Showing posts with label nikah. Show all posts
Showing posts with label nikah. Show all posts

तेलंगाना : अम्मी दावत दे दो 18 बार हो चुका है मेरा निकाह… जब हैदराबाद की लड़की(16 साल) का आया कॉल, नरेंद्र मोदी ने कहा सब देखें यह इंटरव्यू

                                                 माधवी लता की बेबाकी के मुरीद हुए मोदी
माधवी लता (Maadhavi Latha) हैदराबाद से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी से है। इंडिया टीवी के रजत शर्मा की ‘आप की अदालत’ को दिया माधवी लता का इंटरव्यू चर्चा में है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से यह इंटरव्यू देखने की अपील की है।

कल(6अप्रैल) हैदराबाद आने पर बड़ी चौकाने वाली बात देख हैरान हो गया, जिसकी किसी भी चैनल पर नाम तक नहीं। काश! यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के वजह से हो गया होता, सभी चैनलों पर अपनी TRP बढ़ाने की होड़ लगी होती। विपक्ष सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का इल्जाम लगा रहे होते, चुनाव आयोग में शिकायत करने की होड़ लग गयी होती। चौकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस रैली होने के कारण तेलंगाना के सारे टोल फ्री थे। 

इसी तरह हैदराबाद बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता द्वारा हैदराबाद में लड़कियों की खरीद का मामला कोई नया नहीं है, कई बार उठा, और जिस तरह उठा उसी तरह ढप हो गया, देखना यह है कि 2024 में वापसी पर मोदी सरकार क्या कार्यवाही करती है? कितने दलालों और नेताओं को गिरफ्तार करती है? क्या हैदराबाद लड़की केवल गल्फ वालों की वासना के लिए है? शर्म उन सभी को आनी चाहिए जो इतनी गंभीर समस्या को नज़रअंदाज़ कर ओवैसी जैसों को वोट देते हैं। 

बेबाकी से जवाब देने के लिए माधवी लता की सराहना करते ही पीएम मोदी ने एक्स/ट्विटर पर लिखा है, “माधवी लता जी, आपका ‘आप की अदालत’ एपिसोड असाधारण है। आपने बेहद तार्किक तरीके से काफी ठोस मुद्दे उठाए हैं। मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं। मैं सभी से आज (7 अप्रैल 2024) सुबह 10 बजे या रात 10 बजे इस कार्यक्रम का दोबारा प्रसारण देखने का भी आग्रह करता हूँ। आप सभी को इससे काफी उपयोगी जानकारी मिलेगी।”

रजत शर्मा ने माधवी लता से पूछा कि आप पर आरोप लगते हैं कि आप हैदराबाद को बदनाम करती हैं। आप कहती हैं कि यहाँ लड़कियाँ बेची जाती हैं। जवाब में 15 दिन पुरानी एक घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी उम्मीदवार ने कहा, “15 दिन पहले की बात है। एक लड़की ने मिडिल ईस्ट से अपनी वालिदा (अम्मी) को कॉल कर कहा कि यदि आपके पास पैसे हैं तो वहाँ (हैदराबाद) में दावत दे दीजिए। आपकी बेटी की 18 बार शादी हुई है।” उन्होंने आगे बताया कि 16 साल की एक लड़की की शादी अरब के 70 साल के आदमी से होती है। खुद को 2 बेटियों की माँ बताते हुए माधवी लता ने कहा, “लड़की तो लड़की होती है। इसमें मजहब कहाँ से आया?”

माधवी लता ने हैदराबाद की गलियों में ऐसे कई पसमांदा मुस्लिमों के घरों का जिक्र किया जिनकी आवाज उनकी चारदीवारी से बाहर नहीं निकलती है। इन घरों हालात बयाँ करते हुए उन्होंने बताया, “वे गरीबी के दलदल से बाहर निकलने के लिए बेटियों की 3-4 बार शादियाँ करवा देते हैं, क्योंकि उन पैसों से पीछे 7-8 बच्चों को खाना मिलता है। कई लड़कियाँ बिक जातीं हैं अपने घर में खाना लाने के लिए।”

मुस्लिम महिलाओं को भड़काने के आरोपों पर भी माधवी लता से सवाल पूछा गया। रजत शर्मा ने कहा कि आप पर आरोप लगते हैं कि आप जिन मुस्लिम महिलाओं से बार-बार मिलने जाती हैं उनको भड़काती हैं। उनको कहती हैं कि घरों से बाहर निकलो। कुछ काम करो। बच्चे पैदा नहीं करो।

