Showing posts with label salute passengers. Show all posts
Showing posts with label salute passengers. Show all posts

राजस्थान : चंद्रयान 3 के सभी यात्रियों को बधाई: यह व्यंग्य नहीं है… कांग्रेस के मंत्री अशोक चांदना ने खुद वीडियो में कही बात

चंद्रयान 3 के यात्रियों को बधाई देते मंत्री जी (फोटो साभार:'ट्विटर यूजर MeghUpdates)
राजस्थान के युवा खेल मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान 3 अभियान के सफल होने की बधाई दे दी है। लगे हाथ उन्होंने चंद्रयान के साथ गए ‘यात्रियों’ को भी बधाई दे ही डाली। जी हाँ, राजस्थान के खेल मंत्री चंद्रयान 3 को बधाई देने के क्रम में इतने डूब गए कि जब निकले तो हमेशा के लिए वायरल होने वाला एक मीम मटेरियल दे दिया। उन्होंने कहा, “हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई। तो जो यात्री गए हैं हमारे, उनको सलाम करता हूँ। और हमारा देश एक कदम और साइंस में, स्पेस रिसर्च के अंदर आगे बढ़ा, उसकी सभी देशवासियों को बहुत बधाई देता हूँ।”

वैसे, पूरी दुनिया ये जानती है कि चंद्रमा की सतह पर उतरा चंद्रयान 3 मानवरहित मिशन है। इसमें कोई इंसान नहीं, बल्कि विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान चाँद पर भेजा गया है। अब विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है, तो रोवर प्रज्ञान अपना काम शुरू करेगा। प्रज्ञान का काम चाँद की सतह का अध्ययन करना है। वैसे अशोक चाँदना जी भले ही खेल मंत्री हों, लेकिन वो इस बात से अंजान लगते हैं कि चंद्रयान 3 एक मानवरहित मिशन है।

मंत्री जी का बयान खुद ही सुन लीजिए:

अशोक चाँदना के इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मंत्री अशोक चांदना अपने नेता (राहुल गाँधी की फोटो लगाते हुए) की राह पर चल रहा है।

एक यूजर ने मंत्री अशोक चांदना के इस बयान को दिन भर की सबसे बड़ी बात कह गया।

जनता को पप्पू समझने वाले कांग्रेसी नेताओं के लिए एक यूजर ने लिखा कि पप्पू के पास बहुत सारे पप्पू हैं। भारतीय राजनीति में पप्पू शब्द एक खास नेता के लिए प्रयोग किया जाता है, संयोग से वो नेता कांग्रेस के ‘युवा’ नेता भी कहलाते हैं।

भारत का चंद्रयान 3 चाँद की सतह पर लैंड हो गया है। चंद्रयान 3 पर पूरी दुनिया की नजरें थी। रूसी लूना-25 के फेल होने के बाद इसरो पर भी इस अभियान को लेकर दबाव था, लेकिन चंद्रयान 3 ने सभी मुसीबतों को पीछे छोड़ते हुए चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है और भारत की कामयाबी का झंडा गाड़ दिया है।