने अपने घर का पता दे दिया। इस दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा महिला से पूछा गया कि आपको नंबर कहाँ से मिला है तो महिला ने तत्काल मंत्री गोपाल राय का नाम लेते हुए सारी बात बता दी। इसके कुछ देर बाद ही मजदूर महिला के घर सेवा भारती से जुड़े कुछ स्वयंसेवक पहुँच गए और महिला को राशन उपलब्ध कराया।
देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा होते ही दिल्ली से बड़ी संख्या में यूपी, बिहार सहित कई राज्यों के रहने वाले गरीब-मजदूर अपने गाँव की ओर पलायन करने के लिए यूपी बार्डर सहित आनंद बिहार बस अड्डे पर जमा हो गए थे। दिल्ली से पलायन कर लोगों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वाले 4 लाख लोगों को हर रोज भोजन कराने की घोषणा की थी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा था, “दिल्ली में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होगी। जो लोग लॉकडाउन के चलते काम नहीं कर पा रहे हैं उनको दिल्ली सरकार सुबह-शाम का भोजन उपलब्ध कराएगी।” उस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राजनीति से प्रेरित होकर किए दावों की पोल अब खुलती चली जा रही है, क्योंकि इससे पहले एक आजतक चैनल ने झंडेवालान मंदिर में सेवाभारती के स्वयंसेवकों द्वारा चलाई जा रही रसोई को दिखाते हुए इसे दिल्ली सरकार की रसोई बता दिया था।
‘सेवा भारती’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संग की प्रेरणा से देशभर में सेवा के कार्य करता है। देश में लागू लॉकडाउन के बीच पिछले दिनों में कई स्थानों से संघ स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को भोजन वितरण और कोरोना से बचाव सामग्री वितरित करने की खबरें आई हैं। इतना ही नहीं संघ के स्वयंसेवकों ने दिल्ली के रेडलाइट एरिया में रहने वाले परिवारों को भी खाद्य सामग्री वितरित की थी।
इतना ही नहीं, अन्य क्षेत्रों में RWA के माध्यम से गरीबों को बांटे जा रहे 2000 रूपए और राशन वितरण में भी बड़ी स्तर पर धांधली हो रही है। सैनिटाइज़ेशन में भी धांधली यानि पूरे मौहल्ले करने की बजाए केवल गिने-चुने लोगों के घर सैनिटाइज़ किया गया, यह आरोप नहीं कटु सत्य है। मुख्यमंत्री, विधायक और पार्षदों को इस को संज्ञान में लेकर जाँच करनी चाहिए। रूपए बाँटना, राशन बाँटना या फिर सैनिटाइज़ करना गलत काम नहीं, लेकिन चुपचाप करना, संदेह को जन्म दे रहा है।  
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
विनोद दुआ का दोहरा रवैया कोरोना महामारी के बीच मीडिया गिरोह की हरकतें अब बिलकुल बर्दाशत करने लायक नहीं रह गई हैं। .....