Showing posts with label farmer protest. Show all posts
Showing posts with label farmer protest. Show all posts

लखीमपुर खीरी में गिद्धों की जमात

मनोज चतुर्वेदी “शास्त्री”, समाचार संपादक, उगता भारत 

लखीमपुर खीरी में गिद्धों की जमात एकत्रित हो रही है। लाल, नीले, सफेद कपड़े पहने कई जवान और बूढ़े गिद्ध वहां मंडरा रहे हैं, लाशों को नोचने को तैयार हैं। उन गिद्धों में होड़ सी मची है कौन ज़्यादा नोचकर ले जाएगा। यह मांसाहार नहीं सत्ताधारी गिद्ध हैं जिन्हें मांस नहीं भाता है बल्कि वोट की लालसा रहती है। इतनी गर्मियों में भी यह गिद्ध उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में डेरा डाले पड़े हैं, कोई श्रीनगर जाने को तैयार नहीं है। लाशें तो वहां भी हैं, दो-दो मासूम और निर्दोष शिक्षकों की, लेकिन समस्या यह है कि उन लाशों को नोचने से वोट नहीं मिल सकते। वहां गोलियां मिलती हैं, गद्दियां नहीं। वहां “शांतिदूत” रहते हैं इसलिए यह “क्रांतिदूत” वहां जाने को तैयार नहीं है। क्योंकि यह जानते हैं कि अगर वहां गए तो सीधे गोलियां मिलेंगी, गद्दियां नहीं। और अगर इन्हें किसी ने गोली मार दी तो इनकी लाशों पर कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा। इनके अपने ही इनकी।लाशों को नोचने लगेंगे, क्योंकि गिद्धों को तो लाश चाहिए नोचने के लिए, भले ही वह उनके अपनों की ही क्यों न हो। इसलिए उत्तरप्रदेश में आराम फरमा रहे हैं, छातियाँ पीट रहे हैं।
एक लोमड़ी ने आवाज़ लगाई और हजारों गिद्ध पहुंच गए दावत के लिए। लोमड़ी धूर्त और मक्कार है, वह जानती है कि श्रीनगर में रोने से कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन उत्तरप्रदेश में विलाप करने से “कुछ” मिल सकता है। इस लोमड़ी ने जिस बूढ़े गिद्ध को कंधे पर बैठा रखा है उसके पंख और नाखून भी झड़ने लगे हैं, लेकिन शायद लखीमपुर खीरी में उसे पुनर्जीवन मिल जाये। लखीमपुर खीरी उस बूढ़े गिद्ध के लिए संजीवनी सिद्ध हो सकती है, बस इसी आशा में लोमड़ी वहाँ साफ-सफाई कर रही है।

लाल-नीले गिद्ध भी ख़ूब शोर मचा रहे हैं, लेकिन लोमड़ी की चीख-चिल्लाहट के सामने भला इन लाल-नीले कमज़ोर गिध्दों की फुसफुसाहट का क्या मोल है। उधर एक भेड़िया भी बहुत परेशान है, क्योंकि सारी दावत पर तो उस ही का अधिकार था। वही तो है जिसने सारा चक्रव्यूह रचा था। पिछले कई माह से वह लाशों से ही तो पेट भर रहा है। कहाँ से नई लाश का इंतज़ाम हो, बस इसी को लेकर यह भेड़िया हमेशा परेशान रहता है। नित नई लाश का सौदा जो करना है।
गिद्ध, लोमड़ी और भेड़िया कभी किसी की मौत का मातम नहीं मनाते बल्कि यह तो सदैव जश्न मनाते हैं, केवल जश्न। क्योंकि मौत पर जश्न मनाना ही इनकी फ़ितरत है। लाशों पर नृत्य करते यह लोमड़ी, भेड़िए और गिद्ध अब धीरे-धीरे उड़ने लगेंगे, किसी नए शिकार की तलाश में, किसी नए श्मशान के आसपास, यह आपको फिर से मंडराते मिल जाएंगे।

लेकिन श्रीनगर नहीं जायेंगे क्योंकि वहां नोचने को कुछ नहीं है।

किसान महापंचायत में अल्लाह-हु-अकबर नारों का क्या मतलब?

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत हो रही है, किसान संगठनों ने दावा किया है कि इस महापंचायत में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से किसान आये हैं, इस महापंचायत में अपने सम्बोधन के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाए और उन्होंने  कहा कि ये नारे हमेशा लगते रहेंगे। किसान महापंचायत में अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए राकेश टिकैत ने कहा, वो तोड़ने का काम करेंगे, हम जोड़ने का काम करेंगे।

ऐसे में सवाल यह है कि किसान आंदोलन अथवा महापंचायत में कभी खालिस्तान, कभी दिल्ली दंगों में गिरफ्तार दंगाइयों को रिहा करने की मांग, बक्कल उतर देंगे, और अब अल्लाह-हु-अकबर अपने आपमें सबसे बड़ा प्रमाण है कि किसान के नाम पर हो रहे जमावड़े का कृषि कानूनों से दूर तक कोई वास्ता नहीं, बल्कि राजनीती का अखाडा बन गया है।  

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश राकेश टिकैत ने कहा, जब भारत सरकार हमें बातचीत के लिए आमंत्रित करेगी, हम जाएंगे। जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, आजादी के लिए 90 साल तक संघर्ष चला था, इसलिए मुझे नहीं पता कि यह आंदोलन कब तक चलेगा।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस को किसानों द्वारा की गई हिंसा को लेकर टिकैत ने कहा, ये कहते हैं कि लाल किले पर किसान गया। लाल किले पर नहीं, किसान अगर जाता तो संसद जाता जहां क़ानून बने हैं। लाल किले पर धोखे से लेकर गए हैं आप हमको। हमारे लोग नहीं गए, धोखे से लेकर आप लोग गए हैं..

