Showing posts with label muslim cleric. Show all posts
Showing posts with label muslim cleric. Show all posts

मौलवी ने 3 साल की बच्ची से किया बलात्कार

Rapeनोएडा सेक्टर 39 थाना पुलिस ने तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक मौलवी (Muslim cleric) को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने जनवरी 21 को बताया कि मौलवी अकबर ने अपने पड़ोस में रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची के साथ जनवरी 21 की रात को बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर 39 में दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
पिछले सप्ताह नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 37 में रहने वाली 5वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 10वीं कक्षा के एक छात्र ने 12 जनवरी को उसके घर में जबरन घुस कर कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी व पीड़ित दोनों मूलत: नेपाल के निवासी है। रिपोर्ट के अनुसार 12 जनवरी को वह अपनी बेटी को ट्यूशन से वापस लेने गई थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले 17 साल किशोर उसके घर में घुस गया और 15 साल की बड़ी बेटी के साथ मारपीट कर, जबरन उसके साथ बलात्कार किया।
अवलोकन करें:--
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
क्या यही है वो भारत का डरा हुआ समुदाय जो उधारी मांगने पर डॉक्टर की हत्या कर देता हैं ? अब इस हत्या के बाद कोई सेक्युलर...

खामोश मीडिया क्यों?
स्वतन्त्र भारत में इतनी भयानक घटना घटती है, मीडिया में कोई चर्चा ही नहीं होती। माना जा रहा है कि यह घटनाक्रम कांग्रेस समर्पित सरकार के राज में होने के कारण मीडिया इसे छुपाने की कोशिश कर रही है। यही नहीं, जब उत्तर प्रदेश के तत्कालीन अखिलेश यादव के कार्यकाल में एक मुस्लिम पदाधिकारी द्वारा के दलित को मूत्र पिलाये जाने पर भी मीडिया खामोश रही। उस समय भी किसी #metoo, #mob lynching, #intolerance, #not in my name, और #award vapsi आदि गैंग के मुँह से आवाज़ तक नहीं निकली थी।
अब प्रश्न यह है कि कांग्रेस अपने राज्यों में दलितों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में असफल है। लेकिन राहुल गाँधी भी अब तक खामोश हैं।
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार अनुसूचित जातियों और जनजातियों की सुरक्षा के तमाम कड़े कानूनों के बावजूद आये दिन अत्या...
इससे पहले पिछले सप्ताह ही उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दो लोगों ने 22 वर्षीय एक युवती से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। घटना शुक्रवार को खेड़ी फिरोजाबाद गांव में हुई। उस वक्त युवती घर पर अकेली थी। महिला के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, गांव के ही निवासी गौरव और रवि ने घर में घुस कर युवती से सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने युवती को किसी से भी कुछ कहने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।