Showing posts with label funeral. Show all posts
Showing posts with label funeral. Show all posts

आतंकी के आगे पाकिस्तान की हुकूमत का सजदा, याकूब मुगल के जनाजे में ISI-पुलिस वाले हुए शामिल: बिलाल टेरर कैंप का था सरगना


पाकिस्तान का आतंकियों के साथ गहरा रिश्ता एक बार फिर बेनकाब हुआ। बिलाल आतंकी कैंप के सरगना याकूब मुगल के जनाजे में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और पुलिस के अधिकारी शामिल हुए। याकूब मुगल भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ में मारा गया।

याकूब मुगल के जनाजे में आईएसआई और पुलिसिया अधिकारियों के शामिल होने की घटना साबित करती है कि पाकिस्तानी सत्ता आतंकवाद को खुला समर्थन दे रही है।

पहलगाम नरसंहार के जवाब में भारत ने मंगलवार-बुधवार (6-7 मई 2025) की रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें जम्मू-कश्मीर के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय भी निशाना बना। जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर ने दावा किया कि इस हमले में उनकी बड़ी बहन और उनके परिवार के 10 सदस्य मारे गए।