जवाब में माधवी लता ने कहा, “मदरसों को मैं मदद भिजवाती हूँ, मेडिकल कैंप्स फ्री में लगवाती हूँ, फ्री में दवाइयाँ हमलोग देते हैं। रोजा-इफ्तार के टाइम पर खाना भिजवाते हैं। कपड़े और अन्य मदद भी देते हैं। लेकिन ये लोग हमसे कहते हैं कि अम्मा आप ये सब कर रहे हैं लेकिन कहीं भी नहीं बताना कि हमारे मदरसे का नाम क्या है। हम कैसे दिखते हैं और क्या करते हैं, क्योंकि हमें धमकी दी जाती है। मौलाना हमारे टीम मेंबर्स को कहते हैं कि आप आएँगे तो टाँग तोड़ देंगे। चुपचाप आना है और चुपचाप चले जाना है।”

उन्होंने कहा, “हम औरतों से यह नहीं कहते कि आप बच्चे पैदा न करिए। हम उनसे कहते हैं कि कितने भी बच्चे पैदा करिए पांडवों को पैदा करिए, कौरवों को पैदा मत करिए। हम उनसे ये कहते हैं कि आप बच्चों को भी पैदा कर रहे हैं लेकिन उन्हें खाना, कपड़ा, पढ़ाई नहीं दे रहे हैं तो देश को क्या दे रहे हैं। देश को ऐसे बच्चे दीजिए जिन पर नाज हो।”


कश्मीर : निकाह कर फिर लूट कर हो जाती शाहीन अख्तर फरार : 12 ‘पीड़ित शौहर’ आए सामने, 27 मर्दों के होने की अंदेशा

ठगी का शिकार हुए एक युवक के साथ आरोपित शाहीन अख्तर (फोटो साभार: FirstPost)
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो निकाह के बाद शौहर को लूटकर फरार हो जाती थी। इस महिला की पहचान शाहीन अख्तर के रूप में सामने आई है। 5 जुलाई 2023 को मोहम्मद अल्ताफ ने अपने साथ निकाह के नाम पर ठगी की शिकायत की थी। उसके बाद वह पकड़ी गई। अब तक 12 लोग उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने सामने आए हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि निकाह कर वह कम से कम 27 मर्दों को लूट चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजौरी जिले के मोहम्मद अल्ताफ मीर ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को अपने साथ हुई ठगी की कहानी सुनाई थी। इसके बाद पुलिस ने राजौरी जिले के ही नौशेरा से शाहीन अख्तर को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद 12 अन्य लोगों ने भी इसी तरह की ठगी को लेकर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत करने पहुँचे सभी लोगों के पास एक ही महिला की फोटो मिलने के बाद पुलिस को मामले की गंभीरता का पता चला। आरोपित महिला के पीछे किसी बड़े रैकेट का होने की भी आशंका जताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि महिला द्वारा ठगी का शिकार हुए लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

इस मामले में ठगी का शिकार हुए अब्दुल अहद मीर का कहना है, “मेरे बेटे को कुछ शारीरिक समस्याएँ हैं। एक स्थानीय बिचौलिए ने मुझसे कहा था कि वह मेरे बेटे का निकाह करवाएगा। इसके एवज में मुझे उसे 2 लाख रुपए देने होंगे। इसके बाद मैं कुछ रिशेतदारों के साथ राजौरी गया और होटल में रुक गया। हालाँकि बिचौलिया निकाह की बात टालता रहा। कुछ दिनों बाद, उसने कहा कि लड़की का एक्सीडेंट हो गया है और मुझे आधे पैसे लौटा दिए। कुछ घंटे बाद फिर से पैसे वापस माँगे और एक अन्य लड़की की फोटो दिखाई।”

अब्दुल अहमद मीर ने आगे कहा, “जब हम राजी हो गए तो रात में निकाह कराई गई। हम लोग उसी रात कश्मीर वापस लौट आए। कुछ दिनों बाद, महिला ने मेरे बेटे यानी अपने शौहर से कहा कि वह अस्पताल जाकर जाँच कराना चाहती है। लेकिन जब शौहर हॉस्पिटल गया तो वह सारा सामान लेकर भाग गई।”

