Showing posts with label harassed and abused. Show all posts
Showing posts with label harassed and abused. Show all posts

हिंदू के साथ बाइक पर जा रही मुस्लिम महिला के साथ बदसलूकी, बाइक वाले पर भी हमला!

तेलंगाना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेंगलुरू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम भीड़ ने बाइक पर सवार एक हिंदू युवक को रोका और धमकाया क्योंकि वो एक मुस्लिम महिला के साथ घूम रहा था।

हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है, क्योंकि इसमें तारीख नहीं है, लेकिन हेट पैट्रोल स्क्वॉड (Hate Patrol Squad) नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में भीड़ में शामिल लोग हिंदू पुरुष को धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं और मुस्लिम महिला के साथ फिर से सवारी नहीं करने के लिए कहा। इसके साथ ही मुस्लिम महिला को अपने परिवार का फोन नंबर देने के लिए मजबूर किया गया।

जब हिंदू व्यक्ति ने अपनी पहचान बताई, तो मुस्लिम व्यक्ति ने उसे बार-बार थप्पड़ मारा फिर उसने उस महिला का नाम पूछा, और जब उसने अपना नाम बताया, तो उस आदमी ने कहा, “क्या तुम्हें हिंदू पुरुष के साथ सवारी करने में शर्म नहीं आती है? क्या तुम नहीं जानते कि इन दिनों कैसी स्थिति है? मैं आप सभी से निवेदन करता हूँ कि आप इन motherf**ers के साथ बाहर न जाएँ, लेकिन तुम अभी भी उसके साथ ऐसे ही बाइक पर बैठ कर घूम रही हो। हमें तुम्हारी चिंता नहीं है। मैं बुर्के को लेकर चिंतित हूँ। बुर्के में एक महिला को इस तरह से सवार देखकर लोग क्या कहेंगे?”

अब #intolerance और #mob lynching गैंग क्यों खामोश है? कोई छद्दम धर्म-निरपेक्ष नेता और पार्टी भी नहीं बोल रहा, क्यों? क्योकि हिन्दू को प्रताड़ित करने वाला कोई और नहीं बल्कि इनका मुस्लिम वोट बैंक हैं।  

महिला ने अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन पुरुष ने फिर कहा, “इतना क्या जरूरी था कि तुम्हें इसके साथ सवारी करनी पड़ी? मुझे अपने परिवार का नंबर दो।” महिला ने फोन किया और अपने घर पर किसी को बताया कि उसे एक हिंदू पुरुष के साथ सवारी करने के लिए रोका गया है। पता चला कि महिला शादीशुदा है और फिर लोगों ने उसके शौहर का नंबर माँगा। मुस्लिम युवकों ने बाइक सवार हिंदू युवक को फिर से मारा और महिला को बाइक से उतरने को कहा।

महिला ने उससे पूछा कि उसे क्या समस्या है, लेकिन वह उसके शौहर का नंबर माँगता रहा। इसके बाद महिला ने उस चिल्लाने वाले व्यक्ति को फोन करने के लिए एक नंबर दिया। उस व्यक्ति ने नंबर पर कॉल किया और अपनी बीवी को किसी अन्य पुरुष के साथ सवारी करने देने के लिए उसके शौहर को जलील करना शुरू कर दिया। 

उसने कहा, “आप जैसी नपुंसक लोगों के कारण पूरे कौम का मजाक बन रहा है। क्या आपको अपने किए कर्मों पर शर्म नहीं आती?” उस व्यक्ति ने उसके शौहर से पता पूछा, लेकिन ऐसा लगता है कि उसने पता बताने से इनकार कर दिया। फिर उसने उसकी बीवी को एक हिंदू के साथ सवारी करने देने के लिए उस पर फिर से चिल्लाया और कहा, “क्या आप उनके इरादे नहीं जानते? मेरे साथ बहस मत करो।” फिर उसने महिला को ऑटो में यात्रा करने के लिए मजबूर किया और कहा, “कोई भी तुम्हारे बारे में बात नहीं कर रहा है। हम बुर्के को लेकर चिंतित हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया कि मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म की महिला के साथ यात्रा कर रहे बाइक सवार पर मारपीट के मामले में बेंगलुरु सिटी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। उन्होंने ट्वीट किया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार इस तरह की घटनाओं से सख्ती से निपटती है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने यह भी बताया कि महिला और व्यक्ति दोनों एक बैंक में साथ काम करते है। 17 सितंबर की शाम को देर हो जाने की वजह से व्यक्ति महिला को उसके घर छोड़ने जा रहा था। यह काम वो कोई पहली बार नहीं कर रहा था. लेकिन उसके ऊपर अचानक से हमला हुआ। 

तेलंगाना भी घटित हुई थी ऐसी ही घटना 

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में मुस्लिम भीड़ ने सिर्फ इसीलिए एक हिंदू युवक की पिटाई कर दी, क्योंकि वो एक मुस्लिम महिला के साथ घूम रहा था। वो जोर-जबरदस्ती से ऐसा नहीं कर रहा था बल्कि हिंदू युवक व मुस्लिम महिला स्वेच्छा से एक-दूसरे के साथ घूम रहे थे। युवक बाइक चला रहा था और महिला उसके पीछे बैठी थी। उक्त हिंदू युवक का मुस्लिम गुंडों ने अपहरण भी कर लिया और उसकी पिटाई की।