Showing posts with label allah-hu-akbar. Show all posts
Showing posts with label allah-hu-akbar. Show all posts

इजरायल से रूस आए विमान को अल्लाहू अकबर के नारे लगाती भीड़ ने घेरा: यहूदियों की तलाश, एयरपोर्ट बंद

रनवे पर भीड़ के घुसने के कारण रूस के एयरपोर्ट को करना पड़ा बंद (फोटो साभार: timesofisrael.com)
‘अल्लाहू अकबर’ के नारे लगाते एक भीड़ के रनवे पर घुस जाने के कारण रूस के दागेस्तान के एक एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा। रनवे पर घुसकर भीड़ ने इजरायल से आए एक विमान को घेर लिया। भीड़ को विमान में यहूदियों की तलाश थी।

इसके बाद एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बंद करना पड़ा। सुरक्षा बलों के एयरपोर्ट को घेर कर हालात पर काबू पाया। रविवार (29 अक्टूबर 2023) की इस घटना में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस विमान को भीड़ ने घेरा था वह रूस की रेड विंग्स फ्लाइट का था। यह तेल अवीव से आया था। मॉस्को जा रहे इस विमान को थोड़ी देर के लिए माखचकाला एयरपोर्ट पर रुकना था। इस बीच किसी ने हवाई अड्डे पर दर्जनों यहूदियों की मौजूदगी की खबर फैला दी। खबर वायरल होने के साथ ही ‘नारा ए तकबीर’ और ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे लगाते हुए भीड़ रनवे तक पहुँच गई।

इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में तोड़फोड़ करती भीड़ के अलावा हवाई जहाज के पंखों पर खड़े उपद्रवी दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह भीड़ यहूदियों को मार डालने के लिए उन्हें एयरपोर्ट पर खोज रही थी। इनके हाथों में फिलिस्तीन के झंडे भी दिखाई दे रहे थे। एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी इन्हें रोक पाने में असफल थे।

इस अफरातरफी के बीच एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने जहाजों का परिचालन अस्थायी तौर पर बंद कर दिया। घटना की सूचना पर रूसी सुरक्षा बलों की टुकड़ी एयरपोर्ट पर पहुँची और हालत को काबू किया। लगभग 2 घंटे बाद विमानों का परिचलन फिर शुरू हो पाया। अब तक इस घटना में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसमें 2 की हालत गंभीर है। घायलों में रूसी पुलिस के अधिकारी और आम नागरिक शामिल हैं।

वायरल वीडियो के मुताबिक हमलावरों में नाबालिग बच्चे भी थे। वे भी यहूदियों को मार डालने की नीयत से आए थे। विमान में सवार सभी इजरायली सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इजरायल के विदेश मंत्रालय ने रूस से अपने नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया है साथ ही हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद भी जताई है।


किसान महापंचायत में अल्लाह-हु-अकबर नारों का क्या मतलब?

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत हो रही है, किसान संगठनों ने दावा किया है कि इस महापंचायत में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से किसान आये हैं, इस महापंचायत में अपने सम्बोधन के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाए और उन्होंने  कहा कि ये नारे हमेशा लगते रहेंगे। किसान महापंचायत में अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए राकेश टिकैत ने कहा, वो तोड़ने का काम करेंगे, हम जोड़ने का काम करेंगे।

ऐसे में सवाल यह है कि किसान आंदोलन अथवा महापंचायत में कभी खालिस्तान, कभी दिल्ली दंगों में गिरफ्तार दंगाइयों को रिहा करने की मांग, बक्कल उतर देंगे, और अब अल्लाह-हु-अकबर अपने आपमें सबसे बड़ा प्रमाण है कि किसान के नाम पर हो रहे जमावड़े का कृषि कानूनों से दूर तक कोई वास्ता नहीं, बल्कि राजनीती का अखाडा बन गया है।  

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश राकेश टिकैत ने कहा, जब भारत सरकार हमें बातचीत के लिए आमंत्रित करेगी, हम जाएंगे। जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, आजादी के लिए 90 साल तक संघर्ष चला था, इसलिए मुझे नहीं पता कि यह आंदोलन कब तक चलेगा।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस को किसानों द्वारा की गई हिंसा को लेकर टिकैत ने कहा, ये कहते हैं कि लाल किले पर किसान गया। लाल किले पर नहीं, किसान अगर जाता तो संसद जाता जहां क़ानून बने हैं। लाल किले पर धोखे से लेकर गए हैं आप हमको। हमारे लोग नहीं गए, धोखे से लेकर आप लोग गए हैं..

इसके बाद बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए टिकैत ने कहा, ये तोड़ने का काम करते हैं, हम जोड़ने का काम करेंगे, इसके बाद टिकैत किसानों के मंच से अल्लाह-हु-अकबर के नारे लगाए।

किसान पंचायत में हुई पत्रकार चित्रा त्रिपाठी के साथ बदसलूकी

मुजफ़्फ़रनगर में हो रही किसान महापंचायत को कवर करने के लिए मीडिया के लोग भी भारी तादाद में पहुंचे हुए हैं, समाचार चैनल आजतक की एंकर चित्रा त्रिपाठी भी पहुँची थी, जहाँ भीड़ ने उनके साथ बदसलूकी की..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चित्रा त्रिपाठी किसी तरह भीड़ से बचकर निकलती दिखाई दे रही हैं, हजारों की भीड़ ने चित्रा त्रिपाठी को चौतरफा घेर लिया और अनाप-शनाप नारेबाजी की. देखें वीडियो।

किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ ने कहा, मुजफ्फरनगर में हो रही महापंचायत योगी-मोदी सरकारों को किसानों, खेत मजदूरों और कृषि आंदोलन के समर्थकों की ताकत का एहसास कराएगा.

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, किसान आंदोलन तब तक चलेगा जब तक भारत सरकार चलवाएगी। जब तक वे बात नहीं मानेंगे आंदोलन चलता रहेगा। जब सरकार बातचीत करेगी तो हम करेंगे। देश में आज़ादी की लड़ाई 90 साल तक चली, यह आंदोलन कितने साल चलेगा हमें तो जानकारी नहीं है.