एक अन्य पीड़ित के पिता ने कहा है, “हमने महिला को मेहर की गारंटी के रूप में 3 लाख 80 हजार रुपए व सोना दिया था।” एक अन्य पीड़ित के भाई अब्दुल रशीद ने बताया है कि बिचौलिए ने रात में महिला से मिलवाया था और रात में ही निकाह करवा दिया। ठगी का शिकार हुए राशिद नामक व्यक्ति ने कहा है, “निकाह के बाद वह केवल दस दिन ही घर पर रुकी। इसके बाद वह हॉस्पिटल गई और भाग खड़ी हुई।” ऐसा ही दावा अन्य पीड़ितों का भी है।

निकाह के चक्कर में ठगी का शिकार हुए लोगों के वकील का कहना है, “महिला और इसके गिरोह के लोगों ने कई लोगों को लूटा है। निकाह के दस्तावेज़ों में उसका नाम ज़हीन, इलयास और शाहीना है। लेकिन कोई भी उसका असली नाम नहीं जानता था। केवल बडगाम में ही उसने बिचौलिओं की मदद से कम से कम 27 लोगों से निकाह की है।”

सऊदी अरब : 90 वर्षीय ने 5वीं बार किया निकाह, कहा ‘हनीमून पर जाऊँगा, और बच्चे पैदा करूँगा’

                                                             90 वर्षीय नस्सेर बिन दहैम
सऊदी अरब के एक 90 वर्षीय शख्स ने 5वीं बार निकाह किया है। साथ ही उसने अविवाहित लोगों को सलाह दी है कि वो भी ऐसा करें क्योंकि इस्लाम में इसे ‘सुन्नत’ (पैगंबर मोहम्मद द्वारा दी गई शिक्षा) कहते हैं। 90 वर्षीय नस्सेर बिन दहैम बिन वह्क अल मुर्शिदी अल कतैबी इसके साथ ही सऊदी अरब में निकाह करने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए हैं। उन्हें खूब मीडिया कवरेज भी मिल रही है। अफीफ प्रांत में उन्होंने अपनी 5वें निकाह कर जश्न मनाया, जिसमें कई अतिथि मौजूद रहे।

उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में वो काफी खुश नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उनके मुल्क के लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। यहाँ तक कि उनके पोते ने भी एक वीडियो में कहा, “मेरे दादाजी को उनकी 5वीं शादी के लिए बधाई। आपका विवेक जीवन सुखमय रहे।” ‘अरबिया टीवी’ से बात करते हुए नस्सेर बीम दहैम ने कहा कि जिन लोगों ने निकाह नहीं किया है उन्हें ज़रूर करना चाहिए क्योंकि ये ‘Sunnah’ है, इस्लाम में जायज है।

उन्होंने कहा, “मैं फिर से निकाह करना चाहता हूँ। शादीशुदा जीवन एक विश्वास का कार्य है और उपरवाले के सामने एक गौरव का स्रोत है। उसके सामने, जो इस पूरे संसार का मालिक है। इससे आके जीवन में आराम आता है, भौतिक समृद्धि आती है और ये मेरे अच्छे स्वास्थ्य का भी राज है। जो युवा लोग निकाह करने से हिचकते हैं, उन्हें मेरी सलाह है कि मजहब को बचाए रखने के लिए और एक अच्छा जीवन जीने के लिए वो निकाह ज़रूर करें।”

इतना ही नहीं, 90 वर्षीय नस्सेर बिन दहैम अब हनीमून पर भी जाने वाले हैं और इसे लेकर भी वो खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि निकाह से शारीरिक आराम मिलता है और संतुष्टि मिलती है, आनंद मिलता है। पिछली शादियों से उनकी 4 संतानें हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। उनके बच्चों के भी बच्चे हो गए हैं। नस्सेर का कहना है कि वो और बच्चे पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मजहब को बचाए रखना है तो युवाओं को निकाह करना चाहिए।

पाकिस्तान : क्या इमरान का बीवी बुशरा के साथ रिश्ता ‘अवैध’? : निकाह कराने वाले मौलवी सईद का दावा- इद्दत की शर्ते पूरी नहीं हुईं

