Showing posts with label houston. Show all posts
Showing posts with label houston. Show all posts

अमेरिका : चीन को दिया 72 घंटे के अंदर वाणिज्य दूतावास बंद करने का आदेश

डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका ने एक अप्रत्‍याशित कदम उठाते हुए चीन को अपने ह्यूस्‍टन स्थित महावाणिज्‍य दूतावास को 72 घंटे के अंदर बंद करने का आदेश दिया है। इस अमेरिकी आदेश के बाद चीनी दूतावास के कर्मचारी गोपनीय दस्‍तावेजों को जलाते हुए देखे गए हैं।
अमेर‍िका के इस कदम के बाद चीन भड़क उठा है और उसने आवश्‍यक जवाबी कार्यवाही की धमकी दी है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बुधवार (जुलाई 22, 2020) को बीजिंग में संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका ने यह एकतरफा पहल की है और चीन इसका जवाब जरूर देगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में चीनी अधिकारियों को पिछले दिनों बम हमले और हत्या की धमकी दी गई थी।
बताया जा रहा है कि अमेरिका ने चीन के साथ जारी गंभीर तनाव को देखते हुए ह्यूस्‍टन के महावाणिज्‍य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके लिए अमेरिका ने चीन को 72 घंटे का समय दिया है। इतने कम समय में महावाणिज्‍य दूतावास को खाली करने के आदेश से चीन के विदेश मंत्रालय में हड़कंप मच गया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के इस कदम की कड़ी निंदा की है और कहा कि अमेरिका ने इस गलत आदेश को वापस नहीं लिया तो वह ‘एक न्‍यायोचित और आवश्‍यक जवाबी कार्यवाही’ करेगा।
चीन के मुखपत्र ग्‍लोबल टाइम्‍स की तरफ से बताया गया है कि अमेरिका ने 72 घंटे के अंदर इस कांसुलेट से कामकाज समेटने को कहा है। अखबार के एडिटर हू जिजिन की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है।
अमेरिका के आदेश के बाद चीनी दूतावास के अंदर अफरातफरी का माहौल देखा गया। यही नहीं, चीन के कर्मचारी बड़ी संख्‍या में गोपनीय दस्‍तावेजों को जलाते देखे गए हैं।
हालत यहाँ तक हो गई कि आग को देखकर ह्यूस्‍टन के फायर डिपार्टमेंट की गाड़‍ियाँ मौके पर पहुँच गईं लेकिन वे दूतावास के अंदर नहीं गईं। चीन के दूतावास से निकल रही आग की लपटों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अमेरिका के इस कदम से अब चीन के साथ उसके संबंधों के और ज्‍यादा तनावपूर्ण होने की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों द्वारा वाणिज्य दूतावास के बाहर कुछ कंटेनरों में कागज जलाने की सूचना के बाद ह्यूस्टन पुलिस और दमकल के पहुँचने के कुछ घंटों बाद हू का ट्वीट आया। ह्यूस्टन क्रॉनिकल और दो स्थानीय टीवी स्टेशनों ने पुलिस के हवाले से खुले में कंटेनर में कागज जलाए जाने की खबर चलाई थी।
ह्यूस्‍टन की लोकल मीडिया की तरफ से जो वीडियो पोस्‍ट किए गए हैं उनमें नजर आ रहा है कि कंटेनर्स के अंदर से काला धुआँ निकल रहा है। फायर फाइटर्स को दूतावास की बिल्डिंग के अंदर जाने की मंजूरी नहीं थी। कुछ मिनटों बाद आग बुझ गई थी। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। ह्यूस्‍टन क्रॉनिकल और दोनों चैनलों की मानें तो स्‍थानीय समयानुसार कांसुलेट को शुक्रवार 4 बजे तक खाली कर दिया जाएगा।

Howdy Modi: दुनिया ने देखी मोदी-ट्रम्प की जुगलबंदी, लोगों ने लगाया नारा – मंदिर यहीं बनाएँगे

Image result for howdy modi houstonप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ का रंगारंग आगाज हुआ। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज हमारे साथ एक महत्वपूर्ण शख्स मौजूद हैं, इन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इनका नाम धरती का हर व्यक्ति जानता है।
मोदी ने इस दौरान विश्व की एनर्जी कैपिटल कहे जाने वाले ह्यूस्टन में अमेरिकी कॉन्ग्रेस के कई नेताओं से मुलाक़ात की। कार्यक्रम में 50,000 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को अमेरिका के बड़े नेता और अमेरिका के ‘हाउस मेजोरिटी लीडर’ स्टेनी होयर ने भी सम्बोधित किया। होयर ने इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की बात की और पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में बात की।
ह्यूस्टन के बाढ़ पीड़ितों से संवेदना जताते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत करते हुए मेरीलैंड से पोलिटिकल रिप्रेजेन्टेटिव स्टेनी होयर ने कहा कि वे भारत और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ रही साझीदारी को सेलिब्रेट करने के लिए आए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अंग्रेजों से ही आज़ादी मिली और भविष्य को लेकर दोनों देशों के सपने एक ही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का संविधान समान शब्दों से ही शुरू होता है- “We The People” से।
स्टेनी होयर ने कहा कि अमेरिका के दोनों राजनीतिक पार्टियों रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स, भारत से संबंधों को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति बुश का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जो भारत-अमेरिका संबंधों की नीव रखी थी, ओबामा उसी पर आगे बढ़े और आज ट्रम्प भी इसी दिशा में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के लोग अमेरिका में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं और इसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं।
होयर ने कहा कि भारतीय मूल के लोगों के कारण ही आज अमेरिकन लोग न सिर्फ़ एक पार्टनर बल्कि एक साझीदार और दोस्त के रूप में देखते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय मूल के लोग अमेरिका के हर सेक्टर में काम कर रहे हैं, यहाँ तक कि सेना में भी। उन्होंने कहा कि भारत एक असाधारण देश है और वहाँ की जनता भी बहुत अच्छी है। 
यहाँ देखें ह्यूस्टन से Howdy Modi’ कार्यक्रम का हुआ प्रसारण
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों का इतिहास अलग है लेकिन दोनों के सपने समान हैं। अमेरिका के हाउस मेजोरिटी लीडर ने कहा कि भारत महात्मा गाँधी और नेहरू के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कारण आज अमेरिका के लोग भारत को एक विश्वासी दोस्त के रूप में देखते हैं।