Showing posts with label investigation committee formed. Show all posts
Showing posts with label investigation committee formed. Show all posts

उत्तर प्रदेश : ‘9वीं बार नहीं बचेगी तेरी जान’: रिश्तेदारी में भागने के बावजूद इस युवक को बार-बार काट रहा साँप, डॉक्टरों की कमिटी करेगी जाँच

                                पीड़ित विकास दुबे और साँप की प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार: आजतक)
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक को एक साँप ने 40 दिन में 7 बार काट और हर बार डॉक्टरों की मदद से उसकी जान बच गई। 24 साल के युवक विकास दुबे का दावा है कि उसने सपने में साँप को देखा और साँप ने उससे कहा कि वह उसे 9 बार काटेगा, और उस दौरान उसे कोई नहीं बचा पाएगा। अब मामले में जिले के कलेक्टर ने सदस्यों की कमिटी बनाकर जाँच का आदेश दिया है।

कुछ वर्ष पहले नागिन(दो बार निर्मित) फिल्में प्रदर्शित हुई थी, इन फिल्मों में इसी तरह के वर्णन थे। लेकिन हमने केवल मनोरंजन मान लिया, जबकि यह सत्य कथाओं पर आधारित थीं। उसी तर्ज पर कुछ लोगों का मानना है कि सांप को कभी मारना नहीं चाहिए, बल्कि किसी तरह पकड़ कर किसी गोल गहरी/गहरे मटके में डाल कर किसी जंगल या पास किसी नदी में बहा देना चाहिए। दूसरे, जब जोड़े से हो तब तो किसी भी स्थिति में इन्हे अलग नहीं करना चाहिए। एक सांप मरे हुए सांप की आँखों से उसे क्षति पहुँचाने वाले की फोटो लेकर बदला लेने निकल पड़ता/पड़ती है। 

फतेहपुर प्रशासन ने कलेक्टर के आदेश को बाकायदा एक कमेटी बनाई है। इस कमिटी में तीन डॉक्टरों को शामिल किया गया है। साँप द्वारा बार-बार काटने, उसका इलाज करने जैसे कई बिंदु की जाँच करेगी। उसके बाद रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। सीएमओ डॉक्टर राजीव नयन गिरी ने कहा है कि यह कमिटी विकास का इलाज करने वाले निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर से भी पूछताछ करेगी।

युवक का हर बार इलाज करने वाले डॉक्टर जवाहरलाल का कहना है, “यह हैरान करने वाला संयोग है। हर बार उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन और इमरजेंसी दवाएँ देकर इलाज करते हैं और वह ठीक होकर घर चला जाता है।” डॉक्टर का कहना है कि विकास के शरीर पर हर बार साफ तौर पर साँप के काटने के निशान मिलते हैं।

इस बार गुरुवार(जुलाई 11) को साँप ने उसे एक बार फिर काट लिया। सातवीं बार जब साँप ने युवक को काटा तो उसकी हालत नाजुक हो गई। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह आईसीयू में भर्ती है। इलाज कर रहे डॉक्टर जवाहरलाल के अनुसार, अभी हालत चिंताजनक बनी हुई है और लगभग 12 से 24 घंटे बाद कुछ बता पाना मुमकिन होगा।

दरअसल, मामला मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गाँव का है। यहाँ के रहने वाले विकास दुबे का दावा है कि एक साँप उनके पीछे हाथ धोकर पड़ा है। साँप से बचने के लिए विकास पहले अपनी मौसी के यहाँ भागकर गया, फिर चाचा के यहाँ गया। हालाँकि, साँप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और बार-बार उसे डँसा। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।

विकास ने बताया कि 2 जून की रात 9 बजे बिस्तर से उतरने के दौरान साँप ने उन्हें पहली बार काटा था। इसके बाद परिजन पास के ही एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए। इलाज के 8 दिन बाद यानी 10 जून की रात को साँप ने दूसरी बार काटा। वो फिर ठीक होकर घर वापस आ गया। इसके बाद विकास भागकर मौसी के यहाँ चला गया, लेकिन 28 जून को वहाँ भी साँप ने पाँचवी बार काट लिया।

विकास का कहना है कि पिछले 40 दिनों में यह साँप उन्हें 7 बार काट चुका है। साँप काटने से पहले हर बार उन्हें आभास हो जाता है। साँप काटने के बाद वह इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं और इलाज कराते हैं। विकास का दावा है कि तीसरी बार काटने के बाद रात में साँप ने सपना दिया था।

विकास का दावा है कि सपने में साँप ने कहा, “मैं तुझे नौ बार काटूँगा, लेकिन आठवीं बार तक बच जाएगा। नौंवी बार कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पाएगा और तुझे साथ ले जाऊँगा।” इस मामले को लेकर विकास के परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। अब प्रशासन ने इस पर कदम उठाया है।