Showing posts with label manoj sinha. Show all posts
Showing posts with label manoj sinha. Show all posts

आइजीएनसीए में चल रहे तीन दिवसीय अयोध्या पर्व का हुआ रंगारंग समापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आइजीएनसीए) में चल रहे तीन दिवसीय 'अयोध्या पर्वÓ का रंगारंग समापन हो गया। अंतिम दिन हवन-पूजन के साथ अवधी कवि सम्मेलन ने अयोध्या की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व से दिल्ली वालों को रूबरू कराया। रविवार होने के चलते काफी संख्या में लोग पर्व में पहुंचे और राम की नगरी अयोध्या से साक्षात्कार होने के साथ वहां के व्यंजनों और चाट का लुफ्त उठाया। पर्व में आए हुए लोगों को सीता की रसोई, 84 कोसी परिक्रमा में बसे ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों व लोक संस्कृति से परिचित होने का अद्भुद मौका मिला। पर्व में लगे स्टालों से लोगों ने पूजा के सामानों व प्रसाद की भी खरीदारी की। 
अन्य राज्यों में 'अयोध्या पर्व  ले जाने की तैयारी
पर्व के आयोजक अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जिस मकसद के लिए दिल्ली में यह पर्व आयोजित की गई, उसमें वह सफल हुए हैं। इसका मकसद दिल्ली वालों को अयोध्या व 84 कोसी के उस बृहद आकार में बसे 151 धार्मिक स्थानों से परिचित कराना था, जो अभी तक अंजान बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस पर्व का आयोजन आगे भी कराने के साथ अयोध्या की संस्कृति, समाज, खान-पान, अध्यात्म व ऐतिहासिकता से देशवासियों को परिचित कराने के लिए यह पर्व अन्य राज्यों के राजधानियों में भी आयोजित करने की तैयारी है।  
रामचरित मानस की तरह संवेग पैदा करेगा पर्व: मनोज सिन्हा 
पर्व के समापन अवसर को संबोधित करते हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि यह पर्व रामचरित मानस की तरह संवेग पैदा करेगा, जिससे लोग अपने धरोहर व संस्कृति को जान सकेंगे। उन्होंने अयोध्या पर्व की सराहना करते हुए इसे मील का पत्थर बताया। कहा कि इससे अयोध्या के बारे में और जानने की लोगों में जिज्ञासा बढ़ी है। ऐसे में नए-नए शोध होंगे। इस तरह के आयोजन और वृहद स्तर पर आयोजित होंगे। अगली बार उन्होंने इस पर्व के आयोजन में सहयोग की भी पेशकश की। इस अवसर पर आइजीएनसीए के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा में मौजूद 151 से अधिक धार्मिक स्थलों को लेकर आइजीएनसीए एक दस्तावेज तैयार करने जा रहा है। जिसे एक किताब के रूप में देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश पासी, मिल्कीपुर के विधायक गोरख बाबा,दरियाबाद के विधायक सतीश शर्मा, अयोध्या भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय व बाराबंकी के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव समेत अन्य ने भी संबोधित किया। 

आईजीएनसीए कराएगा अयोध्या पर शोध
आईजीएनसीए के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी ने अयोध्या पर्व में कहा कि अयोध्या का आयाम बहुत बड़ा है और कई स्थलों को अभी और खोजा जाना चाहिए ताकि देश और दुनिया को अयोध्या के बारे में जानकारी मिल सके। इसलिए आईजीएनसीए अयोध्या पर शोध कराएगा और मोनोग्राफ तैयार कराएगा। इससे विश्व में अयोध्या को लोग जान सकेंगे।