Showing posts with label pron star. Show all posts
Showing posts with label pron star. Show all posts

किसानों के सम्मान में पॉर्न स्टार मिया खलीफा भी मैदान में कहा- इंटरनेट मत बंद करो

अब पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने भी दिल्ली में चल रहे ‘किसान आंदोलन’ में अपने हाजिरी दर्ज की है। पॉर्न इंडस्ट्री में कई वर्षों तक काम कर के लोकप्रियता बटोर चुकीं अमेरिकी-लेबनानी मिया खलीफा ने 2014 में पॉर्न फिल्मों में एक्टिंग शुरू की थी और 2 महीने में ही सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पॉर्न अभिनेत्री बन गईं। अब उन्होंने दिल्ली में चल रहे ‘किसान आंदोलन’ को लेकर मोदी सरकार पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया है।
आंदोलन के प्रारम्भ से अटकलें थीं कि इस आंदोलन में किसान कम मंडियों के दलाल ज्यादा हैं; दूसरे इस आंदोलन को कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी के संरक्षण में अराजक तत्व सञ्चालन कर रहे हैं। किसान अपनी मूल समस्याओं को भूल इन अराजक तत्वों के हाथ खिलौना बन चूका है। इन तत्वों को किसानों से कोई मतलब नहीं, इनका मुख्य उद्देश्य देश की शांति भंग करनी है। 
उस समय मानवाधिकार कहाँ गया था, जब किसानों के कंधे पर बैठ पंजाब में टावर की तोड़-भोड़ कर रहे थे; 26 जनवरी को हुए उत्पात के लिए मोदी सरकार विरोधी पुलिस और केंद्र सरकार को दोषी बता रहे हैं, सुनिए किसान नेता भानु प्रताप क्या बता रहे हैं, जो शत-प्रतिशत ठीक है। अराजक तत्व यही चाहते थे, जिसे पुलिस ने संयम से काम लेते हुए, इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जैसाकि पंजाब से कांग्रेस सांसद कई बार कह चुके हैं कि आंदोलन पर खालिस्तानियों का कब्ज़ा है। जो 26 जनवरी को सिद्ध भी हो गया। अब वहां जमा किसानों का कर्तव्य है कि जितनी जल्दी हो, राकेश टिकैत को उनके चुंगल से बाहर निकालें।   

मिया खलीफा ने दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली में इंटरनेट भी बंद कर दिया है। साथ ही उन्होंने आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिलाओं की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें लहराए जा रहे पोस्टर पर लिखा है – ‘किसानों की हत्या करना बंद करो’। बता दें कि इससे पहले, रिहाना ने भी CNN की जिस खबर को शेयर कर के मोदी सरकार पर निशाना साधा था, उसमें भी इंटरनेट बंद किए जाने का जिक्र किया गया था।

हालाँकि, कुछ लोगों ने मिया खलीफा के इस ट्वीट पर चुटकी भी ली। ‘पूनम चौधरी’ यूजरनेम वाली महिला ने लिखा कि इंटरनेट बंद होना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि अब प्रदर्शनकारी मिया खलीफा के वीडियो कैसे देख पाएँगे? एक व्यक्ति ने संजय राउत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – ‘अगला पेड ट्वीट शिवसेना से होगा’। मिया खलीफा के ट्विटर हैंडल पर 34 लाख फॉलोवर्स हैं। एक ने जॉनी सीन्स की तस्वीर शेयर करते हुए पूछा कि ये भी किसान हैं क्या?

अवलोकन करें:-

किसान आंदोलन वापस लेने की मांग करने वाले हरनेक सिंह का शरीर खालिस्तानियों ने बनाया टांकों का ज

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
किसान आंदोलन वापस लेने की मांग करने वाले हरनेक सिंह का शरीर खालिस्तानियों ने बनाया टांकों का ज
माँ-बहन की गाली देते हुए बरसाए थप्पड़; खालिस्तानियों की पिटाई के बाद रोए थे राकेश टिकैत: रिपोर्ट

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
माँ-बहन की गाली देते हुए बरसाए थप्पड़; खालिस्तानियों की पिटाई के बाद रोए थे राकेश टिकैत: रिपोर्ट

उधर पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा सहित कई हस्तियों ने रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग जैसों को जवाब दिया है। प्रज्ञान ओझा ने लिखा, “हमारा देश अपने किसानों को लेकर गर्व की अनुभूति करता है और जानता है कि वो कितने महत्वपूर्ण हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। लेकिन, हमें दूसरों के मामलों में टाँग अड़ाने वाले किसी बाहरी की ज़रूरत नहीं है। ये हमारा आंतरिक मसला है।”