Showing posts with label muslim women pelting stones. Show all posts
Showing posts with label muslim women pelting stones. Show all posts

दिल्ली की हिंसक भीड़ में औरते थीं क्या? मैंने तो नहीं सुना : सुशांत सिंह, टीवी कलाकार

टीवी कलाकार सुशांत सिंह
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
दिल्ली में हुए हिन्दू विरोधी दंगों में समुदाय विशेष की भीड़ द्वारा किए गए अपराधों को व्हॉइटवॉश करने में सोशल मीडिया पर वामपंथियों की एक पूरी लॉबी काम कर रही है। इसी लॉबी का हिस्सा टीवी कलाकार सुशांत सिंह हैं। वही सुशांत सिंह जिन्होंने कुछ दिन पहले न केवल सीएए विरोधी प्रदर्शन में भाग लिया, बल्कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर को सेक्स का अधिकार छिनने तक से जोड़ दिया। हालाँकि इन सबके कारण सुशांत सिंह की सोशल मीडिया पर काफी फजीहत हुई, लेकिन फिर भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आए और गाहे-बगाहे मौक़ा देखकर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ बोलते रहे, साथ ही विशेष समुदाय के अपराधों पर पर्दा ढकते रहे।
इस बार सुशांत सिंह ने ये कोशिश वुमेन्स डे की आड़ में की। 8 मार्च को वुमेन्स डे पर सुशांत सिंह ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा, “दिल्ली की हिंसक भीड़ में औरतें थीं क्या? नहीं। और कहीं औरतों की हिंसक भीड़ के बारे में सुना है? मैंने तो नहीं। पुरुषप्रधान समाज ने बेहिसाब शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक हिंसा दी है हमें। काफ़ी नहीं है क्या? अब औरतों को दुनिया सम्भालने दो यार।”

ये बात सब जान चुके हैं कि न केवल दिल्ली में हुई हिंसा के पीछे बुर्काधारी महिलाओं का हाथ था। बल्कि डीसीपी अमित शर्मा एवं एसीपी अनुज के घायल होने के पीछे भी इन्ही महिलाओं का हाथ था और साथ ही रतनलाल की मौत के पीछे भी इन्हीं महिलाओं का हाथ था। जिन्होंने प्रदर्शन के नाम पर कई दिनों तक रास्ते को जाम किए रखा।
ऐसे में सवाल है कि आखिर ये सुशांत सिंह किन महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं? अगर इन्हें महिला दिवस पर नारी को उसके अधिकार दिलाने की गुहार लगानी ही है, पुरुष प्रधान समाज को कोसना ही है तो फिर आखिर महिलाओं की सौम्यता, सरलता साबित करने के लिए दिल्ली दंगों का उल्लेख करने की क्या जरूरत है? आखिर क्या आवश्यकता है अपने ट्वीट में ये पूछने की कि दिल्ली की हिंसक भीड़ में औरते थीं क्या? आखिर ऐसे सवालों से सुशांत क्या साबित करना चाहते हैं कि सभी महिलाओं का वर्ग एक समान होता है, सभी महिलाओं की परिस्थितियाँ एक सी होती है? जी नहीं। कुछ के ऊपर मजहबी उन्माद का रंग भी चढ़ा होता है। जो पहले उन्हें शाहीन बाग जैसे निराधार प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी बनवाता है और फिर पुलिस के पीछे पत्थर लेकर दौड़वाता है।


सोशल मीडिया पर चाँदबाग की वो वीडियो सैलाब की तरह तैर रही है, जिसमें मुस्लिम महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों पर पत्थर से हमला कर उन्हें घायल किया। लेकिन, इसके बाद भी सुशांत सिंह पूछते हैं कि दिल्ली की हिंसक भीड़ में औरतें थीं क्या? मैंने तो नहीं सुना। सोचिए कितना शर्मसार करने वाला है सुशांत का ये ट्वीट।
क्या चाँदबाग की वो वीडियो सुशांत सिंह के पास नहीं पहुँची। या फिर ये कहें कि उन्होंने अपनी आँखों पर सेक्युलरिज्म के नाम की ऐसी पट्टी बाँध ली है, जो उन्हें इस भीड़ में मौजूद बुर्काधारी महिलाओं को न देखने पर मजबूर कर रही है।
वजह जो भी हो। जब सुशांत सिंह ने इस मुद्दे को उठाया और अपने फॉलोवर्स को वुमेन्स डे के नाम पर बरगलाया, तो सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके बहकावे में नहीं आए और फर्जी नारीवादी बन नारी के हित में प्रोपगेंडा का झंडा बुलंद करने पर उन्हें खूब लताड़ा। देखते ही देखते यूजर्स उनके ट्वीट के जवाब में चाँदबाग की वीडियो ट्वीट करने लगे और कहने लगे ये देखिए जनाब, बुर्के के अंदर औरते ही हैं।
इसके अलावा ऐसी तस्वीरें भी अपलोड की गई जिनमें मुस्लिम समुदाय की औरतों ने पत्थर उठाकर पुलिस को मारने की कोशिश की थी और साथ ही यूजर्स ने उन्हें ये भी कहा कि उन्होंने सुशांत को उनकी फिल्मों में केवल देशभक्त के किरदार में देखा है, इसलिए अब उनके मुँह से ऐसी बातें अच्छी नहीं लगतीं।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिन्दू विरोधी दंगों के कई विडियो सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। बुधवार (मार्च 4, 2020) को एक नया वि.....
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार जैसाकि शाहीन बाग़, जामिया, जामा मस्जिद और देश के अन्य क्षेत्रों में नागरिकता संशोधक का....
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार कहते हैं कमान से निकला तीर और मुंह से निकले शब्द कभी वापस नहीं होते, उसी तरह हाथ में हथि...
सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह के कुछ प्रशंसक भी आए और उन्होंने इस तथ्य को पूरी तरह से खारिज किया कि इन दंगों में महिलाओं का कोई भी हाथ था, जबकि जिन्होंने चाँदबाग की वीडियो शेयर की वो लगातार पुलिस अधिकारियों के घायल और मौत के पीछे बुर्केधारी महिलाओं को जिम्मेदार ठहराते रहे।

