Showing posts with label provocative speech. Show all posts
Showing posts with label provocative speech. Show all posts

‘फ्रांस का विरोध नहीं किया तो हिंदुस्तान में भी ईंट से ईंट बजा देंगे’: कांग्रेस नेता आरिफ मसूद

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में सैंकड़ों की भीड़ इकट्ठा करके भड़काऊ बयानबाजी करने वाले कांग्रेस नेता आरिफ मसूद के खिलाफ विशेष अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

इस मामले में मसूद से पहले अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं मसूद के खिलाफ तलैया पुलिस द्वारा धारा 82/83 के संबंध में आवेदन पेश किया गया था। इसी आवेदन पर सुनवाई करते हुए जस्टिस प्रवेंद्र कुमार सिंह ने वारंट जारी किया।

इससे पूर्व अदालत ने उनके ऊपर लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उनको 8 नवंबर को अग्रिम जमानत देने से इंकार किया था। इस पूरे मामले में 7 लोग आरोपित बनाए गए थे। इन में से तीन को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था जबकि तीन को नवंबर 16, 2020 दोपहर में गिरफ्तार किया गया।

क्या है मामला

 

कुछ दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के खिलाफ भोपाल में हजारों मुस्लिमों की भीड़ ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस भीड़ नेतृत्व का करने वाले कोई और नहीं बल्कि देश की सबसे ‘सेकुलर पार्टी’ कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद थे।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मसूद ने कहा था कि अगर उनका बस चलता, तो वे राष्ट्रपति मैक्रों का चेहरा कुचल देते। उन्होंने आगे कहा था, “हमारे हाथ बँधे हुए हैं क्योंकि हम कानून के पालन करने वाले नागरिक हैं और हमें हमारे अल्लाह के नबी द्वारा शांति की शिक्षा दी गई है।”

उन्होंने यह भी कहा था कि फ्रांस के राष्ट्रपति के कार्य को भारत में बैठी हिन्दूवादी सरकार सहमति दे रही हैं। मध्य प्रदेश में बैठी हिन्दूवादी सरकार मुस्लिम वर्ग के अपमान को शह दे रही है। हिन्दुस्तान की केंद्र व राज्य सरकार कान खोलकर सुन ले, यदि फ्रांस के इस कृत्य का विरोध नहीं किया गया, तो हिंदुस्तान में भी ईंट से ईंट बजा देंगे।

अवलोकन करें:-

“फ्रांस के राष्ट्रपति ने अल्लाह के रसूल की शान में जो गुस्ताखी की है, उसको ऐसी ही सज़ा मिलनी चाह

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
“फ्रांस के राष्ट्रपति ने अल्लाह के रसूल की शान में जो गुस्ताखी की है, उसको ऐसी ही सज़ा मिलनी चाह

इन्हीं देश विरोधी बयानों के बाद तलैया थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया था कि मसूद और उनके समर्थकों के खिलाफ तलैया थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक में मसूद की रिहाई हो चुकी है जबकि दूसरे मामले में धारा 153 के तहत केस दर्ज है।

अब खुदा के लिए सेकुलरिज्म को भूल जाओ और एकजुट होने का काम करो। : वारिस पठान, AIMIM के पूर्व विधायक

वारिस पठान, हिंदुओं को धमकी
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
नागरिकता संशोधक कानून से देश को महान उपलब्धि प्राप्त हुई है, वह यह कि सेकुलरिज्म के नाम पर देश को भ्रमित कर, हिन्दुओं को गुमराह करने वालों की एक लम्बी सूची सामने आ गयी है। और इनका साथ देने वाले जागे हुए हिन्दू जो सोने का बहाना कर इनके चुंगल में फंस रहे हैं, उन्हें वर्तमान समय का जयचन्द कहा जाएगा। और ये जयचन्दी इन जहरीले मौलानाओं से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। 
एक तरफ मुस्लिम हितों के लिए बनी पार्टियां सेकुलरिज्म की बात करती हैं, वहीं दूसरी तरफ, मुसलमानों से सेकुलरिज्म भूल जाने को कहते हैं। कुछ समय पूर्व लिखे शीर्षक "सेकुलरिज्म सिर्फ तब तक, जब तक भारत में इस्लाम की हकूमत नहीं ले आते : अरफ़ा खानुम", शत-प्रतिशत नागरिकता संशोधक कानून के विरोध की इनकी जहरीली मानसिकता सामने आ रही है। 
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व एमएलए वारिस पठान के भाषण की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो गुलबर्ग रैली के दौरान दिए भाषण की है। भाषण में वारिस पठान सीएए के ख़िलाफ़ बोलते हुए वहाँ मौजूद भीड़ को मोदी-शाह के अलावा हिंदुओं के ख़िलाफ़ भड़काते दिख रहे हैं। वीडियो में वारिस को कहते सुना जा सकता है कि उनकी (मुसलमानों की) संख्या अभी 15 करोड़ है, लेकिन ये 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी है। अगर ये 15 करोड़ साथ में आ गए, तो सोच लो उन 100 करोड़ का क्या होगा?
वारिस पठान 15 मिनट की अपनी बातचीत में ओवैसी को शेर बताते हैं और सीएए के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को शेरनियाँ। उन्हें पूरी वीडियो की शुरुआत में ही भीड़ को उकसाने के लिए कहते सुना जा सकता है कि हिंदुओं को हिलाना है न, मोदी-अमित शाह की तख्त को गिराना है न? तो आवाज ऐसी बनानी है कि आवाज यहाँ से निकले और सीधे जाकर दिल्ली के अंदर गिरे।
वीडियो में वारिस पठान मोदी शाह के ख़िलाफ़ जमकर जहर उगलने के बाद ये कहते भी नजर आते हैं कि सीने पर गोली खाएँगे, मगर कागज़ नहीं दिखाएँगे। उन्हें वीडियो में ये भी कहते सुना जा सकता है कि आज जो लोग सीएए के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं, वो लोग इस देश के संविधान को बचाने निकले हैं। वे लोग इस देश के लोकतंत्र को बचाने निकले हैं और वे लोग इस देश के सेकुलरिज्म को बचाने निकले हैं।