इसके बाद बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए टिकैत ने कहा, ये तोड़ने का काम करते हैं, हम जोड़ने का काम करेंगे, इसके बाद टिकैत किसानों के मंच से अल्लाह-हु-अकबर के नारे लगाए।

किसान पंचायत में हुई पत्रकार चित्रा त्रिपाठी के साथ बदसलूकी

मुजफ़्फ़रनगर में हो रही किसान महापंचायत को कवर करने के लिए मीडिया के लोग भी भारी तादाद में पहुंचे हुए हैं, समाचार चैनल आजतक की एंकर चित्रा त्रिपाठी भी पहुँची थी, जहाँ भीड़ ने उनके साथ बदसलूकी की..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चित्रा त्रिपाठी किसी तरह भीड़ से बचकर निकलती दिखाई दे रही हैं, हजारों की भीड़ ने चित्रा त्रिपाठी को चौतरफा घेर लिया और अनाप-शनाप नारेबाजी की. देखें वीडियो।

किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ ने कहा, मुजफ्फरनगर में हो रही महापंचायत योगी-मोदी सरकारों को किसानों, खेत मजदूरों और कृषि आंदोलन के समर्थकों की ताकत का एहसास कराएगा.

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, किसान आंदोलन तब तक चलेगा जब तक भारत सरकार चलवाएगी। जब तक वे बात नहीं मानेंगे आंदोलन चलता रहेगा। जब सरकार बातचीत करेगी तो हम करेंगे। देश में आज़ादी की लड़ाई 90 साल तक चली, यह आंदोलन कितने साल चलेगा हमें तो जानकारी नहीं है.

अय्याशजीवियों और देह व्यापार का अड्डा बना टिकरी बॉर्डर

मोदी विरोधियों के संरक्षण में चल रहे किसान आंदोलन की सच्चाई वैसे तो कई बार सामने आने पर किसानों को बदनाम करने के आरोप लगाए जाते थे, लेकिन ज़ी हिंदुस्तान के स्टिंग ऑपरेशन ने किसान आंदोलन स्थल पर हो रही अय्याशी को उजागर कर आंदोलन के छलावे को उजागर कर दिया है। 
असली किसान तो 26 जनवरी को हुए उपद्रव के बाद अलग हो गया था, लेकिन अब आंदोलन में चल रही अय्याशी पर जितने भी मोदी विरोधी हैं, सब खामोश हैं, क्यों? क्या अय्याशी के लालच में लोगों को जमा कर बिलों का विरोध करने का कौन-सा तरीका है?
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर धरना दे रहे फर्जी किसानों के चेहरे बेनकाब होते जा रहे हैं। दरअसल ये किसान ना होकर अय्याशजीवी है, जो पैसे, शराब और शबाब का प्रलोभन देकर बुलाए गए हैं। ये अय्याशजीवी अब फर्जी किसान नेताओं की मजबूरी बन चुके हैं, क्योकि तथाकथित किसान आंदोलन से असली किसानों का कोई लेनादेना नहीं है। ऐसे में इस आंदोलन को जिंदा रखने के लिए बेतहाशा पैसा खर्च किया जा रहा है। इसके लिए विदेशों से फंडिंग के साथ ही राजनीतिक हित साधने वाली पार्टियों से भी इनको आर्थिक मदद मिल रही है। इससे फर्जी किसान अय्याशी पर खुलकर पैसे लूटा रहे हैं। इसका खुलासा जी हिंदुस्तान के अंडर कवर रिपोर्टर ने एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए किया है।

जी हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे टिकरी बॉर्डर पर जब से फर्जी किसानों ने डेरा डाला है, तब से इस इलाके में देह व्यापार की एक अलग तरह की मंडी शुरू हो गई है। यहीं पास में एक गंदा नाला बहता है और उसी के आसपास की झाड़ियां इन फर्जी किसानों की अय्याशी का अड्डा बन गई हैं। इन झाड़ियों के पीछे पैसे देकर लाए गए सेक्स वर्करों के साथ फर्जी किसान अय्याशी करते देखे जा सकते हैं। स्टिंग के दौरान रिपोर्टर ने सेक्स वर्कर समेत कई लोगों से बात की। जब रिपोर्टर ने एक सेक्स वर्कर से बात की तो उसने चौकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि फर्जी किसान उनके पास आते हैं और 100 से लेकर 500 रुपये प्रति व्यक्ति देकर जाते हैं।

एक फर्जी किसान रिपोर्टर को टिकरी बॉर्डर पर गंदे नाले के पास स्थित फैक्ट्रियों में ले गया। उसने बताया कि जब से ये कथित किसान यहां आंदोलन के लिए आए हैं तब से सेक्स वर्कर की तादाद भी बढ़ गई है। फर्जी किसान के मुताबिक, आंदोलन साइट पर रुकने के लिए उसे प्रतिदिन 300 रुपये मिलते हैं। अगर दो लोग आंदोलन में शामिल होते हैं तो उन्हें संयुक्त रूप से 500 रुपये दिए जाते हैं। उन्हें ये पैसे आंदोलन में शामिल होने के लिए टेंट का मालिक देता है। रिपोर्टर ने जब फर्जी किसान से पूछा कि अगर वो भी आंदोलन में शामिल होता है तो उसका क्या फायदा होगा? इस पर फर्जी किसान ने कहा कि यहां शराब और शबाब दोनों उपलब्ध है। आंदोलन के नाम पर इसका आनंद लिया जा सकता है।  

