Showing posts with label indo-pak cricket. Show all posts
Showing posts with label indo-pak cricket. Show all posts

पाकिस्तानी टीम को बैन करने के लिए दाखिल की याचिका

Pakistan cricket teamभारत के हाथों 16 जून को मैनचेस्टर में मिली हार के बाद पाकिस्तान में मातम का माहौल बन चुका है। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर टीवी तोड़ने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, पाकिस्तानी फैंस सरेआम फैंस को लताड़ रहे हैं। भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान में आलम ये है कि एक फैन ने सरफराज अहमद की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को बैन करने के लिए गुजरांवाला सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर दी है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि भारत से हारने के बाद पाकिस्तान में मातम न मना हो। भारत से हारने क्रिकेट टीम को जनता ही नहीं सरकार की तरफ से भी आलोचना झेलनी पड़ती है। क्योकि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले किसी भी मैच को केवल एक खेल भावना की बजाए युद्ध से कम नहीं आंका जाता। भारत से हारने के बाद पाकिस्तान पहुँचने पर खिलाडियों को एयरपोर्ट से पुलिस की सुरक्षा में उनके घर तक पहुँचाया जाता है। और अब तो कोर्ट में ही केस दायर हो गया। पाकिस्तान टीम की सबसे बुरी हालत भारत से ही हारने पर होती है, विश्व की किसी अन्य टीम से हारने पर नहीं। जो इस बात को दर्शाता है कि पाकिस्तान में इंडो-पाक को किस नजरिए से देखा जाता है। बल्कि इस बार तो क्रिकेटर से प्रधानमंत्री बने इमरान खान ने मैच से पूर्व एक नहीं पांच ट्वीट किए।    
इस याचिका में हार के बाद निराश फैन ने टीम के सभी सदस्यों और साथ ही चयन समिति के सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। 
समा न्यूज चैनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, याचिकाकर्ता, जिसका नाम सामने नहीं आया है, वह पाकिस्तानी क्रिकेट टीम और इंजमाम-उल-हक के नेतृत्व वाली चयन समिति पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है। याचिका के जवाब में, पंजाब प्रांत के गुजरांवाला सिविल कोर्ट में जज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों को तलब कर दिया है।
इस बीच, जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के आधार पर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की गवर्निंग बॉडी को लाहौर में जून 19 को एक बैठक के दौरान टीम प्रबंधन में बड़े बदलाव करने के लिए कहा गया है। करीबी सूत्रों के अनुसार कोच मिकी आर्थर और कुछ चयनकर्ताओं सहित कई सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना तय है।
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारत ने विश्व कप 2019 में अपना अजेय अभियान जारी रखा। यह उसकी चार मैचों में तीसरी जीत से सात अंक हो गये हैं । पाकिस्तान क...

वास्तव में, इसमें उल्लेख किया गया है कि टीम के मैनेजर तलत अली, गेंदबाजी कोच अजहर महमूद और पूरी चयन समिति को जून 19 को बैठक के बाद बाहर किया जा सकता है। इस मीटिंग मे पीसीबी के प्रबंधक निदेशक वसीम खान भी शामिल होंगे। ये विश्व कप पाकिस्तान के लिए काफी निराशाजनक रहा है और टीम विश्व कप से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। पाकिस्तानी टीम का अगला मुकाबला 23 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होना है और ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए एक क्वार्टरफाइनल की तरह होगा।
जो भी टीम इस मुकाबले में हारेगी उसका विश्व कप अभियान वहीं समाप्त हो जाएगा। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम के पास चार दिन का समय है। ऐसे में सरफराज अहमद टीम को दोबारा एकजुट लाकर जीत की पटरी पर लाना चाहेंगे और ये टीम के पास आखिरी मौका होगा। इसलिए इस मैच में दोनों टीमें एड़ी चोटी का जोर लगाती हुई नजर आएंगी।

विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिये : ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह

