Showing posts with label information technology act. Show all posts
Showing posts with label information technology act. Show all posts

उत्तर प्रदेश : लड़कियों के नंबर चुराकर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने वाले टीवी मैकेनिक को पुलिस ने दबोजा

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने मोहम्मद तस्लीम नाम के टीवी मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। तस्लीम पर आरोप है कि वह व्हाट्सएप ग्रुप में लड़कियों के अश्लील वीडियो और तस्वीरें भेजता था, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आरोपित तस्लीम पर आईपीसी की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित बशीर खान क्षेत्र की है। यहाँ यूपी पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच (cyber crime branch) ने 16 जनवरी 2021 को तस्लीम को गिरफ्तार किया। 30 वर्षीय मोहम्मद तस्लीम पेशे से टीवी मैकेनिक है।

तस्लीम पर आरोप है कि वह अपने मोबाइल फोन से व्हाट्सएप ग्रुप में लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो भेजता था। तस्लीम की इन हरकतों से परेशान होकर एक लड़की ने उसकी पुलिस में शिकायत कर दी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ घटना पर पुलिस का कहना है कि मैकेनिक तस्लीम फेसबुक और व्हाट्सग्रुप से लड़कियों के नंबर चुराता था इसके बाद अश्लील फोटो, वीडियो भेजता था। पुलिस ने मोहम्मद तस्लीम के पास फ़र्ज़ी आईडी और सिम कार्ड भी बरामद किया है। 

पीलीभीत कोतवाली के एसएचओ श्रीकांत द्विवेदी ने इस घटना पर कहा, “मामले के आरोपित मोहम्मद तस्लीम पर आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (information technology act) की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। वह फ़िलहाल पुलिस की गिरफ़्त में है और मामले की जाँच जारी है।”