Showing posts with label rapper. Show all posts
Showing posts with label rapper. Show all posts

रूस : पति की हत्या कर लाश के साथ सेक्स, शव के टुकड़े-टुकड़े कर उँगलियाँ चूहों को खिला दी

                      मरीना कोखल ने अपने रैपर पति की हत्या कर पिया खून (फोटो साभार: The Sun US)
रूस में एक रैपर की विधवा पर आरोप लगा है कि उसने न सिर्फ अपने पति की हत्या की थी, बल्कि उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर के उसका खून भी पिया। पति एंडी कार्टवाइट की हत्या के मामले में पत्नी मरीना कोखल को कस्टडी से छोड़ दिया गया है, लेकिन वो हाउस अरेस्ट में है। अपने पति की हत्या की वो मुख्य आरोपित है। 37 वर्षीय मरीना को अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया गया था। जाँच में पाया गया था कि उसने अपने पति की लाश के साथ सेक्स भी किया था।

मरीना ने अपनी माँ 68 वर्षीय एलेना कोखल के साथ मिल कर खतरनाक जहर देकर एंडी कार्टवाइट की हत्या कर दी थी। हालाँकि, रूस की जाँच एजेंसियाँ अपनी गलती मानती हैं कि वो अब तक ये साबित करने में नाकाम रही हैं। मरीना ने हत्या के लिए इन्सुलिन की टेबलेट खरीदी थी, जिसे ट्रेस करना भी मुश्किल हो। इसका उपयोग डायबिटीज में किया जाता है। इसके बाद इन टेबलेट्स का ओवरडोज अपने पति को दे दिया। मृतक का असली नाम अलेक्जेंडर युष्को है, जो मूल रूप से यूक्रेन का था।

जाँच में पता चला है कि हत्या से पहले रैपर का प्रेम सम्बन्ध उनकी 25 वर्षीय ग्लैमरस फैन नाडिया रोमानेंको के साथ चल रहा था। जाँच एजेंसियों के पास इसके सबूत तो हैं कि मरीना ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया, लेकिन अदालत में साबित करने लायक साक्ष्य उनके पास नहीं है। मरीना ने अपने पति की लाश के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए चाकू और आड़ी का सहारा लिया। ये बात मरीना ने स्वीकार की है। लेकिन, उसका कहना है कि उसने ऐसा इसीलिए किया ताकि फैंस को ये पता न चले कि रैपर की मौर ड्रग ओवरडोज से हुई है।

बकौल मरीना कोखल, मीडिया में इस बात का फैलना अपमानजनक होता, इसीलिए उसे मजबूरन ऐसा करना पड़ा। हत्या की बात को वो लगातार नकार रही है। लाश के टुकड़ों को उसने फ्रिज व अन्य जगहों पर रखा था। आरोप है कि रैपर की उँगलियों को चूहों को खिला दिया गया। इस जोड़े का एक 4 वर्षीय बेटा भी है। कस्टडी से रिहाई के बाद मरीना मुस्कराती हुई दिखी। कुछ लोगों ने उसे रोते हुए अपने वकील को गले लगाते भी देखा। शरीर के 8 अंगों को वॉशिंग मशीन में डालने का भी आरोप है।

‘मेरा पति अलग-अलग महिलाओं से करता है सेक्स’: शालिनी तलवार, पत्नी यो यो हनी

                                                                                                                        साभार: T Series
रैपर हृदेश सिंह उर्फ़ यो यो हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर बयान जारी कर प्रतिक्रिया दी है। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को उन्होंने दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए कहा कि वो इसी दुःखी और व्यथित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर लिखा कि शालिनी तलवार पिछले 20 वर्षों से उनकी पत्नी/साथी रही हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को ‘काफी घृणित’ बताया।

यो यो हनी सिंह ने पिछली बातों को याद करते हुए कहा कि उनके गानों के बोल को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई, उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगाई गईं और नेगेटिव मीडिया कवरेज किया गया, लेकिन उन्होंने किसी भी विवाद पर इससे पहले बयान जारी कर सफाई नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इस बार वो जानबूझ कर चुप नहीं रह सकते क्योंकि अबकी आरोप उनके परिवार पर भी है – बुजुर्ग माता-पिता और छोटी बहन पर।

यो यो हनी सिंह ने कहा कि उनके परिवार के लोग कठिन समय में भी उनके साथ खड़े रहे हैं, और वो उनकी दुनिया हैं। उन्होंने पत्नी शालिनी तलवार के आरोपों को कुटिल और बदनाम करने वाला बताया। यो यो हनी सिंह ने कहा कि वो पिछले 15 वर्षों से इस मनोरंजन इंडस्ट्री के साथ जुड़े हुए हैं और इस अवधि में देश के कई कलाकारों व संगीतकारों के साथ काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये सभी लोग उनकी पत्नी के साथ उनके रिश्ते से वाकिफ हैं।

यो यो हनी सिंह ने अपने बयान में कहा, “पिछले एक दशक से भी अधिक समय से मेरी पत्नी मेरे क्रू का अहम हिस्सा रही हैं। मेरे बैठकों, शूट्स और कार्यक्रमों में भी वो साथ जाती रही हैं। मैं इन सारे आरोपों को नकारता हूँ, लेकिन इससे आगे कोई टिप्पणी नहीं करूँगा क्योंकि मामला न्यायालय के अधीन है। देश की न्यायिक व्यवस्था में मेरी पूरी आस्था है। मुझे यकीन है कि सच बाहर आएगा। अभी आरोप साबित नहीं हुए हैं।”

‘लव डोज’ और ‘ब्लू आइज’ जैसे गाने गा चुके हनी सिंह ने जानकारी दी कि न्यायलय ने उन्हें उनके ऊपर लगे आरोपों पर जवाब देने का मौका दिया है। साथ ही गायक ने अपने फैंस और जनता से अनुरोध किया है कि वो जब तक कोर्ट दोनों पक्षों को सुन कर किसी निर्णय पर नहीं पहुँचती, वो उनके बारे में कोई गलत राय न बनाएँ। फैंस के समर्थन का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि ईमानदारी की जीत होगी।

शालिनी तलवार ने हाल में अपने पति और ससुराल वालों के ख़िलाफ़ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था। तलवार का कहना है कि पिछले कुछ सालों में उनसे साथ कई बार मारपीट हुई। वह लगातार डर में जी रही थीं। शालिनी तलवार का आरोप है कि उनका पति कई अलग-अलग महिलाओं के साथ सेक्स करता है। उनका आरोप है कि एक बार उनके ससुर भी शराब की हालत में उनके कमरे में घुसे, वो भी तब जब वह कपड़े बदल रही थीं, इसके बाद वह छाती पर हाथ फेरने लगे।

3 अगस्त को यो यो हनी सिंह के ख़िलाफ़ उनकी पत्नी शालिनी ने घरेलू हिंसा का केस किया था।  शालिनी ने Protection of Women from Domestic Violence Act के तहत दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट में मामला दर्ज करवाया है। शालिनी ने हनी सिंह के साथ-साथ उनके परिवार वालों पर भी मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने 28 अगस्त तक हनी से जवाब मांगा है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपयों का मुआवजा मांगा है।