Showing posts with label trending. Show all posts
Showing posts with label trending. Show all posts

परिवार पर तंज करना विपक्ष को पड़ा भारी: ‘मैं भी चौकीदार’ की तरह लोग नाम के आगे लगा रहे मैं भी ‘मोदी का परिवार’


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर व्यक्तिगत हमला विपक्ष को भारी पड़ रहा है। रविवार 3 मार्च को पटना रैली में सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी की मौजूदगी में तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के पिता आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि ‘मोदी क्या है? मोदी के पास कोई परिवार ही नहीं है।’ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पति लालू यादव का ये बयान आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष के सफाए का बड़ा कारण बन सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने 4 मार्च को चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूरा देश ही मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार को लेकर मुझ पर निशाना साधा गया। लेकिन, अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हूं मोदी का परिवार।

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के अदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘140 करोड़ देशवासी यही मेरा परिवार है। ये नौजवान यही मेरा परिवार है। आज देश की करोड़ों बेटियां, माताएं, बहनें यही मेरा परिवार है। आज देश का हर गरीब ये मेरा परिवार है। देश के कोटि-कोटि बच्चे बुजुर्ग ये मोदी का परिवार है। जिसका कोई नहीं है वे भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत मेरा परिवार… मेरा भारत मेरा परिवार यहीं भावनाओं का विस्तार लेकर के मैं सपनों को संकल्प के साथ सिद्ध करने के लिए जी रहा हूं, आपके लिए जूझ रहा हूं और आपके लिए जूझता रहूंगा। इसलिए आज पूरा देश एक सुर में कह रहा है। मैं हूं मोदी का परिवार… मैं हूं मोदी का परिवार।’

प्रधानमंत्री मोदी के यह कहते ही बीजेपी के सारे नेता और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल लिया और उसमें “मोदी का परिवार” जोड़ दिया। इसके बाद देश भर में आम लोगों के बीच भी सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे “मोदी का परिवार” जोड़ने की होड़ लग गई।

“मैं भी चौकीदार” की तरह मैं भी “मोदी का परिवार” बीजेपी का चुनावी नारा बन गया है। मोदी का परिवार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आप भी देखिए किस तरह से लोग अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लगा रहे हैं।

द्रौपदी का चीरहरण, ऑनलाइन कपड़े ढूँढ रहे श्रीकृष्ण; पुराने विज्ञापन से Myntra ने पल्ला झाड़ा

                                          माइंत्रा के एड से भड़के लोग, बताया हिन्दुओं का अपमान
सोशल मीडिया पर लोग Myntra के एक पुराने विज्ञापन को लेकर उसके बहिष्कार की अपील कर रहे हैं। इस विज्ञापन में उसने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी का मजाक बनाया है। इस विज्ञापन में द्रौपदी के चीरहरण के दृश्य का इस्तेमाल किया गया है। दिखाया गया है कि एक व्यक्ति द्रौपदी के वस्त्र उतार रहा है और भगवान श्रीकृष्ण मोबाइल फोन में Myntra का एप खोल कर उसमें लंबी साड़ी ढूँढ रहे हैं।

माना यह विज्ञापन पुराना है, फिर भी हिन्दू देवी-देवताओं को ही क्यों अपमानित किया जाता है? दुनियां में क्या हिन्दू देवी-देवताओं के अलावा इतने धर्मों के संस्थापक हैं, क्यों नहीं बनाते उन पर विज्ञापन?

कविता नाम की यूजर ने लिखा, “ये सिर्फ एक विज्ञापन नहीं है, बल्कि ये हिन्दू धर्म व दुनिया भर में रह रहे हिन्दुओं का अपमान है। हमें इस बार स्पष्ट और ऊँचे स्वर में संदेश देने की आवश्यकता है – हिन्दू विरोधी प्रोपेगंडा को हम सहन नहीं करेंगे। हम इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”

लोगों ने ट्विटर पर ‘Boycott Myntra’ ट्रेंड कराया और इसके बहिष्कार की अपील की। बता दें कि Myntra एक एक भारतीय फैशन ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है। 2007 में इसकी स्थापना की गई थी, जब इसके माध्यम से गिफ्ट आइटम्स बेचे जाते थे, ये कपड़ों की एक बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी बन गई। ये भी जानने लायक है कि Myntra का स्वामित्व 2014 के बाद से फ्लिपकार्ट के पास है।

शेजल जोशी ने लिखा, “बस अब बहुत हुआ। ये हिन्दू विरोधी गतिविधियों का उच्च-स्तर है। उन्होंने हमें और हमारी धार्मिक भावनाओं को ग्रांटेड ले लिया है। हम हमें उन्हें अपनी ताकत दिखानी है।” बताया जा रहा है कि ये ग्राफिक्स 2016 का है, जो अब वायरल हुआ है। Myntra का कहना है कि उसने ये आर्टवर्क नहीं बनाया है और न ही वो इसे एंडोर्स करता है। साथ ही उसने इसे हटा कर लीगल एक्शन लेने की भी अपील की।

‘ScrollDroll’ नामक कंपनी ने कहा है कि ये एड उन्होंने बनाया है और इसका Myntra से कोई लेनादेना नहीं है। वहीं Myntra ने अपने ब्रांड का इस्तेमाल करने के लिए उसे कानूनी कार्रवाई की भी धमकी दी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किसी एक फेमिनिस्ट की शिकायत पर Myntra अपने लोगो में बदलाव ला सकता है, फिर हिन्दू धर्म के अपमान के विषय में ये कंपनियाँ बार-बार गलती क्यों कर रही हैं?