Showing posts with label nostradamus. Show all posts
Showing posts with label nostradamus. Show all posts

मोदी को गालियाँ : चरितार्थ होता फ्रेंच ज्योतिष नॉस्त्रेदमस(1555)

Narendra Modi
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
देश में गर्मी, जाड़े और बारिश का मौसम एक तय समयावधि के बाद दस्तक देता है। उसी तरह हर 5 साल के बाद देश में आम चुनाव का मौसम भी आता है। यह मौसम जनता को अपनी नुमाइंदगी करने के लिए केंद्र की सत्ता पर सबसे बड़े राजनीतिक दल को बैठाने का अवसर देता है। देश में लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। इस दौरान चुनावी पारा अपने उफान पर है।
चुनाव के दरम्यान नेता अपने बयानों के तरकश से एक-दूसरे पर रोज नए-नए प्रहार कर रहे हैं। इस दौरान सियासी बदजुबानी भी अपने पूरे शबाब पर है। विपक्ष पूरी तरह से सत्ता पक्ष पर हमलावर है तो वहीं मौजूदा हूकूमत भी विपक्ष पर पलटवार करने में पीछे नहीं है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में नेता एक-दूसरे निजी हमले करने और विवादित बयान देने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।
चुनावी माहौल में सत्ता के लिए राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप सामान्य घटना है, लेकिन लगता है कि हार के डर से विरोधी पार्टी के नेता सामान्य शिष्टाचार भी भूल गए हैं और पीएम मोदी के खिलाफ गाली-गलौज से भी बाज नहीं आ रहे…बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने मोदी को जल्लाद कहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल की सीएम ने पीएम को थप्पड़ लगाने की इच्छा जताते हुए उन्हें दंगाई कह दिया। कांग्रेस को छोड़ भी दें तो दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता पीएम को अब तक आधी सेंचुरी से अधिक गालियां दे चुके हैं।
जिन लोगों ने फ्रेंच ज्योतिष नॉस्त्रेदमस को पढ़ा हो, उन्हें मोदी को देने वाली गालियों को सुन कोई नई बात नहीं, बल्कि 1555 में की गयी भविष्यवाणियाँ चरितार्थ हो रही हैं। उस महान ज्योतिष ने एक युक्ति में 2014 में देश की बागडोर संभालने वाले अधेड़ उम्र के सख्त प्रशासक के चाहने वालों के साथ-साथ आलोचक भी होंगे। गालियाँ भी देने वालों की कमी नहीं होगी। परन्तु 2014 से 2025 तक राज करेगा और देश को ऊंचाइयों पर पहुंचा कर विश्व गुरु बनाएगा। पूत के पावं पालने में इस अधेड़ उम्र प्रशासक ने दिखा दिए हैं। जो इस बात को भी प्रमाणित करता है कि 2019 में 2014 से अधिक संख्या से भारत की बागडोर इस व्यक्ति के हाथ में होगी।  
दूसरे, अंग्रेजी में एक कहावत है "Think positive, Act positive, Everything will go positive", जनता केवल यह न सोंचे की प्रधानमन्त्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, प्रधानमंत्री को गालियाँ देने वाले इतिहास की उन बातों को उजागर कर रहे हैं, जिन्हे अब तक जनता से छुपाकर तुष्टिकरण अपनाते हुए मुग़ल युग का गुणगान करते थे। महाराष्ट्र कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मोदी की औरंगज़ेब से तुलना करते इस बात को स्वीकार कर लिया कि "मुग़ल युग में हिन्दुओं पर अत्याचार हुए थे", जब उन्होंने कहा कि "औरंगज़ेब ने इतने मन्दिर नहीं तोड़े, जितने अब वाराणसी में तोड़े गए हैं।" और जब यही बात वास्तविक इतिहास के जानकर कहते थे कि मुग़ल युग में हिन्दू मन्दिर तोड़े गए थे, उन्हें "साम्प्रदायिक, फिरकापरस्त, गंगा-जमुना तहजीब का दुश्मन, दंगाई" आदि उपनामों से बदनाम किया जाता था, क्या अब समस्त छद्दम धर्म-निरपेक्ष, तुष्टिकरण के पुजारी, #not in my name, #intolerance, #mob lynching, #award vapsi, #metoo आदि गैंग निरुपम के विरुद्ध नहीं बोलेगा? क्या ये गैंग अपने बिलों से बाहर नहीं आएंगे?        

