Showing posts with label jamyang tsering namgyal. Show all posts
Showing posts with label jamyang tsering namgyal. Show all posts

चीन मामले पर लद्दाख के बीजेपी सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धो डाला

लद्दाख में चीनी सेना के घुसपैठ को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्‍या चीन ने भारत की जमीन पर कब्‍जा कर लिया है? कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी के सवाल पर लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने करारा जवाब दिया है। जामयांग ने कहा, ‘हां चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है।’ अपने जवाब के साथ जामयांग सेरिंग नामग्याल ने ट्विटर पर उन जगहों की लिस्ट भी ट्वीट कीहै जिसे भारत ने सन 1962 से 2012 के दौरान कांग्रेस शासनकाल में गंवा दी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि राहुल गांधी और कांग्रेस तथ्यों पर आधारित मेरे जवाब से सहमत होंगे और उम्मीद है कि वो फिर गुमराह करने की कोशिश नहीं करेंगे।’
राहुल गांधी के सवाल पर अपने जवाब में नामग्याल ने कहा, “हां, चीन ने नीचे दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है-
  • कांग्रेस के शासनकाल में सन 1962 में अक्साई चिन (37,244 वर्ग किलोमीटर)
  • यूपीए के शासनकाल में सन 2008 तक चुमूर इलाके में टिया पांगनाक और चाबजी घाटी (250 किलोमीटर लम्बाई)
  • यूपीए शासनकाल में सन 2008 में चीनी सेना ने डेमजोक में जोरावर किले को नष्ट कर दिया। सन 2012 में यहां पीएलए का ऑब्जर्विंग प्वाइंट बनाया गया। इसके साथ ही सीमेंट से 13 घर बनाकर चीनी कॉलोनी बनाई गई
  • यूपीए के शासनकाल में 2008-09 में भारत ने डेमजोक और डूंगती के बीच डूम चेली (द एंशिएट ट्रेड प्वाइंट) गंवा दिया 
  • I hope @RahulGandhi and @INCIndia will agree with my reply based on facts and hopefully they won't try to mislead again.@BJP4India @BJP4JnK @sambitswaraj @JPNadda @blsanthosh @rajnathsingh @PTI_News pic.twitter.com/pAJx1ge2H1
नामग्याल ने अपने ट्वीट में डेमजोक इलाके का एक नक्शा भी शेयर किया है, जिसमें सन 2012 तक की कांग्रेस सरकार के दौरान भारतीय क्षेत्रों पर चीनी सेना के कब्जे को दिखाया गया है।

राहुल गांधी के साथ कई कांग्रेसी नेता पिछले कुछ दिनों से लद्दाख में चीनी और भारतीय सेना के बीच चल रहे विवाद को लेकर सरकार पर हमले बोल रहे हैं। इसपर नामग्याल ने ट्वीट करके राहुल गांधी पर पलटवार किया।

राहुल गांधी के ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया-


जामयांग सेरिंग नामग्याल, जिन्‍होंने अनुच्‍छेद 370 पर भाषण देकर देश को मुरीद बना ल‍िया

कविता संग्रह हो चुका है प्रकाशित"आन देश की, शान देश की
देश के हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा
अपनी ये पहचान हैं।"

अगस्त 6 को इस राष्‍ट्रवादी कविता की ये पंक्तियां सुना लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल देश के नवीनतम राजनीतिक परिदृश्‍य में एक नायक के रुप में उभरकर सामने आए हैं। जामयांग सेरिंग नामग्याल की चर्चा मंगलवार(अगस्त 6) को संसद से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है। पहली बार चुनकर संसद में पहुंचे जामयांग सेरिंग नामग्याल ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पर चर्चा के दौरान इस अंदाज़ में अपनी बात रखी कि गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं पूरा देश उनका मुरीद हो गया है। आइए जानते है कि कौन ये तेज तर्रार युवा सांसद जिनके एक भाषण पूरे देश का द‍िल जीत ल‍िया।

स्‍टूडेंट एसोसिएशन के रह चुके है अध्‍यक्ष 
नामग्याल लद्दाख से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। 34 साल के युवा सांसद भौगोलिक आधार पर भारत के सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। जामयांग सेरिंग नामग्याल का जन्म 4 अगस्त 1985 को जम्मू-कश्मीर के लेह में माथो गांव में हुआ था।
उनके पिता का नाम स्टैनजिन दोर्जी और माता का नाम ईशे पुतित है। सेरिंग ने डॉ सोनम वांगमो से शादी की है। भाजपा सांसद सेरिंग ने जम्मू विश्वविद्यालय से कला संकाय में उपाधि ली है। वे ‘ऑल लद्दाख स्टूडेंट एसोसिएशन' के अध्यक्ष रह चुके हैं।
2012 में भाजपा में शामिल हुए 

नवंबर 2018 में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के सबसे युवा सीईसी चुने गए। मई 2019 के आम चुनाव में लद्दाख से भाजपा सांसद निर्वाचित हुए, लोगों में ‘जेटीएन' नाम से मशहूर।
कविता संग्रह हो चुका है प्रकाशित 

वे एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ लेखक भी हैं। सांसद सेरिंग की लिखी कविताओं का एक संग्रह साल 2013 में प्रकाशित हो चुका है। उन्होंने कई पत्र-पत्रिकाओं के लिए लेख भी लिखे हैं। वे युवाओं से जुड़े मामलों, जैविक खेती और सामाज के लिए कार्य करने में रुचि रखते हैं। उन्हें किताबें पढ़ना और लेखन पसंद है। वे भूटान और नेपाल की यात्रा भी कर चुके हैं।