धरना स्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने रिपोर्टर को बताया कि किसान आंदोलन के बहाने लोग अपनी शारीरिक भूख मिटाने के लिए आते हैं। यहां तक कि आंदोलन के नाम पर लोगों को बहकाकर आसपास के राज्यों से यहां लाया जाता है। धरना स्थल पर लगाए गए टेंटों के भीतर पूरा खुलापन है। लोग नहाने के बाद टेंट में ऐसे ही नंगे ही रहते हैं। शरीर पर कपड़े के नाम पर कुछ भी नहीं होता। टिकरी बॉर्डर पर खुलेआम शराब पीकर लोग झूमते देखे जा सकते हैं। एक फर्जी किसान सड़क पर पड़ा दिखा। चश्मदीद के मुताबिक उसने अफीम या डोडापोस्त खाया हुआ था।

इससे पहले आंदोलन के नाम पर महिलाओं को धरने में शामिल कर उनका शारीरिक शोषण करने की खबरें सामने आ चुकी हैं। पश्चिम बंगाल से किसान आंदोलन में भाग लेने आई एक युवती से गैंगरेप किया गया था। दुष्कर्म के बाद कोरोना के चलते युवती की मौत हो गई थी। युवती के पिता ने दो महिलाओं समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस का कहना था कि आरोपी अनिल मलिक ने दुष्कर्म की वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया था, उसके साथ ट्रेन और फिर किसान आंदोलन की झोपड़ी में भी दुष्कर्म हुआ था। अनूप चनौत ने भी दुष्कर्म किया था और अंकुर सांगवान ने छेड़खानी की थी। दुष्कर्म के आरोपी अनिल मलिक और अनूप चनौत आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे।

बंगाल की युवती से गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि टिकरी बॉर्डर पर एक और युवती ने शारीरिक उत्‍पीड़न का आरोप लगा दिया। सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले एक जाने माने वकील ने टिकरी बॉर्डर पर एक और युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी ट्वीट की तो हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और आंदोलनकारी किसान नेताओं में खलबली मच गई। वैसे यह सूचना ट्विटर पर सबसे पहले एक न्यूज एजेंसी के पत्रकार ने ट्वीट की, जिसे वकील ने रीट्वीट किया। दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद किसान नेताओं ने युवती को टिकरी बॉर्डर से सिंघू बॉर्डर भेज दिया। 

जनवरी 2021 में आई दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि जैसे-जैसे शाम ढलती जाती है, टिकरी बॉर्डर पर शराब के ठेकों पर भीड़ बढ़ती जाती है। शराब खरीदने वालों में युवा, अधेड़ और बुजुर्ग सभी होते हैं। शराब खरीदने के बाद डिब्बा वहीं फेंक देते हैं और बोतल को कपड़ों में रखकर अपनी ट्रॉलियों की तरफ बढ़ जाते हैं। कुछ युवा तो कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब भरकर पीने लगते हैं। पास में ही एक नॉन-वेज बेचने वाले ढाबे की किस्मत खुल गई। ढाबे पर खूब भीड़ लग रही है। किसानों को तंदूरी चिकन के साथ शराब के पैग लगाते देखा जा सकता है।

दिल्ली की सीमाओं पर बैठे लोग नहीं हैं किसान : आन्दोलनजीवी योगेंद्र यादव का खुलासा

"सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं", यानि जब कृषि कानूनों की आड़ में मोदी विरोधियों द्वारा हुए जमावड़े पर प्रश्नचिन्ह लग रहे थे, तब उन्हें मोदी का अंधभक्त कहकर सम्बोधित किया जा रहा था। जनवरी 26 को जो हंगामा किया, मोदी विरोधी मोदी सरकार को आरोपित करते रहे, अब देखिए धीरे-धीरे सच्चाई सामने आनी शुरू हो गयी है। अब समय आ गया है कि मोदी को आरोपित करने वाले इन तथाकथित किसान आन्दोलनजीवियों से पूछो कि "बताओं इस आंदोलन में असली किसान कितने हैं? और किसान का चोला ओढ़े बहरूपिये कितने?
दिल्ली में पिछले कई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे लोग किसान नहीं है, बल्कि किसान के भेष में विपक्षी दलों के लोग है। इसका खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद को किसान नेता बताने वाले योगेंद्र यादव ने किया है।

दरअसल दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर धरना देने वाले मेजर खान नाम के एक शख्स की मौत हो गई है। फर्जी किसान नेता योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर कृषि कानूनों के विरोध में धरना देने वाले मेजर खान के निधन पर शोक जताया है। मेजर खान आंदोलन की शुरुआत से ही दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

लेकिन योगेंद्र यादव ने अपने ट्वीट में बताया है कि सिर पर पगड़ी पहनने वाले मेजर खान कोई सरदार नहीं थे, बल्कि मुसलमान थे और सबसे बड़ी बात उनके पास जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं था। मतलब साफ है कि वो किसान भी नहीं थे। योगेंद्र यादव के इस ट्वीट से स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली की सीमाओं पर जो लोग कृषि कानून के विरोध में जाम लगाकर बैठे हैं वे किसान ही नहीं है।