Embedded video

कांग्रेस के नेता और उनके रागदरबारियों ने पीएम मोदी को क्या कुछ नहीं कहा, कितनी अभद्र गालियां दीं...
यहां तक की उनकी मां तक को गाली दे डाली।
मर्यादा की सारी हदें लांघने वालों...
जनता माफ नहीं करेगी।


कांग्रेस के नामदार जिस तरह अपने प्रेम की डिक्शनरी दिखा रहे हैं, उस पर कोई उन पर सवाल नहीं उठा रहा है।
मुझे गाली देते हुए उन्होंने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है, ये भी इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है: पीएम मोदी pic.twitter.com/7oNmrzG3of

इन्होंने भारत की संस्कृति को बदनाम करने का अभियान छेड़ा हुआ था।

पानीपत के पास समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट हुआ था, तो कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद का झूठ गढ़ने के लिए निर्दोष लोगों को सालों तक जेल में रखा।

लेकिन कांग्रेस के इस षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया : पीएम
मैं कांग्रेस और उसके साथियों को मनमानी नहीं करने देता हूं, उनके भ्रष्टाचार को रोकता हूं, उनके वंशवाद की बात करता हूं, इसलिए ये लोग बार-बार प्रेम का नकाब पहनकर मुझे गालियां देते रहते हैं: पीएम मोदी

मैं कांग्रेस और उसके साथियों को मनमानी नहीं करने देता हूं, उनके भ्रष्टाचार को रोकता हूं, उनके वंशवाद की बात करता हूं, इसलिए ये लोग बार-बार प्रेम का नकाब पहनकर मुझे गालियां देते रहते हैं: पीएम मोदी

कांग्रेस के एक नेता ने मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा, तो दूसरा मुझे गंगू तेली कहने आ गया।

इनके एक नेता ने मुझे पागल कुत्ता कहा, तो दूसरे नेता ने भस्मासुर की उपाधि दे दी

इनके एक और मंत्री ने मुझे वायरस कहा तो दूसरे ने दाऊद इब्राहिम का दर्जा दे दिया: पीएम मोदी pic.twitter.com/t6naLGoYcM
मोदी ने कहा, ' इनके एक नेता ने मुझे हिटलर, तो दूसरे ने मुझे बदतमीज नालायक बेटा कहा। इतना ही नहीं, मुझे रैबीज बीमारी से पीड़ित बंदर, चूहा बोला गया। कांग्रेस वालों ने मुझे रावण, सांप, बिच्छू, गंदा आदमी, जहर बोने वाला तक बोला।'

कांग्रेस के एक नेता ने मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा, तो दूसरा मुझे गंगू तेली कहने आ गया।

इनके एक नेता ने मुझे पागल कुत्ता कहा, तो दूसरे नेता ने भस्मासुर की उपाधि दे दी

इनके एक और मंत्री ने मुझे वायरस कहा तो दूसरे ने दाऊद इब्राहिम का दर्जा दे दिया: पीएम मोदी

View image on Twitter

इनके एक नेता ने मुझे हिटलर, तो दूसरे ने मुझे बदतमीज नालायक बेटा कहा।

इतना ही नहीं, मुझे रैबीज बीमारी से पीड़ित बंदर, चूहा और लहू पुरुष बोला गया।

कांग्रेस वालों ने मुझे रावण, सांप, बिच्छू, गंदा आदमी, जहर बोने वाला तक बोला: पीएम मोदी
इसके पहले भी कई विपक्षी नेता प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं-
बदरुद्दीन अजमल ने कहा, मोदी चाय-पकौड़े बेचेंगेअसम की ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान दिया है। असम के चिरांग में उन्होंने कहा कि वह उन्हें देश से बाहर निकालेंगे। बदरुद्दीन अजमल यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहीं भी जाकर चाय या पकौड़े बेच सकते हैं। बदरुद्दीन अजमल ने कहा, ‘मोदी विरोधी जितने भी गठबंधन हैं उसमें हम भी हैं। वो सब मिलकर मोदी जी को देश से बाहर निकालेंगे। मोदी जी जाकर कहीं न कहीं चाय की दुकान चलाएंगे या फिर पकौड़े भी बेच सकते हैं।’
सपा नेता अबू आजमी ने पीएम मोदी को दी गाली
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में सपा के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। पिछले साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में अबू आजमी ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को अनपढ़ और गधा तक कह डाला। उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी की बातों पर उनके मातहत अधिकारी हंसते हैं।

स्टालिन ने पीएम मोदी को ‘पॉलिटिकल ब्रोकर’ कहा
अबू आजमी के अलावा डीएमके के नेता एम के स्टालिन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को गाली दी है। स्टालिन ने प्रधानमंत्री को पॉलिटिकल ब्रोकर यानि राजनीतिक दलाल कहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने पद की मर्यादा को भूलकर राजनीतिक दलाली में लगे हुए हैं।

कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी को नालायक कहा
25/11/2018
मुंबई में कांग्रेस, लेफ्ट और एनसीपी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ कार्यक्रम में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को गाली दी थी। कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी को नालायाक कहा था।

चंद्रबाबू के करीबी मंत्री ने की आपत्तिजनक टिप्पणी
आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री और टीडीपी पोलित ब्यूरो के सदस्य यनमाला रामकृष्णुडू ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के करीबी रामकृष्णुडू ने 3 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी की तुलना ‘एनाकोंडा’ से की। प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अपशब्द का प्रयोग करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे बड़ा कोई एनाकोंडा नहीं है। वह सीबीआई, आरबीआई और उन जैसी दूसरी संस्थाओं को निगल रहे हैं। वह रक्षक कैसे हो सकते हैं।

केजरीवाल शेर हैं, मोदी खिसयानी बिल्ली: सिसोदिया
दिल्ली के विवादित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार 4 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल शेर हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा पैदा की गई अड़चनों के बावजूद ब्रिज का उद्घाटन किया, अब अड़चनें पैदा करने वाले खिसयानी बिल्ली की तरह खंभा नोच रहे हैं।

एनसीपी नेता माजिद मेनन ने कहा धोबी का कुत्ता
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता माजिद मेमन ने प्रधानमंत्री मोदी के 14 सितंबर को इंदौर में दाऊदी बोहरा मुसलमानों के कार्यक्रम में पहुंचने पर विवादित बयान दिया। माजिद मेमन ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को कहा कि, ‘मोदी जी बोहरा समाज के पास गए इस विचार से कि शायद मुस्लमानों को रिझा लिया जाएगा, लेकिन ना वो इधर के रहेंगे ना उधर के रहेंगे। धोबी के कुत्ते वाली बात हो जाती है।’

येचुरी ने कहा दुर्योधन
सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी भी ऐसे ही नेताओं में से एक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दुर्योधन कहा। सीताराम येचुरी ने 22 अप्रैल, 2018 को कहा कि महाभारत में कौरव सौ भाई थे लेकिन ज्यादातर लोग सिर्फ दो भाई दुर्योधन और दुशासन को ही जानते हैं। इसी तरह भाजपा में लोग नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को जानते हैं। सीताराम येचुरी की यह टिप्पणी उनकी पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है।

‘हिमालय जाकर अपनी हड्डियां गलानी चाहिए।’ –  जिग्नेश मेवानी 
जिग्नेश मेवानी ने न्यूज चैनल आजतक पर 19 दिसंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कहा कि वे ‘मानसिक तौर पर बूढ़े हो चले हैं, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए, उन्हें हिमालय में जाकर हड्डियां गलानी चाहिए। बहुत बोरिंग आदमी हो गया है।’ इस दौरान जिग्नेश के अलावा राहुल के दो और सियासी गुर्गे हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर भी मौजूद थे। 

खाल उधेड़वा लेंगे- लालू का बेटा
आरजेडी नेता लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की छवि हमेशा से संदिग्ध रही है, लेकिन इस बात की उम्मीद शायद ही किसी ने की हो की वह देश के प्रधानमंत्री के लिए आपराधिक भाषा का इस्तेमाल करेंगे। मोदी सरकार द्वारा पिता की सुरक्षा में हुई कटौती से वह काफी बौखला गए और कहा, “हम लोग कार्यक्रमों में जाते रहते हैं। लालू प्रसाद जी भी इन कार्यक्रमों में जाते रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा वापस लेना, उनकी हत्या कराने की साजिश है। हम इसका मुहतोड़ जवाब देंगे, नरेंद्र मोदी जी की खाल उधड़वा देंगे।”

अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार लोकसभा चुनावों के लिए पांचवें चरण की वोटिंग के बाद देश में अगली सरकार फिर से नरेन्द्र ...