अपने भाषण में वारिस पठान इस बात को एक सिरे से खारिज करते दिखते हैं कि मदरसों से आतंकवादी नहीं निकलते बल्कि उनके मुताबिक आतंकी तो आरएसएस से आते हैं। उन्हें वीडियो में पूछते देखा जा सकता है कि आखिर महात्मा गाँधी पर गोली चलाने वाला आतंकी गोडसे किस शाखा का था? गुजरात में माँ-बहन की इज्जत लूटी, वो किस शाखा से आते थे? जामिया और शाहीन बाग में जो पिस्तौल लेकर गया, वो किसकी बात सुनकर आया और किस शाखा से आया?
अपनी बात को खत्म करते-करते वारिस पठान वहाँ मौजूद भीड़ को आजादी के मायने बताते हैं और वीडियो की शुरुआत में सेकुलरिज्म की बात करने वाले अपने भाषण के अंत तक 100 करोड़ हिंदुओं पर हावी होने की बात खुलेआम कहते हैं और मुसलमानों से संगठित होने की गुहार लगाते हैं।
वारिस कहते हैं, “आजादी लेनी पड़ेगी..और जो चीज माँगने से नहीं मिलती उसे छीनना पड़ेगा। अब वक्त आ गया है।” वे महिलाओं के प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि अभी तो सिर्फ़ शेरनियाँ बाहर निकली हैं। अगर हम लोग बाहर आ गए तो सोचो क्या होगा, हम 15 करोड़ है लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं, ये बात याद रख लेना।
जिस मंच से AIMIM के पूर्व विधायक और वकील वारिस पठान ने मोदी-शाह समेत हिंदुओं के बारे में जमकर जहर उगला, उस मंच पर उनकी पार्टी प्रमुख ओवैसी भी मौजूद थे। जो साल 2018 में सेकुलरिज्म के नाम पर मुसलमानों से अपील करते हैं कि मुसलमान सिर्फ़ मुसलमानों को ही वोट दें, तभी धर्मनिरपेक्षता मजबूत होगी और साल 2019 में मुसलमानों को कहते हैं कि अब खुदा के लिए सेकुलरिज्म को भूल जाओ और एकजुट होने का काम करो।
अवलोकन करें:-
अरफा खानुम किस प्रकार प्लान बता रही है वो आपको गौर से सुनना चाहिए, इन दिनों कट्टरपंथी तत्व जो तिरंगा लहरा रहे है, राष्ट्रगान गा रहे है वो इनकी स्ट्रेटेजी का हिस्सा है, सुनिए क्या कहती है अरफा।
इस देश में काफी सारे सेक्युलर हिन्दू अरफा खानुम और इनके जैसे लोगों का मोदी विरोध में जमकर साथ दे रहे है, अरफा खानुम इन सेकुलरों के सामने तो भाईचारे, दलित, आदिवासी की बात करती है, पर मुस्लिम भीड़ के आगे वो पूरी प्लानिंग समझाती है।
अरफ़ा की इस बात से देश समस्त छद्दम धर्म-निरपेक्षों को अपनी आंखें खोलने चाहिए, जो सेकुलरिज्म का हर वक़्त राग अलापते रहते हैं। वास्तव में हिन्दुओं का छद्दम धर्म-निरपेक्षों द्वारा मूर्ख ही बनाया जा रहा, बल्कि ये लोग स्वयं गजवा हिन्द बनाने में इन कट्टरपंथी स्लीपर सैल्स की मदद कर, भारत को पुनः गुलाम बनाने की ओर धकेल रहे हैं, जो अरफ़ा के बयानों से स्पष्ट झलक रहा है।

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दिल्ली के शाहीन बाग में CAA-NRC के खिलाफ पिछले लगभग 2 महीने से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यहाँ प्रदर्शन के नाम पर हिन्दू व....
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारत में इस्लामी कट्टरवादी लगातार ‘गजवा-ए-हिन्द’ का सपना देखते हैं। वो चाहते हैं कि पूरी दुनिया में उनके मजहब का र.....
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
मौलाना तौकीर रजा आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार नागरिकता संशोधक कानून के विरोध में देश में जो अराजकता फैलाई जा रही ह....

मोदी-शाह को लाठी मार-मार के जलाया जाएगा, हम जल्द ही 60 करोड़ होंगे: मौलाना की खुली धमकी

मौलाना, मोदी-शाह
भारत में इस्लामी कट्टरवादी लगातार ‘गजवा-ए-हिन्द’ का सपना देखते हैं। वो चाहते हैं कि पूरी दुनिया में उनके मजहब का राज हो और उनका खलीफा गद्दी पर बैठे। कट्टरपंथी मौलवियों, हिन्दू-विरोधी नेताओं और कथित विचारकों की तरफ से गाहे-बगाहे ऐसे बयान आते रहते हैं, जिससे पता चलता है कि भारत के मुसलमानों को भड़का कर उन्हें हिन्दु-विरोधी बनाया जा रहा है। उन्हें याद दिलाया जा रहा है कि तुमने ‘700 साल राज किया है’ और ताजमहल, लाल किला व चारमीनार जैसे ऐतिहासिक ढाँचे ‘उनके’ हैं, देश के नहीं। इसी क्रम में एक और मौलवी का बयान वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर लेखक तारिक फतह, मेजर सुरेंद्र पुनिया और भाजपा प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने उक्त मौलवी का वीडियो शेयर करते हुए उसकी आलोचना की है और तुरंत गिरफ़्तारी की माँग उठाई है। वायरल वीडियो में मौलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मरने की बात कही है और धमकी भी दी है। मौलवी ने पीएम मोदी को लेकर पूछा कि वो कब तक कुर्सी से चिपके रहेंगे?
मौलवी ने पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर भी बड़ा आरोप लगाया। मौलवी ने कहा कि सुषमा स्वराज ‘जैसी औरत’ ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया था, इसीलिए उनकी मृत्यु हो गई और वो ‘अपने अंजाम तक पहुँच गईं।’ मौलवी ने आपत्तिजनक व भड़काऊ बयानों की बौछार करते हुए आगे कहा:
“शीला दीक्षित हाल ही में मरीं और अरुण जेटली की भी मृत्यु हो गई। दोनों अपने अंजाम तक पहुँचे। जब गाँधी, नेहरू, राजीव गाँधी, चंद्रशेखर, नरसिम्हा राव और वाजपेयी नहीं रहा तो फिर मोदी-शाह रह जाएगा क्या? ये दोनों भी नहीं रहेगा। तू क्यों घबराता है? क्यों फिक्रमंद होता है? दो-चार साल सब्र रख, इन्तजार कर। दूसरों का जो भी अंजाम हुआ है, उससे बुरा अंजाम मोदी-शाह का होगा।”

मौलाना सीएए और एनआरसी से भी ख़ासा ख़फ़ा है। उसने उपस्थित लोगों (मुसलमानों) को भड़काते हुए पीएम मोदी व पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ‘मृत्यु’ की दुआ की। उसने कहा कि जो सीएए और एनआरसी लेकर ‘मुस्लिमों को मिटाने’ का सपना देख रहा है, उसे श्मसान में लाठी से मार-मार कर जलाया जाएगा। मौलाना ने दावा किया कि आज से कुछ सालों बाद 30 करोड़ मुस्लिमों की जनसंख्या बढ़ कर 60 करोड़ हो जाएगी और इस्लाम-मुक्त भारत का सपना देखने वालों के बाल-बच्चे जिन्दा रहे तो वो देखेंगे कि भारत में हर तरफ इस्लामी हुकूमत का ही झंडा लहराएगा।
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
मुनव्वर राणा, शेहला रशीद, आरफा खानम, राहत इंदौरी आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार जो हिन्दू लोग आदम में यकीन नहीं करते क....
मौलाना जब ऐसी आपत्तिजनक बातें कर रहा था और अपने कौम के लोगों को भड़का रहा था, तब वहाँ उपस्थित लोग उसकी बातों पर तालियाँ पीट रहे थे। मुसलमानों ने ‘नारा-ए-तकबीर’ और ‘अल्लाहु अकबर’ जैसे मजहबी नारों के साथ मौलाना के बयान का स्वागत किया।