Showing posts with label omen. Show all posts
Showing posts with label omen. Show all posts

ओमान में आज 100 साल पुराने शिव मंदिर और सुल्तान कबूस मस्जिद जाएंगे मोदी

ओमान में आज 100 साल पुराने शिव मंदिर और सुल्तान कबूस मस्जिद जाएंगे मोदी, दोनों देशों के बीच हुए 8 करार, national news in hindi, national news
सुल्तान कबूस स्टेडियम में मोदी को इलेक्ट्रिक कार से ले जाया गया। यहां मौजूद लोगों का उन्होंने कुछ इस अंदाज में अभिवादन किया।
तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव ओमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शिव मंदिर और यहां की सुल्तान कबूस मस्जिद जाएंगे। वे देश के कई दिग्गज सीईओ से भी मिलेंगे। इससे पहले रविवार को दोनों देशों के बीच टूरिज्म और मिलिट्री को-ऑपरेशन समेत आठ समझौते हुए। रविवार को ही मोदी ने अबू धाबी में वहां के पहले हिंदू मंदिर की नींव रखी थी।
यह दौरा मरीन स्ट्रैटजी के लिए अहम
ओमान में आज 100 साल पुराने शिव मंदिर और सुल्तान कबूस मस्जिद जाएंगे मोदी, दोनों देशों के बीच हुए 8 करार, national news in hindi, national news
मस्कट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मोदी का ओमान दौरा मरीन स्ट्रैटजी रिलेशंस के लिए अहम माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन रवीश कुमार ने ट्वीट के जरिए बताया कि दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती देने के मकसद से पीएम मोदी ने सुल्तान कबूस बिन सैद-अल-सैद के साथ डिलिगेशन लेवल की बातचीत की। दोनों देशों के बीच कारोबार, इन्वेस्टमेंट, एनर्जी, डिफेंस, फूड सिक्युरिटी और रीजनल मामलों में मदद को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
'90 पैसे में चाय नहीं आती, हम बीमा दे रहे हैं'
- ओमान पहुंचने पर मोदी को यहां के डिप्टी पीएम सैयद फहद बिन मोहम्मद अल सईद ने रिसीव किया। प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पीएम ने मस्कट के स्टेडियम में भारतीय लोगों को संबोधित किया। देश की तीन भाषाओं में लोगों को नमस्कार किया।
- मोदी ने अपनी स्पीच में कहा, "मैं चायवाला हूं, इसलिए मुझे मालूम है कि 90 पैसे में चाय भी नहीं आती- हम बीमा दे रहे हैं।"
- खास बात ये है कि इस स्टेडियम के रॉयल बॉक्स से स्पीच करने वाले मोदी पहले विदेशी मेहमान हैं। इस बॉक्स का इस्तेमाल सिर्फ ओमान के शाह ही करते आए हैं।
'देश की उम्मीदों को खरोंच नहीं आने दूंगा'
- “अनेक योजनाएं भारत के सवा सौ करोड़ लोगों की जिंदगी को आसान बना रही है। सरकारें आती हैं-जाती हैं, लोग आते हैं-जाते हैं। अहम ये है कि सरकार किस क्वालिटी की गवर्नेंस दे रही है। स्टाइल ऑफ गवर्नेंस...पहले भी था जिसमें योजनाएं 30-40 साल तक पूरी नहीं होती थीं। मैं गुजरात का सीएम था, सरदार सरोवर डैम पंडित नेहरू जी ने उद्घाटन दिया था, पिछले साल काम पूरा हुआ। बांध बन जाता था, नहरों को पता नहीं था। पुल बन जाते थे, कनेक्टिंग सड़कें नहीं थीं। खम्बे गड़ जाते थे, तार नहीं होते थे.. तार आ गया तो कपड़े सूखते थे.. बिजली नहीं आती थी। ट्रेनों की घोषणा होती थी, पटरी नहीं होती थी, कागज पर भी पटरी को पेंट नहीं किया जाता था। 21वीं सदी में देश ऐसे आगे नहीं बढ़ सकता, उसे बदलना पड़ता है। घोटालों की लंबी लिस्ट से दुनिया में देश की साख को नुकसान पहुंचा था। इस हालात से हम देश को बाहर निकाल कर लाए। 4 साल होने आए, कोई ये नहीं कहता कि मोदी कितना ले गया। मेरे देश के प्यारे भाइयों-बहनों आज मैं सर झुकाकर नम्रतापूर्वक कहता हूं कि देश ने जिन आशाओं और अपेक्षाओं से बैठाया है, उसे कभी खरोंच नहीं आने दूंगा।”
'मेरे साथ बोलिए- भारत माता की जय'
- मोदी ने कहा, “आज मैं मेरे सामने भारत के बाहर ओमान की धरती पर एक मिनी इंडिया देख रहा हूं। देश के अलग-अलग कोनों से आए हुए भारतीय अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले भारतीयों की एक भव्य तस्वीर का निर्माण देख रहा हूं। मेरे साथ पूरी ताकत से बोलिए- भारत माता की जय।”
पहली बार किसी नेता के लिए ऐसा जुनून
- इससे पहले मोदी जब ओमान पहुंचे तो मस्कट के सुल्तान कबूस स्टेडियम के बाहर भारतीयों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अनुमान है कि मोदी की स्पीच सुनने और उनकी एक झलक पाने के लिए यहां 20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे।
- ओमान के सबसे बड़े अखबार ‘द टाइम्स ऑफ ओमान’ ने लिखा- इससे पहले किसी विदेशी नेता के हमारे देश के दौरे के वक्त इतना जुनून नहीं देखा गया। एेसा लग रहा है जैसे यहां कोई बहुत बड़ा कलाकार कॉन्सर्ट करने वाला है।
अबू धाबी में किया था पहले मंदिर का शिलान्यास
- ओमान से पहले शनिवार को मोदी अबू धाबी पहुंचे थे। उन्होंने रविवार को यहां पहले हिंदू मंदिर का शिलान्यास किया था। 55 हजार वर्गमीटर में बनने वाले इस मंदिर के लिए अबू धाबी सरकार ने जमीन दी है। यह मंदिर स्वामीनारायण संस्था का है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में यह दूसरा मंदिर होगा। अभी यहां इकलौता हिंदू मंदिर दुबई में है।
- बता दें कि तीन देशों के दौरे पर निकले नरेंद्र मोदी का पहला पड़ाव जॉर्डन, दूसरा फिलिस्तीन और अब तीसरा UAE है।