Showing posts with label nikhil jain. Show all posts
Showing posts with label nikhil jain. Show all posts

नुसरत जहां प्रकरण : अगर निखिल जैन से शादी नहीं हुई, फिर बच्चा किसका? लोक सभा में नुसरत जहां रूही जैन के नाम से शपथ लेकर क्यों झूठ बोला?

                                           शादी के अवसर पर नुसरत जहां और निखिल जैन
क्या अजीब विडंबना है कि जिन नेताओं और नायिकाओं को जनता अपना सिरमौर मानती है, वही लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए शादी को ही मानने पर विवाद उत्पन्न करे, प्रश्न उत्पन्न होता है कि गर्भ में बच्चा किससे है? ऐसे नेता अथवा अभिनेत्री समाज एवं देश को किस दिशा में लेकर जायेंगे चिंता का विषय है। यह भी प्रश्न होता है कि क्या निखिल जैन की दौलत में हिस्सा बाँट लेने के लिए शादी का स्वांग रचा गया? संसद में शपथ लेते नुसरत जहां रूही जैन नाम उच्चारण किया। क्या निखिल जैन से शादी कर हिन्दू धर्म स्वीकार कर रूही नाम अपनाया, यदि नहीं फिर इतना बड़ा झूठ क्यों? संसद में झूठ और चुनाव आयोग में दर्ज विवरण में झूठ, कमाल है। ये है हमारे नेताओं का चरित्र। क्या चुनाव आयोग और लोक सभा अध्यक्ष इस झूठ का संज्ञान लेंगे? 

तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने एक वक्तव्य जारी करके बताया कि उनकी शादी के बारे में जो अटकलें लगाई जा रही हैं उनकी जरूरत नहीं है। लोग अपना-अपना काम करें। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी जो शादी इतने लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही, दरअसल वो शादी थी ही नहीं। उसे क्या कहा जा सकता है, यह बात उन्होंने लोगों पर छोड़ दी।

यह वैसा ही है जैसे किसी दिन राहुल गाँधी एक वक्तव्य जारी करके लोगों से कहें कि इतने वर्षों से उन्हें जो यूथ माना और कहा जा रहा था, वह सही नहीं है। और वे यूथ नहीं हैं। क्या हैं, यह लोग खुद तय कर लें। या किसी दिन शशि थरूर वक्तव्य जारी करके बताएँ कि उन्हें जो लोग शैम्पू बॉय कहते हैं, वे गलत हैं। उन्होंने आज तक अपने बालों में कभी शैम्पू नहीं लगाया और उनके उड़ते बालों का राज रीठा है।

राजनीति में यह होना कोई नई बात नहीं है। कई लोग हैं जिन्हें दशकों तक नेता समझा जाता रहा और वे किसान निकले। मुलायम सिंह जी को तो नेताजी कहा भी जाता रहा पर बाद में पता चला कि वे दरअसल पहलवान थे। लोग लालू जी को नेता समझते रहे और उन्होंने डॉक्यूमेंट से साबित कर दिया कि वे पशुपालक थे। वीरभद्र सिंह को लोग मुख्यमंत्री समझते रहे और उन्होंने बही खाता और रोड चालान दिखा कर साबित किया कि वे सेब के किसान हैं। योगेंद्र यादव को लोग ढाई दशक तक… खैर, जाने दीजिए।

नुसरत जहां की तो बात होनी चाहिए नुसरत जहां की। उन्होंने सांसद के रूप में शपथ लेते हुए अपना नाम नुसरत जहां रूही जैन बताया था और अब कह रही हैं कि न, वे तो नुसरत जहां हैं। रूही जैन कौन है, उन्हें नहीं पता।

बताइए, कितना तो शॉकिंग है। यह तो इस बात से भी अधिक शॉकिंग है जैसे ममता बनर्जी किसी दिन वक्तव्य जारी कर दें कि; वे अब भाजपा से नहीं लड़ेंगी और न ही केंद्र सरकार की आलोचना करेंगी। या फिर राहुल गाँधी किसी कोर्ट में एफिडेविट फाइल कर दें कि; मैंने यह फैसला किया है कि आज से झूठ नहीं बोलूँगा। मैं सच कह रहा हूँ। आप खुद ही सोचिए कि जिन्हें लोग शादी के बाद जैन समझते रहे, अचानक वो एक दिन राज खोल दे कि; न केवल वो जैन नहीं हैं, बल्कि जिसे वह खुद शादी समझती रहीं वो भी शादी नहीं है और वह शादी न होकर क्या थी, वह भी नहीं पता।

अन्य धर्म के व्यक्ति के साथ शादी करने के कारण आलोचना का मुक़ाबला किया, पहनावे पर हुए हल्ला का मुक़ाबला किया और सिन्दूर लगाने की वजह से और हिन्दू रीति के अनुसार शादी करने पर धार्मिक लोगों की आलोचना का मुक़ाबला किया। किसी देवबंदी उलेमा ने तो साफ़-साफ़ फैसला सुना दिया था कि नुसरत को सिर्फ और सिर्फ किसी मुसलमान से शादी करनी चाहिए थी क्योंकि इस्लाम इस बात की इजाजत नहीं देता कि एक मुसलमान किसी गैर मुसलमान से शादी करे। और तो और, लोकसभा स्पीकर के पाँव छूने की वजह से जारी किए गए फतवा का भी मुक़ाबला किया। 

क्या इतने सारे मुकाबले इसलिए किए ताकि एक दिन यह कह सकें कि इन मुक़ाबलों की जड़ जो शादी थी, दरअसल वह शादी नहीं थी?

