Showing posts with label kamalnath. Show all posts
Showing posts with label kamalnath. Show all posts

बांग्लादेश की फोटो ट्वीट कर फंसे कमलनाथ

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के एक ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया है. कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की खराब सड़कों को लेकर ट्वीट किया, लेकिन उसमें शेयर की गई फोटो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है और तस्वीर को फर्जी बताया है. हालांकि कांग्रेस नेता अपने अध्यक्ष कमलनाथ के समर्थन में खड़े हैं.
एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सोमवार को एक फोटो ट्वीट की जिसमें राज्य की सड़कों को खराब बताते हुए उन्होंने बीजेपी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा. कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मामा जी के राज में भ्रष्टाचारी रास्तों की लगी है झड़ी, और वॉशिंगटन से अच्छी मख़मली सड़क कर लो घड़ी. भजपा के सामने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड लजाते हैं, मामाजी जाते जाते तथाकथित विकास को घड़ी कर साथ लिए जाते हैं. बढ़िया है.”
बांग्लादेश की फोटो है- बीजेपी
इस ट्वीट के बाद से ही कमलनाथ बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं. भगवा पार्टी ने दावा किया है कि कमलनाथ ने जो फोटो ट्वीट की है वो मध्य प्रदेश की नहीं बल्कि बांग्लादेश की है. बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ओछी राजनिति पर उतर आई है और विरोध करने के चक्कर में मध्य प्रदेश और देश तो छोड़िए, बांग्लादेश की फोटो लाकर फेक एजेंडा फैला रही है.
बीजेपी का दावा है कि यह तस्वीर बांग्लादेश की है जिसे दो साल पहले लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट किया था. वही तस्वीर कमलनाथ ने ट्वीट कर दी. तस्वीर पर खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सामने आए और उन्होंने कमलनाथ के ट्वीट पर जवाब हेते हुए ट्वीट किया कि हमारे कांग्रेसी मित्रों का क्या कहना…पहले दिग्विजय जी पाकिस्तान के पुल को भोपाल ले आए और अब कमलनाथ जी बांग्लादेश की सड़क को मध्य प्रदेश ले आए.
कमलनाथ ने मानी गलती
हालांकि देर शाम कमलनाथ के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक और ट्वीट हुआ जिसमें उन्होंने सड़क वाले ट्विट की गलती को माना, लेकिन इसके साथ ही बीजेपी पर हमला बोलते हुए लिखा कि फ़ोटो की कार्यालयी त्रुटि के पीछे सड़कों की बदहाली कब तक छुपाएंगे? भ्रष्टाचारी गड्ढों को मध्य प्रदेश की जनता ने भुगता है. अब वो आपको सबक सिखाएगी.
हमारे कांग्रेसी मित्रों का क्या कहना!
पहलें दिग्विजय जी पाकिस्तान के पुल को भोपाल ले आए, और अब कमलनाथ जी बांग्लादेश की सड़क को मध्यप्रदेश ले आए। https://t.co/8GKuRmUfE1
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 15, 2018
मामा जी के राज में भ्रष्टाचारी रास्तों की लगी है झड़ी,
और वाॅशिंगटन से अच्छी मख़मली सड़क कर लो घड़ी।
भजपा के सामने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड लजाते हैं ,
मामाजी जाते जाते तथाकथित विकास को घड़ी कर साथ लिए जाते हैं ।
बढ़िया है।#वक़्त_है_बदलाव_का pic.twitter.com/Qojc3igCyQ
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 15, 2018
बीजेपी आईटी सेल ने की शिकायत
बीजेपी आईटी और सोशल मीडिया विभाग ने कमलनाथ के वेरिफाइड ट्वीटर हैंडल से फर्जी फोटो पोस्ट होने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है. आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजक शिवराज डाबी और सोशल मीडिया विभाग के सदस्य आनंद शर्मा ने बताया कि कमलनाथ एक जिम्मेदार पद पर होकर जनता में गलत जानकारियां प्रस्तुत कर रहें हैं जो कि फेक न्यूज की श्रेणी में आता है और भारतीय दंड संहिता की धारा 471 एवं 505 के अंतर्गत आपराधिक श्रेणी में आता है.

व्यापमं मामले में दिग्विजय, कमलनाथ और सिंधिया सहित 4 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Related imageव्यापमं मामले में स्थानीय अदालत के आदेश पर पुलिस ने सितम्बर 27 को यहां कांग्रेस के तीन दिग्गज नेताओं कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा व्यापमं घोटाले में व्हिसल ब्लोअर प्रशांत पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Image result for दिग्विजय सिंहश्यामला हिल्स पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद तिवारी ने बताया कि अदालत के आदेश का पालन करते हुए इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ भादंवि की धारा 465, धारा 468, धारा 469, धारा 471 , धारा 472, धारा 474 और धारा 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ विशेष न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत ने बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में इन चारों द्वारा झूठे एवं फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में एडवोकेट संतोष शर्मा द्वारा 24 सितंबर को दायर परिवाद पर सुनवाई के बाद यह आदेश सितम्बर 26 को दिया था।
इस परिवाद में शर्मा ने कहा था कि इन तीन कांग्रेस नेताओं ने पांडे के साथ मिलकर व्यापमं घोटाले के मामले में अदालत में झूठे एवं फर्जी दस्तावेज पेश किये हैं और अदालत को गुमराह कर रहे हैं। शर्मा ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘न्यायाधीश सुरेश सिंह ने मेरे द्वारा दायर परिवाद पर भोपाल शहर स्थित श्यामला हिल्स थाना पुलिस को इन चारों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर इसकी एक कॉपी अदालत में पेश करने को कहा है।’’ 
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया था कि व्यापमं घोटाले की जांच एजेंसियां सीबीआई, एसटीएफ और एसआईटी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बचा रही हैं। 22 सितंबर को दिग्विजय के अदालत में बयान भी हो चुके हैं। इसके बाद ही संतोष शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ परिवाद दायर किया था।