Showing posts with label rupee rain. Show all posts
Showing posts with label rupee rain. Show all posts

कोलकाता में इस सड़क पर रुपयों की हुई इतनी बारिश, लूटने वाले हो गए अमीर

1/5
Currency3
नोटों की बारिश नहीं होती या क्या रुपए पेड़ों पर उगते हैं जैसी कहावत तो खूब सुनी और कही जाती है. कोलकाता में ये सच भी हो गया. कोलकाता के बड़ा बाजार के वेंटिकन स्ट्रीट से गुजरने वाले लोगों के मजे हो गए. वेंटिकन स्ट्रीट पर एक ईमारत की छठी मंज़िल से अचानक रुपए बरसने लगे. सभी फाइल फोटोज़
2/5
Currency2
ये नोट 2000, 5000 और 100 के थे. अचरज में पड़े लोगों ने ज्यादा  न सोचते हुए इसका जमकर फायदा उठाया. जिसे जैसे मौका लगा, वह रुपए लूटने में जुट गया.
3/5
Currency1
किसी ने बैग में भरे तो किसी ने जेबें भर लीं. रुपए सड़कों बिखर गए तो कई बार पूरे के पूरे बंडल गिरे.
4/5
Looted money
पहले तो नोटों की बारिश का मामला समझ नहीं आया, लेकिन फिर पता चला कि इमारत की छठी मंज़िल, जहां से रुपए बरसाए जा रहे थे, वहां आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था.
5/5
Currency
आयकर विभाग के अधिकारियों के डर से एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों से नोटों के बंडल के बंडल फिकवा दिए. पकड़े जाने के डर से ये रुपए बिल्डिंग की टॉयलेट की खिड़की से फिकवाए गए.  जो भी हो लेकिन उस वक्त सड़क से गुजर रहे लोगों की चांदी हो गई.(साभार)