हाथ और गला काटने वाले भी बहुत लोग हैं-राबड़ी देवी
कहते हैं कि बच्चे अपने मां-बाप से ही संस्कार सीखते हैं। तेज प्रताप ने पीएम मोदी के बारे में जिस भाषा का इस्तेमाल किया उसकी शिक्षा उन्हें शायद अपना माता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से ही मिली है। राबड़ी देवी ने पार्टी के एक कार्यक्रम में देश के पीएम को यह कहकर धमकाया कि, “बिहार में नरेंद्र मोदी का हाथ और गला काटने वाले भी बहुत लोग हैं।”

जुमला जयंती पर आनंदित वैशाखनंदन- मृणाल पांडे 
राजनीतिक विरोधियों की बौखलाहट को तो कुछ हद तक समझी भी जा सकती है, लेकिन सवाल तब उठता है जब बुद्धिजीवी होने का दंभ भरने वाले लोग भी घटिया हरकत कर बैठते हैं। कुछ निहित स्वार्थी पत्रकार इसी श्रेणी में शामिल हैं। जैसे कांग्रेस की करीबी माने जाने वाली मृणाल पांडे ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भी अशोभनीय भाषा लिखकर अपना असली एजेंडा जाहिर कर दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “जुमला जयंती पर पर आनंदित, पुलकित, रोमांचित वैशाखनंदन।” इससे भी घिनौनी हरकत तो यह रही कि उन्होंने इसके साथ एक गदहे की तस्वीर पोस्ट की।

खून का सौदागर- लालू यादव
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की लाइन पर जाते हुए उनके सियासी चहेते लालू यादव ने भी एक बार नरेन्द्र मोदी के विरोध में सोनिया की तर्ज पर ही बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। लालू ने कहा था, “नरेंद्र मोदी खून का सौदागर है।”

%&$ भाइयों की तरह ताली बजाता है- लालू यादव
लालू यादव के बेटे और पत्नी देश के प्रधानमंत्री को खुलेआम अपराधियों की तरह धमकाते हैं, तो उसकी वजह यही है कि लालू खुद अभद्रता करने के बहुत बड़े उदाहरण रहे हैं। उन्होंने एक चुनावी रैली में पीएम मोदी के लिए कहा- “%&$ भाइयों की तरह ताली बजा बजाके बोलता है”

Coward and Psychopath- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गंदी जुबान से अबतक राजनीति को जितना नुकसान पहुंचाया है, उससे देश की छवि बहुत खराब हुई है। प्रधानमंत्री मोदी की ईमानदार नीतियों से वह एक बार इतने परेशान हो गए कि उन्होंने कहा, “मोदी कायर और मनोरोगी हैं।”

बेशर्म तानाशाह- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश के बच्चे-बच्चे के लिए बदजुबानी के पर्याय बन चुके हैं। उन्होंने अपनी गंदी जुबान से न सिर्फ राजनीतिक को गंदा किया है, बल्कि मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद को भी कलंकित किया है। इसी कड़ी में पंजाब चुनाव के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बेशर्म तानाशाह कहकर संबोधित किया था।

आप जालिम हैं- असदुद्दीन ओवैसी
नोटबंदी के फैसले को मुसलमानों के खिलाफ बताते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “आप फकीर नहीं हैं, आप तो जालिम हैं।”

यमराज- सतीश चंद्र मिश्रा
प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले से बीएसपी और उसके नेतृत्व की बौखलाहट और उसके पीछे की वजहों से पूरा देश परिचित है। शायद यही वजह है कि पार्टी नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने नोटबंदी के दौरान जो भी मौतें हुईं उन्हें नोटबंदी से तो जोड़ा ही, बिना सीधा नाम लिए पीएम मोदी को यमराज तक कहने में संकोच नहीं किया।

सबसे बड़ा रावण- आजम खान
समाजवादी पार्टी नेता और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान अपनी दंगी जुबान के लिए ही ज्यादा मशहूर हैं। यही वजह है कि एक बार उन्होंने अपनी खीज मिटाने के लिए बिना नाम लिए प्रधानमंत्री को सबसे बड़ा रावण बता दिया। उन्होंने कहा कि, ”वो 131 करोड़ का बादशाह है, रावण जलाने लखनऊ जाता है लेकिन ये भूल जाता है कि सबसे बड़ा रावण लखनऊ में नहीं दिल्ली में रहता है।”

चूहे के बच्चे की तरह बिल में घुस जाएंगे- कल्याण बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने पीएम मोदी को लेकर बहुत ही अमर्यादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “मोदी चूहे के बच्चे की तरह गुजरात में अपने बिल में घुस जाएंगे।”

इमाम ने दिया सिर मुंडकर मुंह काला करने का फतवा
कोलकाता के टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम सैयद मोहम्मद नुरूर रहमानी बरकती ने नोटबंदी के फैसले के विरोध में देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ बहुत ही अपमानजनक फतवा जारी किया। फतवे के मुताबिक प्रधानमंत्री का सिर मुंडकर उनका मुंह काला करने वाले को 25 लाख रुपये का इनाम देने की बात कही गई। जब इमाम ये गुस्ताखी कर रहा था, वहां पर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी टीएमसी के सांसद मोहम्मद इदरीस भी मौजूद थे।