Harbhajan Singh
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत को पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर आगामी विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिये।हरभजन ने कहा कि भारत अगर 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच गंवा भी देता है तो भी इतना मजबूत है कि विश्व कप जीत सकता है। आइए जानते हैं कि हरभजन सिंह ने अपने इस बयान में क्या कुछ कहा है।
हरभजन सिंह ने ‘आज तक’ चैनल से बातचीत के दौरान कहा, ‘भारत को विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिये। भारतीय टीम इतनी मजबूत है कि पाकिस्तान से खेले बिना भी विश्व कप जीत सकती है।’ हरभजन ने कहा, ‘यह कठिन समय है। हमला हुआ है, यह अविश्वसनीय है और बहुत गलत है। सरकार जरूर कड़ी कार्रवाई करेगी। जहां तक क्रिकेट का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि हमें उनके साथ कोई भी संबंध रखना चाहिये वरना ऐसा चलता रहेगा।’
उन्होंने कहा, ‘हमें देश के साथ खड़े होना चाहिये। क्रिकेट या हॉकी या किसी भी खेल में हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिये।’ गौरतलब है कि इससे पहले भी कई क्रिकेटर व खेल जगत की हस्तियां सीआरपीएफ जवानों पर पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
अवलोकन करें:-
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने भारत में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और म.....

सीसीआई (क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया) ने फरवरी 16 को और पंजाब क्रिकेट संघ ने मोहाली में फरवरी 17 को इमरान खान और अन्य पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों के पोस्टर हटा दिए थे। जबकि, आईएमजी रिलायंस ने पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तान सुपर लीग 2019 (पीएसएल) का प्रसारण करने से इनकार कर दिया। इससे पहले, भारत में पीएसएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर डी स्पोर्ट ने पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में टूर्नामेंट के प्रसारण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