जाहिर है कि पहले भी इसके सुबूत सामने आ चुके हैं कि दिल्ली की सीमाओं पर जो धरना दे रहे हैं वो किसान नहीं बल्कि बिचौलिये, आढ़तिए और विपक्षी दलों के कार्यकर्ता हैं। क्योंकि जो असली किसान होगा, वो महीनों तक अपने खेत छोड़कर कहीं आंदोलन कर ही नहीं सकता। यानि दिल्ली की सीमाओं पर जो प्रदर्शन कर रहे है, वो किसान नहीं है। और तो और जो पगड़ी पहने सरदार दिखाई दे रहे हैं वो सिख नहीं है, बल्कि मुसलमान हैं

इस सच्चाई की पुष्टि अब इस आंदोलन की अगुवाई करने वाले योगेंद्र यादव ने भी कर दी है। अब आप समझ सकते हैं कि कृषि कानून के विरोध को लेकर कितनी गरही साजिश रची गई है।

छात्रा ने निकाल दी राकेश टिकैत किसान आंदोलन की हवा

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हिंसा के बाद किसान आंदोलन खत्म होने के कगार पर पहुंच गया था, लेकेिन भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के आंसुओं ने आंदोलन को संजीवनी दे दी थी। आंदोलकारी किसान नेताओं में नया जोश देखने को मिला। किसान पंचायत में लोगों की भीड़ से नेताओं के हौसले और बढ़ गए। इसी  बीच एक छात्रा के सवाल ने राकेश टिकैत की मजबूत होती स्थिति पर गहरा चोट किया,जिसके बाद उनका जादू उतार पर है।

वैसे भी अब किसान भी समझ गया है कि राकेश मोदी विरोधी तो हैं ही, लेकिन अपनी खोई नेतागिरी को नया आयाम देने मोदी विरोधियों के हाथ एक कठपुतली बन नाच रहे हैं। किसान आंदोलन में खालिस्तानी नारे, दिल्ली दंगों में पकडे गए दंगाइयों की रिहाई की मांग आदि ने असली किसानों ने अपने आपको इस आंदोलन से अलग कर लिया है। 

 दरअसल, टिकैत झज्जर-दिल्ली सीमा पर स्थित ढांसा बॉर्डर पर कृषि कानून विरोधी आंदोलनकारियों को संबोधित कर रहे थे। तभी मंच पर एक छात्रा पहुंच गई। उसने अपनी बात कहने की इजाजत मांगी और सीधे टिकैत से सवाल पूछ लिया कि आंदोलन का हमारे समाज और आपसी मेल-मिलाप पर क्या असर पड़ रहा है, यह देखा जाना चाहिए?

छात्रा ने पूछा कि अगर इस आंदोलन का समाधान न निकला तो क्या होगा? टिकैत के पास उसके सवालों का जवाब नहीं था। उन्होंने उस बेटी के हाथ से माइक ले लिया तो उसने कहा कि देश का युवा सवाल तो पूछेगा ही। आपका इस तरह से मेरे हाथ से माइक लेना उचित नहीं है। हरियाणा के लोग उस बेटी के अपमान से क्षुब्ध हैं। इस प्रकरण से प्रदेश का वह समुदाय भी राकेश टिकैत से नाराज हो गया है, जो अब तक उनका दीवाना हुआ करता था।

किसान आंदोलन की वजह से हो रहे नुकसान को लेकर सब्जी उत्पादक किसानों में काफी आक्रोश था। लेकिन वे विरोध का साहस नहीं जुटा पा रहे थे। मार्च का पहला सप्ताह बीतते-बीतते उनका धैर्य टूट गया। बहादुरगढ़ से लगे हुए गांव झाड़ौदा कलां के किसानों ने आंदोलन की वजह से बंद किए गए बॉर्डर खुलवाने के लिए नजफगढ़-बहादुरगढ़ रोड पर यातायात बाधित कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। क्षुब्ध किसान तब जाकर माने जब दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे तीन दिन में बॉर्डर खोल देंगे। और ऐसा हुआ भी।

                           किसान आंदोलन में इन महिलाओं की रिहाई की मांग?
पहले झाड़ौदा के किसानों का आक्रोश प्रदर्शन, फिर छात्र का सवाल पूछना और उसके हाथ से माइक छीना जाना एक तरह से राकेश टिकैत के आंसुओं से लगभग डेढ़ महीने पहले खुश होने वाले आंदोलनकारियों के चेहर पर चिंता की लकीरें खींच रही हैं। धरनास्थल के पंडाल खाली हो चुके हैं। हालांकि नए-नए तरीके से उन्हें भरने का प्रयास किया जा रहा है।
अवलोकन करें:-
बंगाल में दिखा किसान नेताओं का असली रंग, भाजपा को वोट न देने की अपील
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
बंगाल में दिखा किसान नेताओं का असली रंग, भाजपा को वोट न देने की अपील

महिला दिवस पर महिलाओं को आगे लाने की कोशिश की गई। पंजाब का संगठन भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) फिर से पुरानी मांग दोहराने लगा है। महिला दिवस पर इस संगठन के मंच पर दिल्ली दंगे एवं भीमा कोरेगांव के आरोपितों सुधा भारद्वाज, शोमा सेन, नताशा नरवाल, देवांगना कालीता, सफूरा जरगर एवं गुलफिशा फातिमा आदि को रिहा करने के लिए पोस्टर लगाए गए।