बुर्का पहनी महिलाएँ बरसा रहीं पत्थर, दंगाई दाग रहे गोली

दिल्ली दंगा, videoउत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिन्दू विरोधी दंगों के कई विडियो सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। बुधवार (मार्च 4, 2020) को एक नया विडियो सामने आया। विडियो में दंगाई भीड़ दिल्ली पुलिस पर लाठी और पत्थर से हमला करती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि इसी भीड़ ने दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल की जान ली और इसी भीड़ के आतंक के कारण डीसीपी अमित शर्मा घायल हुए।
सोशल मीडिया पर इस विडियो को चाँदबाग इलाके का बताया जा रहा है, जिसे 24 फरवरी को शूट किया गया। विडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद पहले वहाँ मौजूद भीड़ आगे की तरफ भागती है। लेकिन तभी दूसरी ओर से आई उपद्रवियों की भारी भीड़ पुलिस पर हमला कर देती है। भीड़ में शामिल बुर्का धारी महिलाएँ भी पुलिस पर हमला करते हुए नजर आती हैं। ध्यान से सुनने पर विडियो में गोली चलने की आवाजें भी सुनी जा सकती है।
इस विडियो के सामने आने से पहले एसीपी अनुज कुमार ने उस भीड़ की हिंसा के बारे में बताया था।उन्होंने भी कहा था, “24 तारीख की सुबह साढ़े 11 बजे और 12 बजे के आसपास की बात है। मेरी और रतनलाल और बाकी कर्मचारियों की ड्यूटी चाँदबाग मजार से 80-100 मीटर आगे थी। 23 को वहाँ पर वजीराबाद रोड को जाम किया गया था, जिसे देर रात को खुलवाया गया था। उस रास्ते को क्लियर रखने के निर्देश मिले थे।”
उन्होंने आगे बताया था कि उस दिन धीरे-धीरे काफी लोग जमा हो गए थे। महिलाएँ फ्रंट पर थीं। वजीराबाद रोड के पास जब वे आने लगे। तो हमने उन्हें समझाया। मगर वे लगातार आगे बढ़ते रहे। एसीपी अनुज ने भीड़ का हिंसक रूप याद करते हुए यहाँ तक बताया था कि उन्हें उस दिन यमुना विहार की तरफ भागकर अपनी जान बचानी पड़ी थी, क्योंकि अगर वह चांदबाग मजार की ओर जाते तो सीधे मार दिए जाते। 
कई ख़बरों के मुताबिक, इसी हिंसा में आईपीएस अमित शर्मा बुरी तरह जख्मी हुए और उन्हें बचाने के लिए कॉन्स्टेबल रतनलाल बलिदान हो गए। इसी दिन मोहम्मद शाहरुख को भीड़ से निकलकर पुलिस पर गोली ताने देखा गया और फिर इसके अगले ही दिन अंकित शर्मा की निर्मम हत्या की खबर मीडिया में वायरल हो गई। यानी साफ है कि इन दंगों में हिंसक भीड़ के निशाने पर सिर्फ़ हिंदू नहीं थे, बल्कि वे सुरक्षा अधिकारी भी थे, जो लोगों के बचाव में या फिर उन्हें शांत करने सड़कों पर उतरे।
इस हिंसा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस अभी तक 531 केस दर्ज कर चुकी है। जिनमें से 47 केस आर्म एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। फिलहाल, कई दंगाइयों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को इस समय ताहिर हुसैन की तलाश है। इस पूरी हिंसा में सरगना के तौर पर नाम उछलने के बाद पुलिस जगह-जगह उसकी धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है। लोगों का आरोप है कि इस हिंसा में ताहिर की बहुत बड़ी भूमिका रही