Showing posts with label jyotiraditya scindia. Show all posts
Showing posts with label jyotiraditya scindia. Show all posts

मध्य प्रदेश में लगा ज्योतिरादित्य सिंधिया का पोस्टर में हैं PM मोदी और अमित शाह!

मध्य प्रदेश में लगा ज्योतिरादित्य सिंधिया का पोस्टर, साथ में हैं PM मोदी और अमित शाह!मध्य प्रदेश के भिंड में कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया  का एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है. इस पोस्टर में सिंधिया की तस्वीर के साथ पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की भी तस्वीर है. न्यूज एजेंसी ANI में छपी खबर के मुताबिक यह पोस्टर बीजेपी के स्थानीय नेता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुच्छेद 370 पर समर्थन के लिए लगाया है. यह पोस्टर ऐसे समय में आया है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी खबरें चर्चा में है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद को सीएम पद का दावेदार मान रहे थे. लेकिन अनुभवी कमलनाथ ने साधते हुए सभी समीकरणों को साधते हुए मुख्यमंत्री बनने में कामयाबी पाई थी. उस समय सिंधिया के समर्थकों ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी भी जताई थी जिसमें कुछ विधायक भी शामिल थे. वहीं मुख्यमंत्री होते हुए भी कमलनाथ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभी नहीं छोड़ी है.

सूत्रों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की नजर अब प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर है और इसको लेकर अंदर ही अंदर खींचतान और बयानबाजी भी हो रही है. हालांकि सीएम कमलनाथ ने सिंधिया के साथ किसी भी तरह से मतभेद से इनकार किया है और कहा है कि बाकी राज्यों के संगठन में ऐसा हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इस पर आलाकमान को जल्दी फैसला करना चाहिए क्योंकि वह दोनों जिम्मेदारियों का भार महसूस कर रहे हैं. गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था और वह उस समय पार्टी के महासचिव भी थे. लेकिन कांग्रेस की करारी हार के बाद उन्होंने महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था.
सरकार में नहीं होना चाहिए किसी का दखल: ज्योतिरादित्य सिंधिया​

अनुच्छेद 370 : फैसला अखंड भारत के हित में : ज्योतिरादित्य सिंधिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता

Jyotiraditya Scindia supports article 370जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले पर कांग्रेस पार्टी बंटती नजर आ रही है। कांग्रेस के नेता एक-कर कर अनुच्छेद 370 खत्म करने के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करने लगे हैं। इस क्रम में नया नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया का है। सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर हुए फैसेल का समर्थन करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह फैसला भारत के संपूर्ण अखंडता के हित में है। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी और अश्विनी कुमार ने जम्मू-कश्मीर पर सरकार के फैसले का समर्थन किया है।

सिंधिया ने अपने ट्वीट में कहा, 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर सरकार के फैसले का मैं समर्थन करता हूं। यह कदम अखंड भारत के हित में है। यह प्रस्ताव यदि संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करने के बाद लाया गया होता तो ज्यादा बेहतर होता। ऐसा हुआ होता तो कोई सवाल खड़े नहीं करता। फिर भी यह फैसला हमारे देश के हित में हैं और मैं सरकार के इस फैसले का समर्थन करता हूं।'
Jyotiraditya Scindia, Congress: I support the move on & & its full integration into the Union of India.Would have been better if constitutional process had been followed. No questions could have been raised then.



Twitter पर छबि देखें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि इस फैसले से  70 साल पहले हुई भूल का सुधार हुआ है।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की मुखर विरोधी बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समा....

व्यापमं मामले में दिग्विजय, कमलनाथ और सिंधिया सहित 4 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Related imageव्यापमं मामले में स्थानीय अदालत के आदेश पर पुलिस ने सितम्बर 27 को यहां कांग्रेस के तीन दिग्गज नेताओं कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा व्यापमं घोटाले में व्हिसल ब्लोअर प्रशांत पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Image result for दिग्विजय सिंहश्यामला हिल्स पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद तिवारी ने बताया कि अदालत के आदेश का पालन करते हुए इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ भादंवि की धारा 465, धारा 468, धारा 469, धारा 471 , धारा 472, धारा 474 और धारा 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ विशेष न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत ने बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में इन चारों द्वारा झूठे एवं फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में एडवोकेट संतोष शर्मा द्वारा 24 सितंबर को दायर परिवाद पर सुनवाई के बाद यह आदेश सितम्बर 26 को दिया था।
इस परिवाद में शर्मा ने कहा था कि इन तीन कांग्रेस नेताओं ने पांडे के साथ मिलकर व्यापमं घोटाले के मामले में अदालत में झूठे एवं फर्जी दस्तावेज पेश किये हैं और अदालत को गुमराह कर रहे हैं। शर्मा ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘न्यायाधीश सुरेश सिंह ने मेरे द्वारा दायर परिवाद पर भोपाल शहर स्थित श्यामला हिल्स थाना पुलिस को इन चारों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर इसकी एक कॉपी अदालत में पेश करने को कहा है।’’ 
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया था कि व्यापमं घोटाले की जांच एजेंसियां सीबीआई, एसटीएफ और एसआईटी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बचा रही हैं। 22 सितंबर को दिग्विजय के अदालत में बयान भी हो चुके हैं। इसके बाद ही संतोष शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ परिवाद दायर किया था।