Showing posts with label sell. Show all posts
Showing posts with label sell. Show all posts

तेलंगाना : अम्मी दावत दे दो 18 बार हो चुका है मेरा निकाह… जब हैदराबाद की लड़की(16 साल) का आया कॉल, नरेंद्र मोदी ने कहा सब देखें यह इंटरव्यू

                                                 माधवी लता की बेबाकी के मुरीद हुए मोदी
माधवी लता (Maadhavi Latha) हैदराबाद से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी से है। इंडिया टीवी के रजत शर्मा की ‘आप की अदालत’ को दिया माधवी लता का इंटरव्यू चर्चा में है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से यह इंटरव्यू देखने की अपील की है।

कल(6अप्रैल) हैदराबाद आने पर बड़ी चौकाने वाली बात देख हैरान हो गया, जिसकी किसी भी चैनल पर नाम तक नहीं। काश! यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के वजह से हो गया होता, सभी चैनलों पर अपनी TRP बढ़ाने की होड़ लगी होती। विपक्ष सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का इल्जाम लगा रहे होते, चुनाव आयोग में शिकायत करने की होड़ लग गयी होती। चौकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस रैली होने के कारण तेलंगाना के सारे टोल फ्री थे। 

इसी तरह हैदराबाद बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता द्वारा हैदराबाद में लड़कियों की खरीद का मामला कोई नया नहीं है, कई बार उठा, और जिस तरह उठा उसी तरह ढप हो गया, देखना यह है कि 2024 में वापसी पर मोदी सरकार क्या कार्यवाही करती है? कितने दलालों और नेताओं को गिरफ्तार करती है? क्या हैदराबाद लड़की केवल गल्फ वालों की वासना के लिए है? शर्म उन सभी को आनी चाहिए जो इतनी गंभीर समस्या को नज़रअंदाज़ कर ओवैसी जैसों को वोट देते हैं। 

बेबाकी से जवाब देने के लिए माधवी लता की सराहना करते ही पीएम मोदी ने एक्स/ट्विटर पर लिखा है, “माधवी लता जी, आपका ‘आप की अदालत’ एपिसोड असाधारण है। आपने बेहद तार्किक तरीके से काफी ठोस मुद्दे उठाए हैं। मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं। मैं सभी से आज (7 अप्रैल 2024) सुबह 10 बजे या रात 10 बजे इस कार्यक्रम का दोबारा प्रसारण देखने का भी आग्रह करता हूँ। आप सभी को इससे काफी उपयोगी जानकारी मिलेगी।”

रजत शर्मा ने माधवी लता से पूछा कि आप पर आरोप लगते हैं कि आप हैदराबाद को बदनाम करती हैं। आप कहती हैं कि यहाँ लड़कियाँ बेची जाती हैं। जवाब में 15 दिन पुरानी एक घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी उम्मीदवार ने कहा, “15 दिन पहले की बात है। एक लड़की ने मिडिल ईस्ट से अपनी वालिदा (अम्मी) को कॉल कर कहा कि यदि आपके पास पैसे हैं तो वहाँ (हैदराबाद) में दावत दे दीजिए। आपकी बेटी की 18 बार शादी हुई है।” उन्होंने आगे बताया कि 16 साल की एक लड़की की शादी अरब के 70 साल के आदमी से होती है। खुद को 2 बेटियों की माँ बताते हुए माधवी लता ने कहा, “लड़की तो लड़की होती है। इसमें मजहब कहाँ से आया?”

माधवी लता ने हैदराबाद की गलियों में ऐसे कई पसमांदा मुस्लिमों के घरों का जिक्र किया जिनकी आवाज उनकी चारदीवारी से बाहर नहीं निकलती है। इन घरों हालात बयाँ करते हुए उन्होंने बताया, “वे गरीबी के दलदल से बाहर निकलने के लिए बेटियों की 3-4 बार शादियाँ करवा देते हैं, क्योंकि उन पैसों से पीछे 7-8 बच्चों को खाना मिलता है। कई लड़कियाँ बिक जातीं हैं अपने घर में खाना लाने के लिए।”

मुस्लिम महिलाओं को भड़काने के आरोपों पर भी माधवी लता से सवाल पूछा गया। रजत शर्मा ने कहा कि आप पर आरोप लगते हैं कि आप जिन मुस्लिम महिलाओं से बार-बार मिलने जाती हैं उनको भड़काती हैं। उनको कहती हैं कि घरों से बाहर निकलो। कुछ काम करो। बच्चे पैदा नहीं करो।

