Showing posts with label moon. Show all posts
Showing posts with label moon. Show all posts

‘जब इंदिरा गांधी चांद पर पहुंची…’, राकेश रोशन के बाद अब ममता बनर्जी का नया बयान ; वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता मुक्त करने बने I.N.D.I.A नेताओं को कहते सुना जाता है कि नरेंद्र मोदी गठबंधन से डर गए हैं, 2014 में उनका जाना तय है। इतना ही नहीं, गठबंधन में शामिल पार्टी का हर प्रमुख प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देख रहा है और मोदी विरोध में विरोधियों की ज़ुबान फिसलती देख, अनुमान लगाया जा सकता है कि क्या कोई प्रधानमंत्री पद के योग्य है?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अंतरिक्ष यात्री बता दिया है। वायरल वीडियो में ममता बनर्जी कहती दिख रही हैं कि जब इंदिरा गांधी चांद पर पहुंची थीं। सोमवार 28 अगस्त को तृणमूल कांग्रेस यूथ विंग की रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि जब इंदिरा चंद्रमा पर पहुंचीं, तो उन्होंने राकेश से पूछा कि चंद्रमा से भारत कैसा दिखता है?

इससे पहले भी 24 अगस्त को इंदिरा गांधी ने एक बयान में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जगह अभिनेता राकेश रोशन का नाम लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वो कहती दिख रहीं थीं कि मुझे याद है, जब “राकेश रोशन” चंद्रमा पर उतरे थे, तब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? उस समय भी लोगों ने ममता बनर्जी का काफी मजाक उड़ाया था।

पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जगह अभिनेता राकेश रोशन को अंतरिक्ष यात्री बताना अब यह कहना कि जब इंदिरा गांधी चांद पर पहुंची थी…सोशल मीडिया यूजर्स एक बार फिर से ममता बनर्जी पर निशाना साध रहे हैं।

Video Playइससे पहले भी 24 अगस्त को इंदिरा गांधी ने एक बयान में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जगह अभिनेता राकेश रोशन का नाम लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वो कहती दिख रहीं थीं कि मुझे याद है, जब “राकेश रोशन” चंद्रमा पर उतरे थे, तब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? उस समय भी लोगों ने ममता बनर्जी का काफी मजाक उड़ाया था। पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जगह अभिनेता राकेश रोशन को अंतरिक्ष यात्री बताना अब यह कहना कि जब इंदिरा गांधी चांद पर पहुंची थी…सोशल मीडिया यूजर्स एक बार फिर से ममता बनर्जी पर निशाना साध रहे हैं।


चंद्रयान 2 ने भेजी धरती की फोटो, दूर से ऐसी नजर आती है पृथ्वी

चंद्रयान 2 ने भेजी धरती की फोटो,  दूर से ऐसी नजर आती है पृथ्वी
चंद्रयान ने भेजी धरती के ऐसी फोटो.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने रविवार को ‘चंद्रयान 2’ से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सैट जारी किया. यह तस्वीरें चंद्रयान 2 पर लगे एल 14 कैमरे से ली गई हैं. यह तस्वीरें पृथ्वी को विभिन्न रूपों में दिखाती हैं. इसरो ने इन तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा, ”चंद्रयान2 एल14 कैमरों से तीन अगस्त, 2019” चंद्रयान 2, चांद के अध्ययन के लिए भेजा गया देश का दूसरा मिशन है. इसे पिछले पखवाड़े ही अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था.
भारत के ‘चंद्रयान-2’ का चांद तक का सफर जारी है और उसने बीती शुक्रवार को चौथी बार पृथ्वी की कक्षा में और ऊंचाई पर सफलतापूर्वक पहुंचाया गया. उसकी कक्षा में अगला परिवर्तन 6 अगस्त को किया जाएगा. भारत के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 की सभी गतिविधियां सामान्य हैं. अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बताया कि पिछले महीने प्रक्षेपण के बाद से ‘चंद्रयान-2’ की चौथी बार कक्षा बदली गई थी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुख्यालय ने यहां एक बयान में कहा कि चंद्रयान-2 की कक्षा को 646 सेकेंड में चौथी बार सफलतापूर्वक परिवर्तित किया गया
.
3,850 किलो के तीन मॉड्यूल के साथ ‘चंद्रयान-2’ का 22 जुलाई को प्रक्षेपण किया गया था. इसरो का मकसद ‘चंद्रयान-2’ को 7सितंबर को चांद के अनछुए हिस्से दक्षिणी ध्रुव पर उतारना है, जो देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में बड़ी छलांग साबित होगा. अगर यह मिशन सफल रहा तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चौथा देश होगा, जिसने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई है.