                                            इमरान खान और बुशरा बीबी (तस्वीर साभार: dailyO)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) का बुशरा बीबी (Bushra Bibi) से निकाह जायज नहीं है। मौलवी मुफ्ती सईद का कहना है कि यह निकाह इस्लामी शरिया कानून के मुताबिक नहीं हुआ था। इसी मौलवी ने दोनों का निकाह करवाया था। इस्लामाबाद की अदालत में मोहम्मद हनीफ की याचिका पर सुनवाई के दौरान मौलवी ने यह बात कही।

मौलवी ने खुलासा किया कि बुशरा बीबी ने निकाह इद्दत के दौरान की गई थी। मुस्लिम महिलाएँ शौहर की मौत अथवा तलाक के बाद दूसरा निकाह इद्दत का समय पूरा करने के बाद ही कर सकती हैं। इस दौरान उन्हें दूसरे पुरुष से निकाह की इस्लाम इजाजत नहीं देता।

इद्दत का समय परिस्थितियों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। अमूमन यह करीब 89 दिन का होता है। बुशरा बीबी ने नवंबर 2017 में तलाक लिया था। इमरान खान के साथ उनका निकाह 1 जनवरी 2018 को हुआ था। यानी तलाक और निकाह के बीच 89 दिन का गैप नहीं रखा गया था।

रिपोर्टों के अनुसार मौलवी ने बताया कि उसे 2018 में लाहौर के रक्षा आवास प्राधिकरण में निकाह के लिए ले जाया गया था। खुद को बुशरा बीबी की बहन बताने वाली एक महिला की सहमति के बाद उसने निकाह करवाया था। मौलवी सईद के अनुसार इस महिला ने उनसे कहा था कि शरीयत के हिसाब से निकाह के लिए सभी शर्तें पूरी की गई हैं।

1 जनवरी 2018 को लाहौर में हुए इस निकाह के गवाह इमरान खान के दोस्त जुल्फी बुखारी और उनकी तहीरक-ए-इंसाफ पार्टी के पूर्व नेता अवन चौधरी थे। मौलवी ने अदालत को यह भी बताया कि इमरान खान ने फरवरी 2018 में उनसे दोबारा संपर्क किया। फिर से निकाह कराने को कहा, क्योंकि उनका मानना था कि पहली बार निकाह शरिया कानून के अनुसार नहीं था। दूसरी बार जब मौलवी से संपर्क किया गया था, तब तक इद्दत का समय पूरा हो चुका था।

मुफ्ती ने अदालत को यह भी बताया कि निकाह के समय इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों ही इद्दत का समय पूरा नहीं होने के बारे में जानते थे। लेकिन इमरान खान का मानना था कि इस निकाह से उन्हें प्रधानमंत्री बनने में मदद मिलेगी। कथित तौर पर ऐसा मुस्तकबिल किया गया था कि बुशरा बीवी से निकाह के बाद क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन जाएँगे।

नेहरू की बहन ने घर से भाग जिस मुस्लिम से किया निकाह, उसे ही बनाया भारत का एंबेसडर: रिश्ते तुड़वाने में गाँधी का भी हाथ

मोतीलाल नेहरू (बाएँ) जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गाँधी (दाएँ)
आज भाजपा और मोदी विरोधी किस मुंह से समाजवाद और धर्म-निरपेक्षता की बात करते हैं, अपने इतिहास को नहीं छुपा कर रख जनता को गुमराह किया जाता रहा है। 
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और राष्ट्रपिता महात्मा को भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य बनाने के लिए लंबे समय से सम्मानित किया जा रहा है। वहीं, जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू एक मुस्लिम पत्रकार के साथ अपनी बेटी के निकाह के विरोध में थे। यहाँ तक कि दोनों के रिश्ते को खत्म करने के लिए महात्मा गाँधी ने मोतीलाल नेहरू की मदद की थी।

शीला रेड्डी ने अपनी पुस्तक ‘मिस्टर एंड मिसेज जिन्ना: द मैरिज दैट शुक इंडिया’ में ऐतिहासिक पहलुओं का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मोतीलाल नेहरू द्वारा धर्मनिरपेक्षता का चोला ओढ़ना सिर्फ एक दिखावा था। उन्होंने अपनी पुस्तक में बताया कि कैसे वह एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ अपनी बेटी के प्रेम संबंधों के विरोध में थे।

