Showing posts with label indian cricket. Show all posts
Showing posts with label indian cricket. Show all posts

यह मत सोचो कि मस्जिद में जाने से रोका है : इरफान पठान, पूर्व ऑलराउंडर

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जो मेसेज दिया है वो आपका दिल जीत लेगा। इरफान पठान ने इस वीडियो में लोगों से अपील की है कि वो घरों में ही नमाज पढ़ें और मस्जिदों में अभी ना जाएं। इरफान पठान का यह वीडियो वायरल हो गया है। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के भारत में लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान लोगों से अपील की जा रही है कि वो घरों में ही रहें। कोरोना वायरस संक्रमण कंट्रोल करने का इकलौता तरीका सोशल डिस्टैंसिंग है और इसीलिए भारत के तमाम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च भी बंद किए गए हैं।
इरफान ने वीडियो में कहा, ‘यह मत सोचो कि मस्जिदों में जाने से मना किया गया है बल्कि यह सोचो कि हर घर को मस्जिद में तब्दील करने को कहा गया है। हमारी तरह हमारे घर भी गुनहगार हो चुके हैं, आओ घरों को साफ करते हैं, कुछ देर घरों में ही नमाज पढ़ते हैं।’ इरफान पठान पहले भी लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने की अपील कर चुके हैं। आपको बता दें कि दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे हैं, अभी तक 12 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 70 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं भारत की बात करें तो भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी तक 4200 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं, जबकि 110 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है। भारत में 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जो 14 अप्रैल को खत्म होगा।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
जब भारत के किसी भी प्रान्त में किसी मुसलमान के कोई हादसा होता है, #mob lynching, #intolerance, #award vapsi, #not in my name आदि गैंग विध...

DDCA की मीटिंग में जमकर चले लात घूंसे

DDCA की मीटिंग में जमकर चले लात घूंसे, सौरव गांगुली कर सकते हैं बड़ी कार्रवाईभारतीय क्रिकेट जगत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने राज्य क्रिकेट संघ सहित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल रविवार को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन की एजीएम हुई, जिसमें पदाधिकारी आपस में भिड़ गए. पदाधिकारियों के बीच जमकर लात घूंसे भी चले. मंच पर पदाधिकारियों ने एक दूसरे को जोरदार धक्का भी दिया और एक दूसरे पर गलत शब्दों से वार भी किया. इस मीटिंग का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हर तरफ सभी क्रिकेट संघ की कार्यप्रणाली सहित बीसीसीआई पर भी सवाल उठने लगे.
बीसीसीआई अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग
लोग बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) से मीटिंग में माहौल बिगाड़ने वाले इन पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग  कर रहे हैं. हालांकि माना भी जा रहा है कि क्रिकेट और उसकी कार्य प्रणाली की छवि को लेकर गंभीर रहने वाले गांगुली इस मामले पर बड़ी कार्रवाई कर सकते हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संयुक्त सचिव राजन मनचंदा के साथ एपेक्स काउंसिल के सदस्यों ने धक्का मुक्की की. दरअसल मीटिंग में कुछ एजेंडे को लागू किया गया. असहमति के बावजूद भी इन्हें लागू करने की वजह से माहौल बिगड़ गया. इसी बीच न्यायमूर्ति दीपक वर्मा को डीडीसीए का नया  लोकपाल नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही फैसला लिया गया नए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 13 जनवरी को होंगे.

रजत शर्मा ने छोड़ दिया था पद
पिछले महीने ही रजत शर्मा (Rajat Sharma) ने डीडीसीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही यह पद खाली है. दरअसल रजत शर्मा ने यह कहकर पद छोड़ा था कि वो किसी भी कीमत में अपनी ईमानदारी से समझौता नहीं करेंगे. इस वजह से डीडीसीए सवालों के घेरे में  आ गई थी. पिछले साल जुलाई महीने में रजत शर्मा (Rajat Sharma) पूर्व क्रिकेटर मदन लाल  को 517 वोटों से हराकर इस पद पर काबिज हुए थे. उनका 20 महीने का कार्यकाल उतार चढ़ावों भरा रहा. महासचिव विनोद तिहाड़ा के साथ उनके मतभेद सार्वजनिक तौर पर सामने भी आए.