‘दिल्ली पुलिस घर आए तो उनका घेराव करें’: गुरनाम सिंह चढूनी, किसान नेता

                                               दिल्ली पुलिस के खिलाफ किसान नेता की भड़काऊ वीडियो
दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के संबंध में पुलिस लगातार उपद्रवियों की पहचान करके उनके ख़िलाफ़ एक्शन लेने में जुटी है। ऐसे में एक किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक भड़काऊ वीडियो जारी करके कथित किसानों से अपील की है कि यदि दिल्ली पुलिस उन्हें नोटिस दे तो वह उनके सामने पेश न हों और यदि पुलिस उन्हें पकड़ने उनके घर आए तो वह लोग उन्हें बंधक बना लें।

राकेश टिकैत फसल को आग लगाने की धमकी दे रहे हैं तो गुरनाम पुलिस को बंधक बनाने के लिए लोगों को उकसा कर क्या सिद्ध करना चाहते हैं? आखिर किसके इशारे पर धमकियां दी जा रही हैं? जब किसान राकेश की बात को मान अपनी फसल को आग लगा देगा, सरकार तो बाहर से खाद्य पदार्थ मंगवाकर जनता को दे देगी, लेकिन उन किसानों को नुकसान की भरपाई क्या राकेश टिकैत करेंगे? 

वीडियो में गुरनाम को कहते सुना जा सकता है, “26 जनवरी को जो दिल्ली में ट्रैक्टर परेड थी, उसको लेकर दिल्ली पुलिस अति क्रूरता कर रही है। बहुत से हमारे किसानों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। वह अभी तक जेलों में हैं। इनके ऊपर 307 तक के मुकदमे लगा दिए गए हैं। कई ट्रैक्टर हमारे पकड़े हुए हैं, जो अभी नहीं छूटे हैं। जब किसान वहाँ पर जाता है तो उसे वहीं बैठा लिया जाता है। इसके अलावा उन लोगों पर भी कई तरह के अवैध मुकदमे दर्ज हो रहे हैं जिनकी फोटो आ गई है या वीडियो में जिनकी गाड़ी का नंबर आ गया है। पुलिस इन लोगों को नोटिस भेज रही है और कइयों को घर से आकर गिरफ्तार कर रही है।”

अपनी वीडियो में किसान नेता अन्य प्रदर्शनकारियों से या उस दिन हिंसा में शामिल उपद्रवियों से आगे अनुरोध करते हैं कि अगर किसी को दिल्ली पुलिस नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाती है तो पेश ना हों, क्योंकि वे लोग वहीं पर पकड़ रहे हैं और अगर दिल्ली पुलिस किसी के घर पर छापा मारने आए या पकड़ने आए तो उनका घेराव करें। उनको वहीं बैठाकर पूरे गाँव को इकट्ठा करें। साथ ही इन पुलिस वालों को तब तक न छोड़ा जाए जब तक जिला प्रशासन आकर आश्वासन न दे कि दिल्ली पुलिस आपके गाँव और आपके जिले में नहीं घुसेगी।

कथित किसानों को भड़काने के बाद ये किसान नेता खुद के बचाव में आखिर में इस बात को भी जोड़ते हैं कि जिस भी पुलिस वाले का घेराव किया जाए उसके साथ किसी तरह की मारपीट न हो, किसी तरह की ज्यादती न हो। उनको बैठाकर खिलाएँ-पिलाएँ, लेकिन उन्हें छोड़ा तब तक न जाए जब तक जिला प्रशासन न आ जाए।

गुरनाम कहते हैं कि सभी को इन बातों का ध्यान रखते हुए एक्शन लेना है, क्योंकि दिल्ली पुलिस का कोई और इलाज नहीं रहा है, इस तरह की ज्यादतियाँ बर्दाश्त नहीं की जाएँगीं। सभी जगह पुलिस वालों का घेराव करना शुरू कर दो।

दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन का आज 86वाँ दिन है। वह लगातार तीनों कृषि कानून रद्द कराने की माँग पर अड़े हैं। बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने आज ही कहा है कि देश का किसान 70 वर्षों से घाटे की किसानी कर रहा है। अगर इस बार एक फसल की कुर्बानी देनी होगी तो इसके लिए किसान तैयार है। ज्यादा मजदूर लगाकर अगर फसल काटनी पड़ी तो वह उसे भी करेंगे। फसल की वजह से आंदोलन कमजोर नहीं होगा।

टूलकिट विवाद में दिशा का समर्थन करने पर यूजर्स ने लगाई प्रियंका गांधी को लताड़, कहा- कांग्रेस का हाथ गद्दारों के साथ

मोदी भक्त अथवा मोदी विरोधी होना कोई गुनाह नहीं है, लेकिन उसका आधार होना चाहिए आधारहीन नहीं। परन्तु मोदी विरोधी मोदी नाम से ही इतना भवभीत होने के कारण विरोध में मुख्य मुद्दे भूल गए हैं। विरोधी केवल उन्हीं मुद्दों को लेकर मोदी विरोध कर रहे हैं, जिनका इन विरोधियों ने अपने घोषणा-पत्रों में उल्लेख कर रखा है। 