पाकिस्तान ने पुराना राग अलापना शुरू कर दिया है

Image result for पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डपीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने भारत में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान के पोस्टर हटाए जाने पर बेहद निराशा जाहिर की है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मौजूदा स्थिति में भी वही पुराना राग अलापना शुरू कर दिया है कि खेल और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए। जैश-ए-मोहम्मद द्वारा गुरुवार को किए गए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद सीसीआई ने शनिवार को और पंजाब क्रिकेट संघ ने मोहाली में रविवार को इमरान खान और अन्य पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों के पोस्टर हटा दिए थे। आइए आपको बताते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के निदेशक वसीम खान ने अपने बयान में क्या कुछ कहा। इसके अलावा ये भी जानिए कि पीसीबी ने फिर से बीसीसीआई को क्या धमकी दी है और कौन से खिलाड़ियों को भारत आने का वीजा मिल गया है।
गौरतलब है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद मुंबई स्थित सीसीआई के अलावा भारत में कई स्थानों पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के पोस्टर हटा लिए हैं तो वहीं आईएमजी-रिलायंस ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2019 के प्रोडक्शन और प्रसारण का करार भी रद्द कर दिया है। पीसीबी के निदेशक वसीम खान ने एक बयान में कहा है कि क्रिकेट ने हमेशा लोगों और देशों को एक साथ लाने का काम किया है। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्यवश, पाकिस्तान सुपर लीग की डिजिटल कवरेज को ब्लॉक कर देना साथ ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान तथा मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ-साथ पाकिस्तान के अन्य दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों के पोस्टर ऐतिहासिक क्लबों और स्थानों से हटा देना बेहद निराशाजनक कदम है।'
पीसीबी निदेशक वसीम खान ने एक बयान में कहा, 'पीसीबी ने मौजूदा स्थितियों को देखा है और वह इन सभी मामलों पर अपनी निराशा जाहिर करना चाहती है क्योंकि हमारा मानना है और हमने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि क्रिकेट और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए। इतिहास हमें बताता है कि खेल खासकर क्रिकेट ने हमेशा लोगों और देशों के बीच पुल का काम किया है।' वह हालांकि इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि पीसीबी सोमवार तक पीसीएल को लेकर नया साझेदार ढ़ूंढ लेगा। उन्होंने हालांकि इस बात पर निराशा जाहिर की है कि भारतीय प्रशंसक पीएसएल नहीं देख पाएंगे। 
उन्होंने कहा, 'हमें आईएमजी रिलायंस ने बता दिया है कि वह पीएसएल-2019 में हमारे साझेदार नहीं होंगे। पीसीबी के पास हमेशा से दूसरा विकल्प तैयार रहता है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि सोमवार तक हम नए साझेदार का ऐलान कर देंगे।'
फिर वही धमकी
वसीम ने कहा कि पीसीबी इस मसले को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट की वैश्विक संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अगले महीने दुबई में होने वाली बैठक में उठाएगी। उन्होंने कहा, 'पीसीबी इस मामले को बीसीसीआई और अगले महीने दुबई में होने वाली आईसीसी समिति की बैठक में उठाएगी।'
ईस्ट बंगाल vs रीयल कश्मीर फुटबॉल क्लब का मैच
ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब ने सोमवार को कहा कि रीयल कश्मीर फुटबाल क्लब के खिलाफ श्रीनगर में आई लीग के आगामी मुकाबले के लिये उन्हें एआईएफएफ के जवाब का इंतजार है ।
ईस्ट बंगाल को 10 फरवरी को रीयल कश्मीर एफसी से खेलना था लेकिन भारी बर्फबारी के कारण मुकाबला 28 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया । पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के बाद ईस्ट बंगाल ने स्थान में परिवर्तन के लिये एआईएफएफ को पत्र लिखा है। 
ईस्ट बंगाल के सीईओ संजीत सेन ने कहा, ‘हमने एआईएफएफ को पत्र लिखा है और हमें जवाब का इंतजार है । जवाब मिलने के बाद ही हम कोई फैसला लेंगे।’ गत चैम्पियन मिनर्वा पंजाब ने रीयल कश्मीर के खिलाफ श्रीनगर में मैच नहीं खेला। पंजाब की टीम ने कहा कि अगर एआईएफएफ उस मैच के लिये रीयल कश्मीर को तीन अंक देता है तो वह कानून की शरण ले सकती है। 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा में हुए आतंकी हमले से ना सिर्फ देश देश रोष में है बल्कि विदेशों में भी इसकी घोर निंदा की जा रही है। इस हमले क....

भारत आ रहे हैं पाकिस्तानी निशानेबाज
पाकिस्तान के निशानेबाजों को नई दिल्ली में होने वाले विश्व कप के लिये सोमवार को वीजा मिल गया जिससे पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर अनिश्चितता की स्थिति भी खत्म हो गई। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ के इस टूर्नामेंट के जरिये तोक्यो ओलंपिक 2020 के 16 कोटा स्थान तय होंगे। विश्व कप गुरूवार से कर्णी सिंह रेंज पर खेला जायेगा। 
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के सचिव राजीव भाटिया ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘उनके वीजा को मंजूरी मिल गई है। हमें भारतीय उच्चायोग और पाकिस्तानी निशानेबाजी महासंघ से इसकी सूचना मिली है। दोनों निशानेबाजों और मैनेजर के टिकट बुक हो गए हैं।’ इससे पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमले के कारण पाकिस्तानी निशानेबाजों के विश्व कप में भाग लेने पर संदेह पैदा हो गया था। पाकिस्तान निशानेबाजी महासंघ ने कहा था कि शाम तक वीजा नहीं मिलने पर वह अपने निशानेबाज नहीं भेजेगा। भारत सरकार ने उनके आवेदन को गुरूवार के हमले से पहले ही मंजूरी दे दी थी। पाकिस्तान ने रैपिड फायर वर्ग में जीएम बशीर और खलील अहमद के वीजा का आवेदन भेजा था।