Showing posts with label kills. Show all posts
Showing posts with label kills. Show all posts

जिसने महिला की लाश को नग्न कर निकाली थी परेड, उस आतंकी को अब इजरायल ने मार गिराया

                                                        गाजा में हमास के आतंकी (साभार: भास्कर)
हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला करके 1400 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। उस दौरान एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हमास के आतंकी महिला को निर्वस्त्र करके पिकअप गाड़ी में लादकर ले जा रहे थे और उसके शरीर पर थूक रहे थे। अब महिला के साथ तरह का क्रूर व्यवहार करने वाले आतंकी को इजरायल की सेना ने मार गिराया है। इतना ही नहीं, हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्लाइल हनियेह के आवास पर भी हमला किया है।

इजरायल पर हमले के दिन एक महिला को मारकर उसे गाजा की गलियों में घुमाया गया था। इस महिला की पहचान इजराइली मूल की जर्मन नागरिक शानी लूक के रूप में हुई थी। वीडियो में महिला का चेहरा नहीं दिख रहा था, लेकिन उसके शरीर पर बने टैटू से शानी की माँ ने उसकी पहचान की थी। दो सप्ताह पहले शानी की खोपड़ी बरामद की गई थी।

दरअसल, 22 साल की शानी लूक इजराइल के नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हुई थी। उस दौरान हमास के आतंकियों ने शानी को पकड़ लिया था। इजरायल से गाजा ले जाने के बाद शानी का यौन उत्पीड़न किया गया था। इसके बाद उसके पैर तोड़ दिए गए। फिर हत्या करके उसके शव का जुलूस निकाला गया था, जिस पर गाजा सैकड़ों मुस्लिमों ने थूका था।

इजरायल की डिफेंस फोर्सेस को 30 अक्टूबर को गाजा में शानी की खोपड़ी मिली थी। इसको लेकर इजरायली राष्ट्रपति ने कहा था, “इसका मतलब यह है कि हमास के जानवरों ने शानी का सिर कलम कर दिया था।” शानी के अलावा गाजा से कई इजरायली महिलाओं के साथ उत्पीड़न के सबूत मिले थे।

बेटी की मौत की जानकारी मिलने पर शानी की माँ ने कहा था, “ये सोचकर मैं खुश हूँ कि उसने अपने साथ हुई ज्यादती नहीं देखी। उसने नहीं देखा कि हमास उसके शरीर के साथ क्या कर रहा है।” शानी की माँ रिकार्डा लूक ने बताया कि उनकी बेटी के शव को अपने पैरों से दबाकर जुलूस निकालने वाले हमास आतंकी को इजरायल की सेना ने मार गिराया है।

उधर, गाजा में इजरायल का ऑपरेशन जारी है। इज़रायली सेना ने हमास के आतंकवादियों की मौजूदगी का दावा करते हुए अल शिफ़ा अस्पताल में एक “लक्षित ऑपरेशन” चलाया। इस कदम की संयुक्त राष्ट्र और अरब देशों ने निंदा की है, जिससे इजराइल पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ गया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने ऑपरेशन का बचाव किया है।

जो बाइडेन ने कहा कि हमास ने अस्पताल के नीचे सैन्य मुख्यालय बना रखा है। यहाँ पर हमास के सीनियर लीडर मुलाकातें करते हैं। वहीं, इजरायल के वायुसेना और थलसेना ने आपसी समन्वय बनाकर हमास के नेता इस्माइल हनीयेह के गाजा स्थित घर को निशाना बनाया है।

दरअसल, इस्माइल ने नवंबर के शुरू में मुलाकात करके ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनाई से समर्थन माँगा था और इजरायल के साथ युद्ध में हमास की ओर से आने का आग्रह किया था। हालाँकि, खामनेई ने युद्ध में भाग लेने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे हमास को नौतिक और राजनीतिक समर्थन देते रहेंगे।

हमास द्वारा इजराइल पर दागा रॉकेट गाज़ा में ही हॉस्पिटल पर गिरा, 500 की मौत

गाजा के अस्पताल पर हमले में कम से कम 500 की मौत (फोटो साभार: टाइम्स ऑफ इजरायल)
रॉकेट हमले की चपेट में आने से गाजा के एक अस्पताल में कम से कम 500 लोगों की मौत की खबर है। इजरायल ने गाजा में सक्रिय इस्लामिक जिहाद को इसका जिम्मेदार बताया है। वहीं इस्लामी आतंकी संगठन हमास इसका दोष इजरायल पर मढ़
रहा है।