आधारहीन विरोध केवल कुछ क्षणों के लिए मोदी विरोध के साथ जनता खड़ी हो सकती हैं, लेकिन चुनाव तक नहीं। यदि विरोध का यही हाल रहा है, आने वाले कुछ समय में देश में किसी सदन में विपक्ष अपना अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। यह आरोप नहीं कटु सत्य है। परन्तु मोदी विरोधियों को तुष्टिकरण और देश-विरोधियों की रहनुमायी करने से ही फुर्सत नहीं। 

कांग्रेस समर्थित यूपीए ने अपने 10 वर्षों में इस्लामिक आतंकवादियों को संरक्षण देने "हिन्दू आतंकवाद" और "भगवा आतंकवाद" का शोर मचाकर हिन्दू को कलंकित कर उस पाकिस्तान का हौवा बनाकर भारतीयों को डरा रखा था, आज दृढ़ इच्छाशक्ति ने उसी पाकिस्तान को विश्व में बेनकाब कर भीगी बिल्ली बना दिया। ज्ञात हो, जब इंदिरा गाँधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बनवाया था, तब तत्कालीन विपक्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकसभा में इंदिरा को "दुर्गा" बोल सरकार का साथ दिया था, लेकिन आज वही कांग्रेस और अन्य मोदी विरोधी सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगते वही बोली बोल रहे थे, जो पाकिस्तान बोल रहा था और अब किसान आंदोलन को भी असली मुद्दों से भटका दिया।

दिल्ली हिंसा और किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार दिशा रवि को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिशा रवि पर आरोप है कि उन्होंने टूलकिट में एडिट कर कुछ चीजें जोड़ी और फॉरवर्ड कर दिया। ग्रेटा थनबर्ग के इस टूलकिट के शेयर करने पर दिशा रवि ने ही उसे बताया था कि टूलकिट सार्वजनिक हो गया है। जिसे बाद में ग्रेटा ने डिलीट कर दिया और फिर इसका एडिटेड वर्जन शेयर किया था। अब प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने दिशा रवि की गिरफ्तारी का विरोध किया है। इसे लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी वाड्रा की क्लास लगा दी है। दिशा के बचाव में प्रियंका के ट्वीट करते ही यूजर्स ने उन्हें और कांग्रेस को निशाने पर ले लिया…

कांग्रेस नेता विद्या रानी आंदोलन कर रहे किसानों को क्यों शराब बांटने की बात बोल रही हैं?

किसान आंदोलन के पीछे कांग्रेस का ही हाथ है इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। हरियाणा में कांग्रेस की नेता विद्या रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विद्या रानी कार्यकर्ताओं से किसान आंदोलन में मदद करने की बात कर रही है। इसमें विद्या रानी शराब दान कर मदद करने की भी बात कह रही हैं। वीडियो में कांग्रेस नेता कहती हैं कि हमारी कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी। हमारी पार्टी एक नए तरीके से जन्म लेगी। इस बार हम जो हारे हैं तो हमारा अस्तित्व खत्म ही हो चुका था, लेकिन ये आंदोलन जो हमें मिला है ना ये 26 तारीख को खत्म हो चुका था। लेकिन किसी ना किसी तरह, क्योंकि किसान के इरादे मजबूत हैं, ये दोबारा से खड़ा हुआ और इतनी मजबूती से खड़ा हुआ कि इसको हमें चलाना है। किसानों ने तो अपनी किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी। हर जगह उन्होंने खाने-पीने का जितना हो सका अपना इंतजाम किया। मैं यही कहूंगी कि हर साथी की जितनी हिम्मत है चाहे वो पैसे-रूपये से दान कर सकता है, सब्जियों से दान कर सकता है, घी का दान कर सकता है, जैसे शराब का भी कर सकते हैं। सारी तरफ से जिससे जो भी सहयोग बनता है करें और इस आंदोलन को बढ़ाएं।

 देखिए वीडियो-

Video Player
00:04
01:22

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं…


‘किसान आंदोलन’ :तब शास्त्री नहीं झुके थे, अब मोदी पीछे नहीं हटेंगे

वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक सख्त प्रशासक कहा जाता है, जबकि इससे पूर्व भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को "Iron Lady" की उपाधि देने के अलावा चापलूसों द्वारा "India is Indira and Indira is India" तक कहा जाता था। अगर इंदिरा गाँधी "Iron Lady" थी, फिर पाकिस्तान के दो टुकड़े करने पर मुस्लिम वोट को खिसकते देख क्यों मुस्लिमों को खुश करने के Muslim Personal Law Board बनाया? इतना ही नहीं, बंटवारे के समय मोहम्मद अली जिन्ना ने भारत में मुस्लिम लीग को प्रतिबंधित करने के लिए बोला था, जवाहर लाल नेहरू ने उसे केरल तक ही सीमित रखा, परन्तु वही "Iron Lady" तुष्टिकरण को अपनाते हुए केरल से बाहर ले आयीं, क्यों? 

