Showing posts with label sale of wine. Show all posts
Showing posts with label sale of wine. Show all posts

शराब की दुकान खुलते ही उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियांलॉकडाउन के तीसरे चरण में 4 मई से शराब की दुकानों को सशर्त खोल दिया गया। करीब डेढ़ महीने से इसके इंतजार में बेचैन लोग सुबह से ही दुकान के बाहर लंबी कतार में खड़े दिखाई दिए। दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक में इस राहत का असर देखने को मिला। हालाँकि, केंद्रीय सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग से कोई कोताही न बरतने के निर्देश सभी के लिए जारी किए। लेकिन दिल्ली के चंद्र नगर समेत कई जगहों पर इस नियम की धज्जियाँ उड़ती भी दिखीं। जहाँ लोग शराब लेने के लिए एक-दूसरे पर गिरते पड़ते नजर आए।
कर्नाटक
दुकान खोलने से पूर्व पूजा 
NBTहालांकि, इस दौरान सरकार द्वारा बनाए गए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। इस बीच शराब की दुकानों से जो तस्वीरें नजर आ रही हैं वो चिंताजनक है। लोग शराब खऱीदने के लिए धक्का मुक्की कर रहे हैं। दिल्ली के कश्मीरी गेट पर पुलिस को शराब की दुकान पर खड़े लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा।
गौरतलब है कि शराब की दुकानें खुलने के आदेश के बाद आज सुबह से ही शराब प्रेमियों की भीड़ बीयर और वाइन शॉप के बाहर देखने को मिल रही है। शराब के बाहर लोगों की लंबी कतारें बता रही हैं कि लोग शराब पीने को लेकर किस कदर बेचैन थे। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही शराब की दुकानें बंद थी।जनता और राज्य सरकारों की तरफ से लगातार मांग उठाई जा रही थी कि शराब की दुकानों को खोली जाए।


ठेका भीड़ लॉकडाउनकई जगहों पर तो दुकानें खुलने से दो घंटे पहले ही लोग लाइन में खड़े हो गए और अपनी बारी का इंतजार करने लगे। इस दौरान दुकानदारों ने निर्देशों का ख्याल रखते हुए बैरिकेड्स लगाए।
साथ ही पुलिस की भी तैनाती की गई। आइए अब आपको अलग-अलग राज्यों की कुछ तस्वीरे दिखाते हैं। जो बताती है कि कितनी बड़ी तादाद में लोग इस दिन के लिए बेचैन थे। 
कर्नाटक के बेंगलुरु में शराब लेने उमड़ी भीड़ उत्साह में सोशल डिस्टेंसिंग ही भूल बैठी। कई तस्वीरों में लोगों को एकदम पास-पास खड़े देखा गया। तमाम निर्देशों को बावजूद दुकान के बाहर ना कोई मार्किंग दिखाई दी, ना ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे।
राजधानी दिल्ली में भी शराब की दुकानें खुल गई हैं। दिल्ली के सभी जिले रेड जोन में हैं, इसके बावजूद दुकानें खोली गईं। दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को दूर-दूर खड़े होने के निर्देश दिए गए। साथ ही जमीन पर मार्किंग भी की गई।
कर्नाटक में तो शराब की दुकानें खुलने से एक दिन पहले बाकायदा नारियल चढ़ाकर पूजा की गई। तस्वीरों में देखा गया कि बांगरपेट इलाके में एक व्यक्ति हाथ में नारियल लेकर शराब की दुकान के बाहर किसी तरह की पूजा कर रहा है।
आज(मई 4) सुबह से हर चैनल शराब की दुकानों पर उड़ती सोशल डिस्टैन्सिंग की धज्जियां दिखा रहे हैं, लेकिन ये सभी सील हुए चांदनी महल थाने में किस तरह वही काम हो रहा है, कोई नहीं बोलता, क्यों? पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही करने पर ये ही चैनल तुष्टिकरणों के साथ Victim Card खेलते नज़र आएंगे। सारा दोष पुलिस और सरकार के सिर मढ़ दिया जायेगा।