17 अक्टूबर 2023 को हमले की चपेट में आया अल अहली अरबी बापटिस्ट हॉस्पिटल मध्य गाजा में स्थित है। इजरायली सुरक्षा बल ने एक्स/ट्विटर पर पोस्ट कर बताया है कि इस हमले का जिम्मेदार इस्लामिक जिहाद है। IDF ने कहा है कि इजरायल को निशाना बनाते हुए कई रॉकेट लॉन्च किए गए थे। इनमें से एक रॉकेट मिसफायर हो गया और उसकी चपेट में एक अस्पताल के आने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि पूरी दुनिया को यह पता होना चाहिए कि गाजा में जो बर्बर हमला हुआ है, उसे आतंकवादियों ने अंजाम दिया है, न कि इजरायली सेना ने। जिन लोगों ने हमारे बच्चों की बर्बर तरीके से हत्या की, वे अपने बच्चों की भी हत्या कर सकते हैं।

मुस्लिम मुल्क और कई मीडिया संस्थान गाजा और हमास के बयानों का हवाला देकर इसके लिए इजरायल को ही जिम्मेदार बता रहे हैं। लेकिन आईडीएफ ने एक्स पर किए एक पोस्ट में समय की जानकारी देते हुए बताया है कि कैसे इजरायल को निशाना बनाकर रॉकेट दागा गया और वह मिसफायर होकर अस्पताल पर गिर गया।

 7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर अचानक हमला कर सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी थी। बड़ी संख्या में इजरायली बंधक भी बनाए गए हैं। उसके बाद से इजरायल गाजा में आतंकी ठिकानों पर बमबारी कर रहा है। इजरायल की सेना ने गाजा की चारों तरफ से घेराबंदी भी कर रखी है।

अस्पताल पर हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन 18 अक्टूबर को इजरायल आ रहे हैं। बायडेन ने कहा है कि वे इस विस्फोट से क्षुब्ध और दुखी हैं। उन्होंने इस संबंध में जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात करने की जानकारी दी है। साथ ही बताया है कि अस्पताल पर हमला कैसे हुआ इसकी जानकारी इकट्ठा करने के निर्देश अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को भी दिया है।

हमास के हमलों में इजरायल के करीब 1400 लोगों की मौत हुई है। 3000 से ज्यादा घायल हैं। इजरायल के जवाबी कार्रवाई में करीब तीन हजार आतंकी मारे गए हैं। इजरायल वार टीम ने एक एक्स पोस्ट के जरिए बताया है कि इजरायल को टारगेट कर हमास के दागे रॉकेट में से 30 से 40% मिसफायर होकर गाजा पट्टी में ही गिरे हैं।


असम : नज़ीबुर द्वारा हिन्दू बीवी और उसके माँ-बाप को मारने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, बोले प्यार और युद्ध में सब जायज: श्रीकृष्ण से ‘लव जिहाद’ की तुलना

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने लव जिहादियों को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ा
सनातन धर्म का अपमान करना शायद कांग्रेस के DNA है। असम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने भगवान श्रीकृष्ण को ‘लव जिहादियों’ से जोड़ दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन पर निशाना साधा है। गोलाघाट तिहरा हत्याकांड पर टिप्पणी करते हुए असम कांग्रेस के अध्यक्ष ने ये हरकत की थी। बता दें कि नज़ीबुर रहनाम ने फेसबुक से संघमित्रा घोष को फँसाया और फिर उसे और उसके माँ-बाप की हत्या कर दी। फिर वो 9 महीने के बच्चे को लेकर सरेंडर करने के लिए थाने पहुँचा।

भूपेन बोरा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा था, “युद्ध और प्यार में जब जायज है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में ऐसी कई कहानियाँ हैं, जैसे भगवान श्रीकृष्ण भी रुक्मिणी के साथ भाग गए थे। सीएम सरमा को आज का जमाने में दो अलग-अलग धर्मों के लोगों द्वारा शादी करने को लेकर हंगामा नहीं खड़ा करना चाहिए।” सीएम सरमा ने जवाब देते हुए कहा कि ‘लव जिहाद’ से भगवान श्रीकृष्ण को जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि वो किसी को गिरफ्तार करवाने का कदम नहीं उठा सकते, लेकिन इस बयान से कई सनातनियों की भावनाएँ आहत हुई हैं और वो पुलिस में मामला दर्ज कराएँगे तो फिर भला कार्रवाई से कैसे रोका जा सकता है? उन्होंने कहा कि किसी ने केस दर्ज किया तो गिरफ़्तारी होगी। उन्होंने याद दिलाया कि कृष्ण ने रुक्मिणी को धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं किया था। उन्होंने कहा कि हम हर विवाद में हजरत मुहम्मद और जीसस क्राइस्ट को हर विवाद में नहीं खींचते।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसे ही करती रही तो कल को मस्जिद और मदरसा ही उनका पता होगा। उन्होंने कहा कि AIUDF (बदरुद्दीन अजमल की पार्टी) वहाँ से भी कांग्रेस को निकाल फेंकेगी, फिर वो कहाँ जाएगी? उन्होंने कहा कि हिन्दू लड़के हिन्दू लड़कियों से और मुस्लिम लड़के मुस्लिम लड़कियों से शादी करेंगे तो देश में सहमति होगी। उन्होंने कहा कि धर्म अलग-अलग हो तो ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ है, किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।