बता रही थीं कि शादी के शादी न होने की वजह यह है कि ये शादी भारत के कानून के अनुसार न होकर तुर्की के कानून के अनुसार हुई है और तुर्की में हुई शादी भारत में मान्य नहीं है। उस शादी को भारत में मान्य होने के लिए शादी का रजिस्ट्रेशन भारत के स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत होना अनिवार्य है। सोचिए आज गाँधी जी होते तो क्या कहते? 

वे आज होते तो क्या कहते? शायद कहते कि जिस सल्तनत-ए-उस्मानिया के खलीफा के लिए मैंने दिन-रात एक कर दिया, उसी के मुल्क़ में रजिस्टर्ड शादी आज का भारत मान नहीं रहा। मैंने इसी दिन के लिए देश को बिना खड्ग बिना ढाल वाली आज़ादी दिलवाई थी? यह कहने से काम न चलता तो वे अनशन पर बैठ जाते और तब तक बैठे रहते जब तक खलीफा अब्दुल हमीद द्वितीय के देश के कानून के अनुसार हुई शादी को भारत में मान्यता न दिलवा देते। 

नुसरत ने अपने वक्तव्य में आगे बताया कि जब शादी हुई ही नहीं तो तलाक़ का सवाल ही नहीं उठता। सही बात है। तलाक़ के लिए शादी होनी है और वो भी भारतीय कानून के अनुसार। नुसरत ने यह आरोप भी लगाया कि; जिसे लोग उनका पति समझ रहे थे और जो उनका पति नहीं था, उसने नुसरत के गहने तो रख ही लिए, कपड़े भी रख लिए। अब ये कपड़े वाला आरोप बड़ा अजीब लगा मुझे क्योंकि पति पर पत्नी के कपड़े रख लेने का आरोप तो घर छोड़ के जाने वाली पत्नी ने उस पति पर भी नहीं लगाया, जिसके ऊपर ऐसे कपड़े पहनने का न केवल आरोप लगा बल्कि इस बात की काफी चर्चा कोर्ट और मीडिया में भी हुई। ऐसे में गहने रख लेने की बात समझ आती है क्योंकि सोना आजकल बहुत महँगा हो गया है पर कपड़े! 

अवलोकन करें:-

TMC सांसद नुसरत जहां हैं गर्भवती, लेकिन किससे ?: ममता बनर्जी ने OK किया था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
TMC सांसद नुसरत जहां हैं गर्भवती, लेकिन किससे ?: ममता बनर्जी ने OK किया था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

खैर, नुसरत ने और बहुत कुछ लिखा है जो व्यक्तिगत संबंधों की बातें हैं। पर यह भी मानना होगा कि नुसरत एक राजनेता भी हैं और उनके वक्तव्य को आगे रख कर कहा जा सकता है कि उनके लिए राजनेता का अर्थ है ऐसा नेता जो अचानक राज खोलकर सबको शॉक कर दे। 

क्या टीएमसी सांसद नुसरत और यशदास गुप्ता के बीच बढ़ रही नजदीकियां?

                                    टीएमसी सांसद नुसरत और यशदास गुप्ता के बीच बढ़ रही नजदीकियां
टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते काफी चर्चा में बनी हुई है. दरअसल, नुसरत जहां और पति निखिल जैन की निजी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. जिसके चलते दोनों के बीच बढ़ते मतभेद की बात सामने आ रही हैं और सुनने में आ रहा है कि नुसरत जहां और निखिल जैन अलग हो सकते हैं. इस बीच सांसद नुसरत जहां और एक्टर यश दासगुप्ता का नाम खूब एक साथ जोड़ा जा रहा है. साथ ही दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें भी लगातर मीडिया में बनी हुई हैं. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत जहां इन दिनों यश दासगुप्ता को डेट कर रही हैं.

वहीं अब नुसरत जहां ने इस विषय पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में पब्लिकली बात करना पसंद नहीं है. उनका यह भी कहना है कि लोग हमेशा उन्हें निशाने पर लेते रहते हैं. इसलिए वह इस मुद्दे पर कोई रिएक्शन नहीं देना चाहतीं. नुसरत ने साफ तौर पर कहा कि चाहे बात अच्छी हो या बुरी, यह उनकी पर्सनल लाइफ है और वह इसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहतीं.

ऐसे में नुसरत की इन बातों से अभी तक यह तो साफ नहीं हो पाया है कि उनकी शादी ठीक चल रही है या नहीं या फिर वह यश दासगुप्ता को डेट कर रही हैं या नहीं. बता दें, हाल ही में नुसरत जहां, यश दासगुप्ता के साथ राजस्थान छुट्टियां बिताने भी गई थीं, जिसके बाद दोनों की डेट वाली खबर ने और भी जोर पकड़ लिया.

बता दें कि टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने साल 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और काफी चर्चा में रही थी. उसके बाद भी नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार पति निखिल जैन के साथ कई शानदार फोटोज और वीडियोज सांझा किए हैं.