Showing posts with label temple premise. Show all posts
Showing posts with label temple premise. Show all posts

उत्तर प्रदेश : मूर्ति तोड़ कर फेंक दी, मुँह पर कर दी लैट्रिन, मंदिर के प्रांगण में पेशाब किया, भगवा वस्त्रों में भर दिया मल

मुरादाबाद में प्राचीन शिव मंदिर में घुस कर बजरंग बली की मूर्ति पर लैट्रिन कर दिया गया
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक हिन्दू मंदिर में घुस कर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया है। मंदिर की मूर्ति को तोड़ कर बजरंग बली के मुँह पर लैट्रिन कर दी गई है। परिसर में भगवा वस्त्र में मल भर के रख दिया गया और प्रांगण में पेशाब भी किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर के आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। मंदिर को साफ़ करवाया गया है। सोमवार (6 नवम्बर, 2023) को हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है।

यह मामला मुरादाबाद जिले के थाना क्षेत्र सोनकपुर का है। यहाँ के अजमत नगर चौपड़ा इलाके में एक प्राचीन शिव मंदिर है। आसपास के हिन्दुओं की आस्था के केंद्र इस मंदिर में तमाम अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियाँ स्थापित हैं। सोमवार की सुबह कुछ स्थानीय लोग मंदिर में पूजा करने पहुँचे तो मंदिर परिसर का माहौल अस्त-व्यस्त दिखा। गर्भगृह के पहले ही भगवा रंग के गमछे में किसी ने मल भर के फेंक रखा था। अभी तक यह कन्फर्म नहीं हो पाया है कि यह मल मानव का है या किसी जानवर का।

इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर में पेशाब भी किया गया था। जब श्रद्धालु गर्भगृह के पास पहुँचे तब उन्हें बजरंग बली की मूर्ति टूटी हालत में मिली। अनुमान है कि किसी व्यक्ति ने इस घटना को रात के अँधेरे में अंजाम दिया है। मंदिर के हालत देख कर लोगों में नाराजगी फ़ैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुँचा। पुलिस ने फ़ौरन ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी। मंदिर परिसर को साफ करवाया गया और नाराज लोगों को समझाया गया।

मंदिर की देखभाल करने वाले भूरेलाल ने बताया कि घटना के समय वो सो रहे थे। सुबह उन्हें पता चला कि बजरंग बली की मूर्ति को थोड़ी दूर ले जा कर फेंक दिया गया है। भूरेलाल जब मूर्ति के पास गए तो देखा कि वो क्षतिग्रस्त है और उसके मुँह पर किसी ने लैट्रीन कर दिया था। भूरेलाल के मुताबिक अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनको किसी पर शक भी नहीं है और न ही उन्होंने किसी को देखा।

गाँव के प्रधान शखावत हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घटना को किसी असामाजिक तत्व ने अंजाम दिया है।