जवाब में माधवी लता ने कहा, “मदरसों को मैं मदद भिजवाती हूँ, मेडिकल कैंप्स फ्री में लगवाती हूँ, फ्री में दवाइयाँ हमलोग देते हैं। रोजा-इफ्तार के टाइम पर खाना भिजवाते हैं। कपड़े और अन्य मदद भी देते हैं। लेकिन ये लोग हमसे कहते हैं कि अम्मा आप ये सब कर रहे हैं लेकिन कहीं भी नहीं बताना कि हमारे मदरसे का नाम क्या है। हम कैसे दिखते हैं और क्या करते हैं, क्योंकि हमें धमकी दी जाती है। मौलाना हमारे टीम मेंबर्स को कहते हैं कि आप आएँगे तो टाँग तोड़ देंगे। चुपचाप आना है और चुपचाप चले जाना है।”

उन्होंने कहा, “हम औरतों से यह नहीं कहते कि आप बच्चे पैदा न करिए। हम उनसे कहते हैं कि कितने भी बच्चे पैदा करिए पांडवों को पैदा करिए, कौरवों को पैदा मत करिए। हम उनसे ये कहते हैं कि आप बच्चों को भी पैदा कर रहे हैं लेकिन उन्हें खाना, कपड़ा, पढ़ाई नहीं दे रहे हैं तो देश को क्या दे रहे हैं। देश को ऐसे बच्चे दीजिए जिन पर नाज हो।”


भारतीय शराब में झूमेगा रूस: अंग्रेजी व्हिस्की के बैन के कारण भारतीय ऑफिसर्स चॉइस बनाने वाली कंपनी का दारू बिकेगा

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते कई पश्चिमी देशों ने रूस में शराब की बिक्री रोक दी। इससे वहाँ की 70 हजार से अधिक दुकानों और करीब 20 हजार बार की बिक्री प्रभावित हुई। अब हालाँकि रूस के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब, भारतीय कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स रूस में अपनी शराब बेचेगी।

दरअसल, भारतीय कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (ABD) ने 28 फरवरी 2023 को ऐलान किया है कि रूस की वोदका बनाने वाली कंपनी अल्कोहल साइबेरियन ग्रुप (एएसजी) एबीडी के दो ब्रांड बेचेगी। रिपोर्ट्स में रूसी अखबार कोमर्सेंट के हवाले से कहा जा रहा है कि पश्चिमी देशों के ब्रांड द्वारा सप्लाई बंद करने के बाद खाली हुए बाजार को भारतीय कंपनी टारगेट करने जा रही है। बड़ी बात यह है कि एबीडी ने अब से पहले कभी भी रूस में शराब नहीं बेची है हालाँकि यह 20 से अधिक देशों को शराब निर्यात करती है।

भारतीय कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने फरवरी में अपनी शराब रूस में भेजना शुरू किया था। एबीडी और रूसी कंपनी अल्कोहल साइबेरियन ग्रुप के बीच शराब बिक्री को लेकर 2 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट हुआ है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत रूसी कंपनी अक्टूबर 2025 तक भारतीय कंपनी की शराब बेचेगी। हालाँकि शराब कितनी बेची जानी है, इसको लेकर दोनों कंपनियों ने डील को सार्वजनिक नहीं किया है।

भारतीय कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स दुनिया की तीसरी सबसे लोकप्रिय व्हिस्की, ‘ऑफिसर्स चॉइस’ का उत्पादन करती है। कहा जा रहा है कि रूस में स्कॉच माल्ट और इंडियन ग्रेन स्पिरिट से बनी ऑफिसर्स च्वाइस ब्लू व्हिस्की की 0.75 लीटर की बोतल की कीमत 1,000 से 1,200 रूबल (1000-1320 रुपए) के बीच होगी। वहीं, स्टर्लिंग रिजर्व प्रीमियम ब्लेंड की कीमत प्रति बोतल 1,100 से 1,500 रूबल (1100-1650 रुपए) के बीच होगी।

इंग्लैंड समेत अन्य पश्चिमी देशों द्वारा शराब की सप्लाई बंद करने के बाद बोतलबंद व्हिस्की का साल 2022 में आयात आधा रह गया था। जॉनी वॉकर, जैक डेनियल, बुशमिल्स, जिम बीम और व्हाइट हॉर्स सहित कुछ ब्रांडों को सप्लाई की अनुमति थी। इससे कुछ हद तक मार्केट में शराब उतरी थी। NielsenIQ के आँकड़ों के अनुसार, साल 2022 के पहले नौ महीनों में 36 नए स्थानीय व्हिस्की ब्रांड रूस के बाजार में दिखाई दिए।