Showing posts with label sex as sports. Show all posts
Showing posts with label sex as sports. Show all posts

स्वीडन : अब सेक्स भी स्पोर्ट्स, 8 जून से पहली चैंपियनशिप: 45-60 मिनट का गेम, ऑर्गेज्म-सिडक्शन-पेनेट्रेशन पर मिलेंगे नंबर; कामसूत्र के नॉलेज पर बोनस प्वाइंट

स्वीडन में सेक्स बना खेल (तस्वीर साभार: ग्राउंड रिपोर्ट)
स्वीडन में अब सेक्स एक स्पोर्ट्स है। वहाँ इसे आधिकारिक रूप से खेलों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसे लेकर वहाँ गोथनबर्ग में 8 जून से पहली यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप भी होगी।

प्रतियोगिता को स्वीडिश सेक्स फेडरेशन की देख-रेख में 6 दिन के लिए कराया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग तरह की यौन गतिविधियों में प्रतिभागी शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक 8 जून से शुरू इस प्रतियोगिता में 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक सेक्सुअल एक्टिविटी में शामिल रहना होगा। कहा जा रहा है कि एक दिन में यह खेल ज्यादा से ज्यादा 6 घंटे तक चलेगा और पैनल फिर निर्णय होगा कि आखिर जीता कौन।

इस खेल में अलग-अलग देशों से 20 लोग के भाग लेने की बात सामने आई है। विजेताओं का फैसला करने के लिए दो मानक बनाए गए हैं। एक जजों का पैनल अपना फैसला देगा और दूसरा दर्शक अपना फैसला व्यूअरशिप रेटिंग और मूल्यांकन से देंगे। अंतिम नतीजों में दर्शकों के वोट का भार 70% होगा जबकि बचे हुए शेष 30% जजों के स्कोर से आएगा।

खेल में ओरल सेक्स, सिडक्शन, पेनेट्रेशन, एनड्यूरेंट, नंबर ऑफ ऑर्गेस्म, सेक्स के बारे जानकारी, दो लोगों के बीच केमेस्ट्री आदि चीजें देखते हुए प्रतिभागियों को जज किया जाएगा और उन्हें 5 से 10 के बीच नंबर दिए जाएँगे। इतना ही नहीं अगर किसी प्रतिभागी को कामसूत्र के बारे में जानकारी है तो उसे इस प्रतियोगिता में प्लस प्वाइंट मिलने वाला है।

स्वीडन ने इस खेल की शुरुआत करने के बाद उम्मीद जताई है कि अन्य यूरोपीय देश भी इस खेल को अपनाएँगे और ऐसी प्रतियोगिता करवाएँगे। स्वीडिश फेडरेशन ऑफ सेक्स के अध्यक्ष ड्रैगन ब्राटिच ने भी खेल के तौर पर सेक्स की महत्वता पर जोर डाला। उन्होंने कहा कि अन्य किसी भी खेल की तरह सेक्स में मनचाहा नतीजा पाने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत है तभी लोग इसमें भाग ले पाएँगे।