Showing posts with label local elections. Show all posts
Showing posts with label local elections. Show all posts

उत्तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा के 12 प्रत्याशीयों की हुई जीत, पांच में निर्दलीय दो में कांग्रेस का कब्जा

उत्तराखंड में 84 नगर निकायों के लिए मतपेटियों में बंद 1148 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलना शुरू हो गया। प्रदेश भर में मतगणना आरंभ कर दी गई। कुल 84 (मेयर- चेयरमैन) सीट में 12 सीट भाजपा और पांच सीट निर्दलीय ने जीत ली है। वहीं, दो सीट कांग्रेस ने कब्जाई।  दूसरी ओर, वार्ड-सदस्‍य सीट में निर्दलयी का दबदबा है। इनकी कुल 1064 सीट में से 154 सीटों पर निर्दलीय, 55 सीटों पर भाजपा और 29 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी विजय हुए हैं।
दुगड्डा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय भावना चौहान ने भाजपा की उमा जुयाल को हराया। भावना चौहान को 621 वोट मिले। भाजपा की उमा जुयाल को 216 और कांग्रेस की जसोदा देवी को 162 मत मिले। वहीं, रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका में भाजपा को झटका मिला है। नगर पालिका अध्‍यक्ष  पद पर निर्दल प्रत्‍याशी कल्‍पना देवी ने बाजी मारी है। वहीं,  उत्‍तरकाशी की नगर पंचायत नौगांव में अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी शशि मोहन राणा ने 1809 वोट लेकर जीत हासिल की। डीडीहाट नगर पंचायत में भाजपा की कमला चुफाल और नगर पालिका धारचुला में अध्यक्ष पद पर भाजपा की राजेश्वर ने जीत दर्ज की।
गंगोलीहाट नगर पंचायत में भाजपा की जयश्री पाठक, बेरीनाग नगर पंचायत में निर्दल प्रत्याशी हेम पंत जीत दर्ज की। नंदप्रयाग नगर पंचायत में भाजपा की हिमानी वैष्णव ने जीत दर्ज की।  टिहरी जनपद में नगर पंचायत लंबगांव अध्यक्ष पद पर निर्दल भरोसी देवी ने जीत दर्ज की। वह भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ी थीं। वहीं नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष पद पर भाजपा की अंजना वर्मा जीत गईं। चमियाला नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की ममता पंवार ने जीत हासिल की। द्वाराहाट नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के मुकुल साह ने एकतरफा जीत हासिल की।
नगर पंचायत भियियासैंण से भाजपा प्रत्याशी अंबुली देवी, नगर पंचायत कीर्तिनगर से भाजपा प्रत्याशी कैलाशी देवी,  नगर पंचायत गजा टिहरी से भाजपा प्रत्याशी मीना खाती विजयी रहीं। नगरपालिका चिन्यालीसौड में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय बीना बिष्ट ने जीत हासिल की। नगर पालिका चंपावत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के विजय वर्मा ने जीत दर्ज की। नगर पंचायत लोहाघाट से निर्दल प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। नगर पंचायत थराली से भाजपा प्रत्याशी दीपा देवी ने जीत दर्ज की।