लेकिन भारत ने मोदी से पूर्व सख्त प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के रूप में देखा है, जिसने कानून और सिद्धांत लागु करने में अपनी संतान को भी नहीं बक्शा। अगर सख्ती के हिसाब से मोदी और शास्त्री के बीच तुलना करने पर शास्त्री मोदी पर भारी पड़ते दिखाई देंगे। यही कारण था कि शास्त्री जी के 18 माह के कार्यकाल ने नेहरू के 18 वर्षों को बहुत पीछे छोड़ दिया था। दूसरे, ऐसा आभास होता है कि मोदी प्रशासनिक कार्यशैली में शास्त्री का अनुसरण करते हैं, इसीलिए जितना शास्त्री जी नाम मोदी लेते हैं, किसी प्रधानमंत्री के श्रीमुख से नहीं सुना। शास्त्री जी के सख्त प्रशासनिक व्यवहार के ही कारण ताशकंत से उनका शव आने पर परिवार को उनके शव से दूर रखा, शरीर पर नीले निशान होने के बावजूद उनका पोस्ट मॉर्टम भी नहीं करवाया, क्यों? जिस कारण उनकी मृत्यु आज तक रहस्मयी बनी हुई है।   
खेती करने की आधुनिक प्रक्रिया, ज्यादा उत्पादन देने वाले बीज, नई तकनीक, नए उपकरण और कृषि क्षेत्र के साथ उद्योग का मिश्रण – क्या आप सोच सकते हैं कि अगर कोई सरकार किसी गरीब देश में घाटे में जाते किसानों के लिए ऐसा कुछ करना चाहे तो उसका विरोध होगा? जी हाँ, भारत में ‘हरित क्रांति’ का भी जम कर विरोध हुआ था। ठीक उसी तरह, जैसे आज ‘किसान आंदोलन’ चल रहा है, कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ।

लाल बहादुर शास्त्री के रहते ही एक तरह से इस अभियान की शुरुआत हो गई थी, लेकिन उनके असामयिक निधन के पश्चात इंदिरा गाँधी कुर्सी पर बैठीं और ये उनके खाते में गया। ताज़ा कृषि सुधार कानूनों में दो कदम और आगे बढ़ कर किसानों को सीधा इंडस्ट्री से जोड़ा जा रहा है, कोल्ड स्टोरेज जैसे इंफ़्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा निवेश होगा और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में शर्तों को तय करने का अधिकार भी किसानों को ही दिया गया है।

हरित क्रांति के खिलाफ भी ‘किसान आंदोलन’

राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे याद किया। उन्होंने सोमवार (फरवरी 8, 2021) को कहा कि जब भी कोई नई चीज आती है तो असमंजस का माहौल रहता है। साथ ही उन्होंने हरित क्रांति के विरोध को भी याद किया। तब भी कई आशंकाएँ थीं, कई आंदोलन हुए – ये चीजें दस्तावेजों में वर्णित हैं। प्रधानमंत्री ने याद किया कि कैसे कृषि सुधारों में सख्त फैसले लेने के लिए शास्त्री कैबिनेट में कोई कृषि मंत्रालय लेना ही नहीं चाहता था। पीएम मोदी ने कहा:
“नेताओं को लगता था कि हाथ जल जाएँगे और किसान नाराज हो जाएँगे तो उनकी राजनीति ही समाप्‍त हो जाएगी। अंत में शास्‍त्री जी को, सुब्रमण्यम जी को कृषि मंत्री बनाना पड़ा था और उन्होंने सुधारों की बाते की, योजना आयोग तक ने भी उसका विरोध किया था। वित्त मंत्रालय सहित पूरी कैबिनेट के अंदर भी विरोध का स्‍वर उठा था। लेकिन, देश की भलाई के लिए शास्‍त्री जी आगे बढ़े। ये वामपंथी दल आज जो भाषा बोलते हैं, वही उस समय भी बोलते थे। वे यही कहते थे कि अमेरिका के इशारे पर शास्‍त्री जी ये सब कर रहे हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने याद दिलाया कि कैसे वामपंथी हमेशा कहते रहते कि अमेरिका के इशारे पर कॉन्ग्रेस ये कर रही हैं, वो कर रही है। उन्होंने दशकों तक भारत में राज करने वाली कॉन्ग्रेस के नेताओं को याद दिलाया कि आज मेरे खाते में जमा है, वो सब वो पहले आपके बैक अकाउंट में था। उन्होंने याद किया कि कैसे अमेरिका का एजेंट कह दिया जाता था कॉन्ग्रेस के नेताओं को। कृषि सुधारों को छोटे किसानों को बरबाद करने वाला बताया गया था।
फिर पीएम मोदी ने ध्यान दिलाया कि कैसे देश भर में तब हजारों प्रदर्शन आयोजित हुए थे। बड़ा अभियान चला था। इस माहौल में भी लाल बहादुर शास्‍त्री और उसके बाद की सरकार इस दिशा में आगे बढ़ती रही, उसी का परिणाम है कि जो हम कभी PL-480 मँगवा कर खाते थे, आज देश के किसानों के अपनी मिट्टी से पैदा की हुई चीजें खाते हैं। उन्होंने माना कि रिकार्ड उत्पादन के बावजूद भी हमारे कृषि क्षेत्र में समस्याएँ हैं।
जब हरित क्रांति को बताया था "रेड रेवोलुशन"
तब भी ‘किसान आंदोलन’ के पीछे यही वामपंथी पार्टियाँ ही थीं और उन्होंने तो हरित क्रांति की आलोचना करते-करते ये तक कह दिया था कि इसका ग्रीन आगे चल कर ‘रेड’ हो जाएगा। उन्होंने हरित क्रांति को खून से जोड़ दिया था। आइए, अब इसका बैकग्राउंड देखते हैं। 1957 के लोकसभा चुनावों में कॉन्ग्रेस को बहुमत तो मिला था, लेकिन CPI केंद्र से लेकर कई राज्यों में मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर चुकी थी।
केरल में संयुक्त मोर्चे की वामपंथियों की सरकार बन चुकी थी और वो लैंड रिफॉर्म्स के मुद्दे पर आगे बढ़ रहे थे, जिसे कॉन्ग्रेस छूना ही नहीं चाहती थी। मौसम बिगड़ने और उत्पादन कम होने के साथ-साथ किसानों को अनाज का भाव न मिलने के बाद नेहरू ने कृषि समस्याओं पर अध्ययन के लिए एक अमेरिकी टीम का गठन किया। टीम ने पाया कि किसानों को उन्नत बीज, खाद, उपकरण, वैज्ञानिक सलाह और समर्थन मूल्य की ज़रूरत है।
सिंचाई के लिए आधुनिक तरीके अपनाने पर भी जोर था। इसे ‘जॉनसन रिपोर्ट’ के नाम से जाना गया, जिसमें कहा गया कि भारत में जिस हिसाब से जनसंख्या बढ़ रही है, उससे फ़ूड सप्लाई पर एक बहुत बड़ा दबाव आकर बैठ गया है। इतने लोगों का पेट भरना भविष्य में मुश्किल होगा। इसके बाद ‘एग्रीकल्चर डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम’ बना, जिसने ‘हरित क्रांति’ के आधार के रूप में काम किया। कुछ जिलों में रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की योजना बनाई गई।
रिपोर्ट को तैयार करने के पीछे रही संस्था ‘फोर्ड फाउंडेशन’ ने माना था कि IDAP को लागू करने में लोगों ने उतनी सक्रियता नहीं दिखाई। इसके लिए जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी, वही सक्रिय नहीं रहे। अब समय आया लाल बहादुर शास्त्री का, जिन्होंने आते ही नेहरू प्रशासन से अपनी जगह बनानी शुरू की और अपने अनुभवों के आधार पर कृषि सुधारों को आगे बढ़ाया और कई नई योजनाएँ तैयार की।
लाल बहादुर शास्त्री ने योजना आयोग की शक्तियाँ कम की और निर्णय लेने की क्षमता अपने मंत्रियों को देकर प्लानिंग कमीशन को कैबिनेट की अडवाइजरी बना दी। इसके बाद सी सुब्रमण्यन को देश का कृषि मंत्री बनाया गया। उन्होंने ओपन मार्किट में सरकार द्वारा मार्किट प्राइस से अधिक पर अनाज खरीद कर स्टोर किए जाने का प्रस्ताव दिया। 1964 में ‘फ़ूड ग्रेन्स प्राइसेज कमिटी’ की रिपोर्ट के आधार पर ‘परमानेंट एग्रीकल्चर प्राइसेज कमिशन’ बनाया गया।
आगे की नीतियों में इस कमिशन की बड़ी भूमिका रही। इसका परिणाम ये हुआ कि न सिर्फ अनाज के दाम बढ़े और किसानों को अधिक भाव मिलने लगा, बल्कि उत्पादन भी बढ़ गया। कम्युनिस्ट शास्त्री से चिढ़ते थे। एक वामपंथी नेता हीरेन मुखर्जी ने तो उन्हें ‘स्प्लिट पर्सनालिटी’ तक कह दिया था, जिसके जवाब में शास्त्री ने कहा था कि वो इतने मासूम नहीं हैं, जितने दिखते हैं। वो सख्त फैसले लेने में विश्वास रखते थे।
खुद जयराम रमेश ने लिखा है कि कैसे कृषि विशेषज्ञ स्वामीनाथन ने सी सुब्रमण्यम को ज्यादा उत्पादन देने वाले बीजों के बारे में बताया था। गेहूँ की इन वराइटिज की खेती के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन हुआ। 1965 में 250 टन गेहूँ के बीज की इम्पोर्ट के लिए प्रयास किया गया। अगले ही वर्ष 1800 टन बीज आयात हुआ। 1965 में मानसून की खराब स्थिति ने कृषि क्षेत्र को और भी हाशिए पर धकेल दिया था।
तभी निर्णय लिया गया कि 1971 के बाद खाद्यान्न इम्पोर्ट नहीं किए जाएँगे और खेती को आधुनिक बनाया जाएगा। वैज्ञानिक पद्धतियों को जोड़ा गया कृषि में। लेकिन, वामपंथियों को इन मशीनों से भी नफरत थी और वो इन सबको विदेशी चाल बताते थे। आज की तरह ही कई आर्थिक विशेषज्ञों ने भी इसका विरोध किया था। वामपंथी दल कहते थे कि छोटे किसान बर्बाद हो जाएँगे। कैबिनेट तक में विरोध के बावजूद ये हुआ और सफल रहा, जिससे कृषि में बड़ा बदलाव आया।
इसीलिए, आंदोलनजीवियों को समझना चाहिए कि कृषि में सुधार के लिए और किसानों को और ज्यादा स्वतंत्रता देने के लिए जो कानून लाए गए हैं, उन्हें लेकर लोगों को न बरगलाएँ। अगर सच में इनमें कुछ गड़बड़ी होती तो 11 राउंड की वार्ता के बाद भी स्थिति जस की तस नहीं होती। ये उसी तरह राजनीतिक रूप से प्रेरित आंदोलन है, जैसे तब हुआ था। हरित क्रांति का विरोध करने वाले ही आज किसान आंदोलन के नाम पर अराजकता फैला रहे हैं।