Showing posts with label intimidation of media. Show all posts
Showing posts with label intimidation of media. Show all posts

‘पत्रकारों को Bitch कहने वाली’ कपिल सिबल की पत्नी से बरखा दत्त ने मॉंगे सूद समेत ₹74 लाख

Image result for बरखा दत्त-कपिल सिब्बल
वास्तव में 2014 चुनावों के बाद से कांग्रेस में दरारें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। कोई पार्टी छोड़ रहा है, तो कोई गाँधी परिवार से दूरी बनाने में लगा हुआ है। और अब 2019 लोक सभा चुनाव हारने के 6 महीने के भीतर ही पत्रकारिता के समुदाय विशेष में दरारें पड़नी शुरू हो गईं हैं। हालिया मामले में एनडीटीवी की एंकर रहीं बरखा दत्त ने अपने पिछले चैनल के प्रमोटर और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और उनकी पत्नी प्रमिला सिब्बल से ₹74 लाख सूद समेत लेने के लिए अदालत में मुकदमा दायर किया है। मामले के लिए 9 जनवरी को सुनवाई की तारीख मिली है।
NDTV के अपने कार्यकाल में राडिया कांड और उसके बाद वाशिंगटन पोस्ट में भारत और हिन्दुओं को कोसने के लिए जानी जाने वालीं बरखा दत्त ने लोक सभा चुनावों में कांग्रेस व वामपंथी मीडिया की शिकस्त के कुछ ही समय बाद ट्वीट किया था कि तिरंगा टीवी के कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना तथा मुआवजे के निकाला जा रहा है। उन्होंने प्रमिला सिब्बल पर चैनल की महिला कर्मचारियों को “कुतिया” कह कर अपमानित करने का आरोप भी लगाया था।

बरखा के आरोपों में इसके अतिरिक्त खुद को और चैनल के अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों को एक साल से अधिक समय से वेतन न दिए जाने का भी आरोप था। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि बिना कर्मचारियों को वेतन दिए सिब्बल दम्पति का लंदन में ऐश करना विजय माल्या जैसा कृत्य है। इसके लिए उन्होंने खुद को सिब्बल द्वारा मानहानि के मुकदमे से धमकाए जाने की बात भी ट्विटर पर कही थी।
उनके आरोपों के जवाब में सिब्बल ने दावा किया था कि यह सब ट्वीट करने के पहले ही बरखा दत्त को चैनल से बर्खास्त किया जा चुका है। इसके पीछे उन्होंने कारण अनुशासनहीनता बताया था। इसके अलावा उन्होंने दत्त को एक भी पैसा देने से साफ़ इनकार कर दिया था।