Showing posts with label tears copies of farm laws. Show all posts
Showing posts with label tears copies of farm laws. Show all posts

संविधान की मर्यादा तार-तार करते अरविंद केजरीवाल, विधानसभा में फाड़ी कृषि कानून की कॉपी

                    संविधान की शपथ लेकर सदन में बिल को फाड़ते अरविन्द केजरीवाल 
दिल्ली के विवादित और अराजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर संविधान की मर्यादा तार-तार की है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए एक बार फिर घटिया हथकंडा अपनाया है। गुरुवार, 17 दिसंबर को दिल्ली विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र के दौरान अरविंद केजरीवाल ने सदन में केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ दी।