Showing posts with label inhuman. Show all posts
Showing posts with label inhuman. Show all posts

मुंबई : मानव मल खाने को मजबूर किया : फहीम गिरफ्तार, खालिद फरार

गैंग वार में कब क्या हो जाए, कहना असंभव है। अधिकतर अपराध गैंग वार में ही होते हैं। कौन कब तक गैंग में हम प्याला हम नवाला है और कब बलि का बकरा बन जाए। 
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक व्यक्ति को दो लोगों ने मिल कर मानव मल और कूड़ा-कचरा खाने को मजबूर किया। उसे बलपूर्वक ये चीजें खिलाई गईं। ये घटना 21 जुलाई, 2021 को मुंबई के ईस्ट जोगेश्वरी इलाके में हुई है। आरोपितों ने इस वारदात का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया, जो वायरल हो गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गुरफ्तार कर लिया है।

उनके नाम हैं – फहीम शेख और खालिद शेख उर्फ़ खालिद बेचन। पुलिस ने जहाँ फहीम को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं खालिद अभी भी फरार है। पुलिस थाने में मामला संज्ञान में आने के एक दिन बाद फहीम को दबोचा गया था। सोशल मीडिया एक्टिविस्ट मोहसिन शेख ने इस वीडियो को ट्वीट किया था और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ़्तारी की माँग की थी। मेघावड़ी पुलिस थाने ने मामला दर्ज किया।

ये भी पता चला है कि इस मामले के पीड़ित और दोनों आरोपित, ये सभी ड्रग्स की सप्लाई में लिप्त हैं। पीड़ित तनवीर शेख और दोनों आरोपित पहले एक साथ काम करते थे, लेकिन बाद में तनवीर ने एक अन्य गिरोह ज्वाइन कर लिया था। इस घटना से कुछ सप्ताह पहले तनवीर ने खालिद के साथ मारपीट की थी और साथ ही इसका वीडियो भी शूट कर लिया था। तनवीर के कुछ दोस्तों ने इस वीडियो को भी वायरल कर दिया था।

वहीं अब उन दोनों ने तनवीर से इसका बदला लिया है। उसे मानव मल व कचरा खिलाते हुए वीडियो बना लिया गया। हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अबरार खान नाम के ड्रग कारोबारी को दबोचा था। खालिद उसके लिए ही काम करता था। अब इस मामले में केस दर्ज कर के एक अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है। खालिद का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं।