Showing posts with label raj babbar. Show all posts
Showing posts with label raj babbar. Show all posts

मुद्दे नहीं बचे तो मेरी मां को घसीट लिया--नरेन्द्र मोदी

Related imageप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मां के बारे में राज बब्बर की एक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने यहां एक रैली में कहा, 'पिछले 17-18 से कांग्रेस को पराजित कर रहा हूं और यहां तक पहुंचा हूं। मुझसे लड़ने-भिड़ने की बजाय अब आप मेरी मां को गाली देने लगे? क्या कांग्रेस को यह शोभा देता है? कांग्रेस पार्टी अगर सोच रही है कि मोदी की मां को गाली देने से उसके नेताओं की जमानत बच जाएगी तो वह समझ ले कि जनता कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देगी।' 

मेरी मां राजनीति का ‘र’ भी नहीं जानती, उसे कांग्रेस ने क्यों घसीटा?

blob:https://www.bhaskar.com/2d84d6f1-d7d4-4c74-9439-e4553970f554
राज बब्बर ने मोदी की मां के बारे में टिप्पणी की थी
राज बब्बर ने नवंबर 22 को इंदौर में एक चुनावी सभा में कहा था, 'यूपीए सरकार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत गिरने पर नरेंद्र मोदी रुपए की तुलना मनमोहन सिंह की उम्र से करते थे। लेकिन आज रुपए की कीमत इतनी गिर गई है कि यह उनकी मां की उम्र की ओर बढ़ रही है।' बब्बर की इस टिप्पणी पर प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी ने भी ऐतराज जताया था। उन्होंने कहा कि मेरी मां की लंबी उम्र भगवान की कृपा से है और इसको लेकर कांग्रेस को संभवत: जलन है। असल बात तो यह है कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्रभाई की वजह से परेशान है और उन्हें मेरी ही मां ने जन्म दिया है।
अवलोकन करें:--
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों में लगातार नेता एक दूसरे पर तीखे हमले बोल रहे हैं। इस बार कांग्रेस के दिग्गज नेता र.....

मुद्दे नहीं बचे तो मां को घसीट लिया
मोदी ने कहा- ' कांग्रेस के पास अब मुद्दे नहीं बचे तो उन्होंने मेरी मां को राजनीति में घसीट लिया। जिस मां को राजनीति का 'र' नहीं आता, जो मां पूजा-पाठ, घर में भगवान के स्मरण में अपना समय बिता रही है उस मां को राजनीति में ले आए?' मोदी की मां हीराबा की उम्र (97) साल है। वे अपने चौथे और सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के रायसण इलाके में रहती हैं।

राज बब्बर ने मोदी की माँ लेकर दिया विवादित बयान

raj babbarमध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों में लगातार नेता एक दूसरे पर तीखे हमले बोल रहे हैं। इस बार कांग्रेस के दिग्गज नेता राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से वह विवाद में आ गए हैं। राज बब्बर ने मध्य प्रदेश के इंदौर मे एक रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि डॉलर के सामने रुपया इतना गिर गया है कि उस वक्त के प्रधानमंत्री की उम्र बता करके कहते थे कि उनकी उम्र के करीब जा रहा है।
राज बब्बर ने कहा कि नरेंद्र मोदी मनमोहन सिंह का नाम लेकर कहते थे कि रुपया उनकी उम्र के करीब आ गया है। लेकिन आज का रुपया आपकी पूजनीय माताजी की उम्र के करीब नीचे गिरना शुरू हो गया है। राज बब्बर ने नरेद्र मोदी के उस बयान का जिक्र किया जो उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिया था। राजबब्बर के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि एक बार फिर से कांग्रेस को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपने बयान की वजह से विवाद में आए थे। उनका एक टेप सामने आया था, जिसमे वह कहते हैं कि जब तक 90 फीसदी मुसलमान वोट नहीं डालता है हमे नुकसान उठाना पड़ेगा। 
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद विवादों के घेरे में आए कांग्रेस नेत....

यही नहीं सीपी जोशी ने भी हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हिंदुत्व के बारे में सिर्फ पंडित ही बात कर सकते हैं, उमा भारती और नरेंद्र मोदी पंडित नहीं हैं, वह इसके बार में बात नहीं कर सकते हैं।
कांग्रेस नेताओं के इस तरह के विवादित बयान ही मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी करवा सकती, अन्यथा इस बार भाजपा के सत्ता की डगर मुश्किल दिख पड़ रही है, लेकिन उन मुश्किलों को कांग्रेस ही दूर कर रही हैं।