मोतीलाल नेहरू की बड़ी बेटी और जवाहरलाल नेहरू की बहन, ‘नन’ जिन्हें विजया लक्ष्मी पंडित के नाम से भी जाना जाता है। विजया ऑक्सफोर्ड में पढ़े मुस्लिम पत्रकार और एक अंग्रेजी अखबार इंडिपेंडेंट के युवा संपादक स्यूद हुसैन दिल दे बैठी थीं। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। जब मोतीलाल नेहरू को उनके अफेयर के बारे में पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी, क्योंकि दोनों परिवार वालों से छिप कर निकाह कर चुके थे। इस प्यार की शुरुआत तब हुई थी, जब मोतीलाल ने अपने भव्य निवास आनंद भवन में स्यूद को रहने के लिए आमंत्रित किया था।

बात उन दिनों की है जब नेहरू कथित तौर पर हुसैन की देशभक्ति से काफी प्रभावित हुए थे। वे अपना समाचार पत्र लॉन्च करने के लिए एक संपादक की तलाश कर रहे थे। उन्होंने अपने अंग्रेज मित्र और बॉम्बे क्रॉनिकल के संस्थापक संपादक बीजी हॉर्निमन के कहने पर युवा पत्रकार हुसैन को काम पर रख लिया था। हालाँकि, स्यूद ने इंग्लैंड में पढ़ाई की और वह अपने घर के सबसे लाडले थे। ऐसे में उन्हें इलाहाबाद में रहने ने काफी दिक्कतें आ रही थी। वह यहाँ बीमार हो गए थे, जिसके बाद मोतीलाल नेहरू ने उन्हें आनंद भवन में रहने के लिए आमंत्रित किया था।

जैसे ही हुसैन और विजया ने एक ही छत के नीचे रहना शुरू किया, दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। जब तक मोतीलाल को पता चला कि उनकी बेटी हुसैन से प्यार करती है, तब तक दोनों ने छिपकर निकाह कर लिया था। यह बात मोतीलाल नेहरू को अच्छी नहीं लगी। उन्हें इस रिश्ते से एक ही शिकायत थी कि हुसैन एक मुसलमान थे। हिन्दू-मुस्लिम एकता की कथित मिसाल कायम करने वाले के परिवार के सदस्यों की बात आई, तो उनके लिए इस सच को अपनाना बेहद मुश्किल हो रहा था कि उनकी बेटी एक मुस्लिम व्यक्ति से प्यार करती थी और उसने गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया था।

रेड्डी ने अपनी किताब में यह भी लिखा है कि किस तरह से इन दोनों को अपना रिश्ता खत्म करने के लिए मजबूर किया गया था। विजया ने बाद में बताया था कि कैसे हुसैन के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए उसके परिवार वालों ने उन पर दबाव बनाया था। इसका एक ही कारण था कि वह एक मुस्लिम थे और धर्म से बाहर जाकर शादी करना गलत था।

रेड्डी ने आगे लिखा कि मैंने सोचा कि उस समय जिन लोगों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की। एक ऐसा परिवार जिसके सबसे अधिक मुस्लिम दोस्त थे। उन्हें अपनी बेटी का धर्म से बाहर जाकर निकाह करना स्वीकार्य होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ वे रूढ़िवादी विचारधारा के थे।

यही नहीं मोतीलाल नेहरू ने अपनी बेटी का रिश्ता खत्म करने के लिए महात्मा गाँधी की भी मदद ली थी। गाँधी ने कथित तौर पर नन से कहा था, “सरूप (शादी से पहले उनका दिया गया नाम), अगर मैं आपकी जगह होता तो मैं खुद को कभी भी स्यूद हुसैन के करीब नहीं आने देता। उसे केवल मित्रता रखने की अनुमति ही देता।” गाँधी ने जवाहर लाल नेहरू की बहन को समझाते हुए कहा था कि मान लीजिए कि स्यूद ने कभी मेरी तारीफ की होती, या मुझसे प्यार का इजहार किया होता, तो मैं कभी भी उसके प्रति आकर्षित नहीं होता। मैं कहता, ”स्यूद, जो आप कह रहे हैं वह सही नहीं है। तुम मुसलमान हो और मैं हिंदू। हमारे लिए यह सब ठीक नहीं है। तुम मेरे भाई हो, लेकिन एक पति के रूप में मैं तुम्हें कभी नहीं स्वीकार सकती।”